LIVE | ...
बुधवार, 3 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - एनआईए अतीक-अशरफ हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई से करेगी पूछताछ

एनआईए अतीक-अशरफ हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई से करेगी पूछताछ

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 18 अप्रैल 2023
in Breaking News, पंजाब, राष्ट्रीय
A A
0
NIA to question Lawrence Bishnoi in connection with Atiq-Ashraf murder case.

NIA to question Lawrence Bishnoi in connection with Atiq-Ashraf murder case.

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (The News Air) अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की सनसनीखेज हत्या के मामले में एनआईए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ कर सकती है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सूत्रों ने कहा कि वे अतीक और अशरफ के तीनों हत्यारों द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियारों के संबंध में उससे पूछताछ करेंगे।

सूत्रों ने कहा, हत्यारों ने अतीक और अशरफ को खत्म करने के लिए तुर्की निर्मित पिस्तौल जिगाना का इस्तेमाल किया। यह वही हथियार था जिसका इस्तेमाल पंजाबी गायक सिद्धू सिंह मूसेवाला को मारने के लिए किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि गैंगस्टर सुंदर भाटी के तार लॉरेंस बिश्नोई से भी जुड़े हैं और वे इस पहलू को भी देख रहे हैं। अतीक और अशरफ के हत्यारों में से एक सन्नी बिश्नोई को अपना आर्दश बताता था।

पिछले साल एनआईए ने तीन अलग-अलग प्राथमिकी (एफआईआर संख्या 37, 38, 39) दर्ज की थीं। एफआईआर संख्या 37 में एजेंसी ने विदेशी आधार वाले खालिस्तान समर्थक के बारे में जिक्र किया था जो भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और देश में अशांति पैदा करने की साजिश रच रहे थे।

बंबइया गैंग के खिलाफ एफआईआर नंबर 38 दर्ज की गई थी जिसमें नीरज बवाना, कौशल चौधरी व अन्य को आरोपी बनाया गया था। इसके अलावा लॉरेंस बिश्नोई, कला जठेड़ी, काला राणा और उनके सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी संख्या 39 दर्ज की गई थी।

सूत्र ने कहा, आज लॉरेंस बिश्नोई को प्राथमिकी संख्या 37 के संबंध में एनआईए अदालत में पेश किया गया। हाल ही में, हमने इस मामले में एक दीपक को पकड़ा था। दीपक बिश्नोई के संपर्क में था।

सूत्रों ने कहा कि गैंगस्टरों ने अखिल भारतीय नेटवर्क बनाकर अपने अपराध सिंडिकेट को सुचारू रूप से चलाने के लिए दो ‘महागठबंधन’ बनाए हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Voluntary Sex Work

Voluntary Sex Work अब अपराध नहीं: Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला

बुधवार, 3 जून 2026
MP

Madhya Pradesh Development: आखिर क्यों पिछड़ता जा रहा है भारत का ‘हार्ट’?

बुधवार, 3 जून 2026
Petrol Price Hike 2026

Petrol Price Hike 2026: ₹77,280 करोड़ मुनाफे के बाद भी क्यों बढ़ रहे दाम?

बुधवार, 3 जून 2026
june-3-history-events

3 जून का इतिहास: Tiananmen Square से लेकर Muhammad Ali तक, जानें आज के दिन की बड़ी घटनाएं

बुधवार, 3 जून 2026

सूत्र ने कहा, गैंगस्टर्स के महागठबंधन में ग्रुप ए नीरज बवाना का है। नीरज बवाना के महागठबंधन में सौरभ उर्फ गौरव, सुवेघ सिंह उर्फ सिब्बू, सुभम बलियान, राकेश उर्फ राका, इरफान उर्फ छेनू, रवि गंगवाल और रोहित चौधरी और दविंदर बंबीहा गैंग हैं।

लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप (टीम बी) में संदीप उर्फ काला जतेहड़ी, कपिल सांगवान उर्फ नंदू, रोहित मोई, दीपक बॉक्सर, प्रिंस तेवतिया, राजेश बवानिया और अशोक प्रधान हैं।

महागठबंधन के ये दोनों गैंगस्टर कई राज्यों में कहर बरपा चुके हैं और गैंगवार में भी शामिल हैं। अधिकारी ने कहा, अगर उनकी टीमों का अतीक और अशरफ हत्याकांड से कोई संबंध है, तो हम पूरे ऑपरेशन को यूपी पुलिस के साथ साझा करेंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Indian Railways: नॉन स्टॉप ट्रेन भी स्टेशन आने पर क्यों हो जाती है स्लो? बड़ी दिलचस्प है वजह

Next Post

iPhone बनाने वाली Apple के चीफ Tim Cook की होगी प्रधानमंत्री मोदी से मीटिंग!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Voluntary Sex Work

Voluntary Sex Work अब अपराध नहीं: Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला

बुधवार, 3 जून 2026
MP

Madhya Pradesh Development: आखिर क्यों पिछड़ता जा रहा है भारत का ‘हार्ट’?

बुधवार, 3 जून 2026
Petrol Price Hike 2026

Petrol Price Hike 2026: ₹77,280 करोड़ मुनाफे के बाद भी क्यों बढ़ रहे दाम?

बुधवार, 3 जून 2026
june-3-history-events

3 जून का इतिहास: Tiananmen Square से लेकर Muhammad Ali तक, जानें आज के दिन की बड़ी घटनाएं

बुधवार, 3 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 3 जून 2026
Breaking News Live Updates 3 June 2026

Breaking News Live Updates 3 June 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

बुधवार, 3 जून 2026
Next Post
iPhone

iPhone बनाने वाली Apple के चीफ Tim Cook की होगी प्रधानमंत्री मोदी से मीटिंग!

Job News: Vacancy has come out on the posts of Data Entry Operator, you can apply

Job News: डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर निकली है वैकेंसी, कर सकते है आवेदन

रिसर्च में दावा- इस कारण बढ़ रहे डायबिटीज के मरीज, पूरी दुनिया में 1.4 करोड़ लोग हैं पीड़ित

रिसर्च में दावा- इस कारण बढ़ रहे डायबिटीज के मरीज, पूरी दुनिया में 1.4 करोड़ लोग हैं पीड़ित

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।