नई दिल्ली, 23 अगस्त (The News Air): तालिबान शासकों ने अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए एक नया कानून लागू किया है जो उन्हें सार्वजनिक रूप से आवाज उठाने और अपने चेहरे को खुला रखने से रोकता है। तालिबान का मानना है कि यह कदम समाज में बुराइयों से लड़ेगा और महिलाओं में तहजीब को बढ़ावा देगा।
तालिबानी कानून के सख्त नियमों को लेकर कई बार ट्वीट कर लोगों ने नाराजगी जताई है। सरकार पर आरोप लगाने के लिए भी तालिबनी शासन का हवाला दिया जाता है। तालिबान में महिलाओं की स्थिति को लेकर कई बार सार्वजनिक चर्चा भी हुई है। अब अफगानिस्तान के तालिबान शासकों ने नया कानून लागू किया है जिसमें महिलाओं को सार्वजनिक रूप से आवाज उठाने और चेहरे को खुला न रखने का नियम लागू कर दिया है। तालिबानी शासकों का मानना है कि ऐसे करने से समाज में फैली बुराइयों से लड़ना आसान होने के साथ महिलाओं में तहजीब को बढ़ावा मिलेगा।








