LIVE | ...
रविवार, 11 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - नीरज चोपड़ा के नाम हुआ एक और स्वर्ण पदक, फिर जीते सबके दिल

नीरज चोपड़ा के नाम हुआ एक और स्वर्ण पदक, फिर जीते सबके दिल

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 16 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, खेल, राष्ट्रीय
A A
0
नीरज चोपड़ा
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने तीन साल में पहले घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हुए फेडरेशन कप की पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में धीमी शुरुआत के बाद स्वर्ण पदक जीता।

दोहा डाइमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहने के बाद अपनी स्पर्धा से एक दिन पहले यहां पहुंचे 26 साल इस सुपरस्टार को शुरु में थोड़ी परेशानी हुई जिससे वह तीन प्रयास के बाद दूसरे स्थान पर चल रहे थे।

HIGHLIGHTS

यह भी पढे़ं 👇

Youth Run Punjab 2026

Youth Run Punjab 2026: नशों के खिलाफ अमृतसर में दौड़े हजारों युवा, बड़ा संदेश

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Punjab Illegal Mining

Punjab Illegal Mining: रात के अंधेरे में मान सरकार का बड़ा एक्शन, 5 गिरफ्तार

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Rice Price Hike

Rice Price Hike: चावल ₹100 किलो होने वाला? आपकी थाली पर बड़ा संकट

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
EPFO UPI PF Withdrawal

EPFO UPI PF Withdrawal: सिर्फ UPI पिन डालो, मिनटों में खाते में पैसा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
  • ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने फेडरेशन कप की पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में धीमी शुरुआत के बाद स्वर्ण पदक जीता।
  • नीरज चोपड़ा को शुरु में थोड़ी परेशानी हुई जिससे वह तीन प्रयास के बाद दूसरे स्थान पर चल रहे थे।
दोहा डाइमंड लीग के बाद अब स्वर्ण पदक किया हासिल

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे चोपड़ा ने चौथे प्रयास में 82.27 मीटर के साथ बढ़त हासिल की। चोपड़ा ने अपने अंतिम दो प्रयास (पांचवां और छठा) नहीं किए क्योंकि रजत पदक जीतने वाले डीपी मनु अपने अंतिम थ्रो फेंक चुके थे।
चोपड़ा हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। कर्नाटक के मनु 82.06 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से दूसरे स्थान पर रहे जबकि महाराष्ट्र के उत्तर बालासाहेब पाटिल ने 78.39 मीटर के प्रयास से तीसरा स्थान हासिल किया।
स्थानीय दावेदार और एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता किशोर जेना 75.49 मीटर के निराशाजनक प्रदर्शन से पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने पिछले साल चीन के हांगझोउ में एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने के दौरान 87.54 मीटर के प्रयास से पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।

08AAA e1715845154861

Neeraj Chopra Federation Cup 2024 05 b63b31d5d7ae79d6bee6fe169b33f10d 1200x675 1

महिला वर्ग में भी रही काटे की टक्कर

इस कर्नाटक की एसएस स्नेहा प्रतियोगिता की सबसे तेज महिला धावक बनीं। उन्होंने 11.63 सेकेंड के समय के साथ महिला 100 मीटर दौड़ का खिताब जीता। तमिलनाडु की गिरिधरानी रवि (11.67) और श्रावणी नंदा (11.76) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह सबसे तेज पुरुष धावक बने। उन्होंने 10.35 सेकेंड के समय के साथ पुरुष 100 मीटर दौड़ का खिताब अपने नाम किया। मंगलवार को 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीतने वाले ओडिशा के अनिमेष कुजुर 10.50 सेकेंड के साथ दूसरे जबकि पंजाब के हरजीत सिंह 10.56 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

पुरुष वर्ग ने तोड़ी उम्मीदें

पुरुष भाला फेंक के अलावा देश के शीर्ष खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण त्रिकूद पर भी सभी की नजरें टिकी थी लेकिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।
राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक प्रवीण चित्रावेल ने 16.79 मीटर के लचर प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेलों के गत चैंपियन केरल के एल्धोस पाल 16.59 मीटर के प्रयास से दूसरे स्थान पर रहे।

image 3240015

नीरज चोपड़ा ने कब कब दिखाया कमाल

चोपड़ा ने पिछली बार 17 मार्च 2021 में इसी टूर्नामेंट में घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जिसमें उन्होंने 87.80 मीटर के थ्रो से स्वर्ण पदक जीता था।
इसके बाद उन्होंने तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण जीता। फिर 2022 में डायमंड लीग चैम्पियन और 2023 में विश्व चैम्पियन बने। उन्होंने साथ ही चीन में एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक भी बरकरार रखा।
चोपड़ा ने इसके अलावा डायमंड लीग के तीन चरण भी जीते और 2022 विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया।
हालांकि वह अभी तक 90 मीटर का आंकड़ा नहीं छू पाये हैं। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड 89.94 मीटर का है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने दी विशेष छूट? शाह के बयान पर सिब्बल बोले तो,

Next Post

अमित शाह की राह के सभी रोड़े मोदी जी ने हटा दिए हैं, बस योगी बचे हैं, वो भी हटेंगे- केजरीवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Youth Run Punjab 2026

Youth Run Punjab 2026: नशों के खिलाफ अमृतसर में दौड़े हजारों युवा, बड़ा संदेश

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Punjab Illegal Mining

Punjab Illegal Mining: रात के अंधेरे में मान सरकार का बड़ा एक्शन, 5 गिरफ्तार

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Rice Price Hike

Rice Price Hike: चावल ₹100 किलो होने वाला? आपकी थाली पर बड़ा संकट

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
EPFO UPI PF Withdrawal

EPFO UPI PF Withdrawal: सिर्फ UPI पिन डालो, मिनटों में खाते में पैसा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
EPFO New Rule

EPFO New Rule: Form 15G-15H बंद! PF पर 10% TDS बचाने का नया तरीका

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
LPU Student Death

LPU Student Death: 21 साला छात्र की PG में मिली लाश, सन्नाटा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Next Post
Arvind kejriwal

अमित शाह की राह के सभी रोड़े मोदी जी ने हटा दिए हैं, बस योगी बचे हैं, वो भी हटेंगे- केजरीवाल

bhagwant mann jansabha

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार

नीरज चोपड़ा

2029 में भी मोदी बनेंगे देश के प्रधानमंत्री

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।