शनिवार, 14 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - खुद के लाभ के लिए भगवान का इस्तेमाल कर रहे नायडू…

खुद के लाभ के लिए भगवान का इस्तेमाल कर रहे नायडू…

लड्डू विवाद पर जगन मोहन रेड्डी

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 21 सितम्बर 2024
A A
0
cliQ India Hindi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

हैदराबाद, 21 सितंबर (The News Air):  युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने तिरुमला में घी में मिलावट के आरोपों को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू पर निशाना साधा। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि सीएम अपने 100 दिन के शासन से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। जगन ने कहा कि नायडू ऐसे व्यक्ति हैं जो राजनीतिक लाभ के लिए भगवान का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह ध्यान भटकाने की राजनीति है। एक तरफ लोग चंद्रबाबू नायडू के 100 दिन के शासन को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। वे पूछ रहे हैं कि उनके सुपर सिक्स (चुनावी वादों) का क्या हुआ। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए यह मनगढ़ंत कहानी रची जा रही है।’

घी में मिलावट के आरोप अति गंभीर : रेड्डी

जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि घी में मिलावट के आरोप अति गंभीर हैं। उन्होंने पूछा कि दुनिया भर में करोड़ों भक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना क्या उचित है। जगन ने कहा कि सबूत के तौर पर प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट में जिन नमूनों, जांच और नतीजों का उल्लेख किया है, वे एनडीए सरकार में ही सामने आए। उन्होंने कहा कि हर 6 महीने में घी आपूर्तिकर्ता का चयन करना तिरुमला तिरूपति देवस्थानम (TTD) की नियमित प्रक्रिया है जो दशकों से जारी है। इसमें कोई नई बात नहीं है।

चंद्रबाबू नायडू का क्या है दावा

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने 18 सितंबर को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल की बैठक के दौरान गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि पिछली वाईएसआरसीपी सरकार ने श्री वेंकटेश्वर मंदिर को भी नहीं बख्शा और लड्डू बनाने के लिए घटिया सामग्री व पशु की चर्बी का इस्तेमाल किया। नायडू ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के दौरान लड्डू (तिरुपति में भगवान बालाजी को चढ़ाया जाने वाला पवित्र प्रसाद) में इस्तेमाल घी में कथित मिलावट के कारण उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने सस्ते दामों पर घटिया घी खरीदकर लड्डू की गुणवत्ता प्रभावित की और तिरुमला तिरुपति देवस्थानम की पवित्रता भंग की।

यह भी पढे़ं 👇

Water Bottle Price Hike

Water Bottle Price Hike: ईरान युद्ध से अब पानी की बोतल भी होगी महंगी, 10% तक बढ़ सकते हैं दाम

शनिवार, 14 मार्च 2026
14 March 2026 Rashifal

14 March 2026 Rashifal: इन राशियों को मिलेगा 100% लाभ, वास्तु दोष से बचें

शनिवार, 14 मार्च 2026
Harshit Rana

IPL 2026: KKR को बड़ा झटका, Harshit Rana पूरे सीजन से बाहर

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
DRDO CEPTAM 11 Admit Card 2026

DRDO CEPTAM 11 Admit Card 2026 जल्द होगा जारी, 23 मार्च को परीक्षा

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
जांच रिपोर्ट में क्या आया सामने

टीटीडी तिरुपति में लोकप्रिय श्री वेंकेटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रबंधन करता है। इस मंदिर में सालभर लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। शुक्रवार को TTD ने प्रयोगशाला रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि घी में पशु चर्बी और लार्ड (सूअर की चर्बी) की मौजूदगी का पता चला है। टीटीडी के कार्यपालक अधिकारी जे श्यामल राव ने कहा कि प्रयोगशाला परीक्षणों में चुने गए सैंपल्स में पशुचर्बी और लार्ड की मौजूदगी का खुलासा हुआ है। बोर्ड मिलावटी घी की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार को कालीसूची में डालने की कार्यवाही में जुटा है।

Previous Post

बिहार के बक्सर में गधे की मौत पर हुआ जमकर बवाल

Next Post

भारत बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट दिन 3 मैच स्कोरकार्ड मा चिदम्बरम स्टेडियम

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Water Bottle Price Hike

Water Bottle Price Hike: ईरान युद्ध से अब पानी की बोतल भी होगी महंगी, 10% तक बढ़ सकते हैं दाम

शनिवार, 14 मार्च 2026
14 March 2026 Rashifal

14 March 2026 Rashifal: इन राशियों को मिलेगा 100% लाभ, वास्तु दोष से बचें

शनिवार, 14 मार्च 2026
Harshit Rana

IPL 2026: KKR को बड़ा झटका, Harshit Rana पूरे सीजन से बाहर

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
DRDO CEPTAM 11 Admit Card 2026

DRDO CEPTAM 11 Admit Card 2026 जल्द होगा जारी, 23 मार्च को परीक्षा

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Super El Nino

Super El Nino की चेतावनी: भारत में भीषण गर्मी का बड़ा खतरा

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Japan Company Punjab Deal

Japan Company Punjab Deal: पराली से बनेगा Ethanol, ₹500 Cr का Pilot Plant लगाएगी Global Network Japan!

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Next Post
भारत बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट दिन 3 मैच स्कोरकार्ड मा चिदम्बरम स्टेडियम

भारत बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट दिन 3 मैच स्कोरकार्ड मा चिदम्बरम स्टेडियम

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर Amit Shah, पांच चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर Amit Shah, पांच चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।