LIVE | ...
शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - नागपुर पुलिस ने एयरलाइन को बम की झूठी धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान की, संदिग्ध फरार

नागपुर पुलिस ने एयरलाइन को बम की झूठी धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान की, संदिग्ध फरार

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
पुलिस
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने राज्य के गोंदिया निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति की पहचान एयरलाइनों के विमानों को बम से उड़ाने की झूठी धमकी देने वाले व्यक्ति के रूप में की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पिछले दिनों मिली इस प्रकार की धमकियों के चलते दहशत फैल गई, उड़ानों में देरी हुई और हवाई अड्डों तथा अन्य प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ानी पड़ी।

नागपुर शहर की पुलिस की विशेष शाखा ने व्यक्ति की पहचान जगदीश उइके के रूप में की है जो आतंकवाद पर एक किताब का लेखक है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को एक मामले में 2021 में गिरफ्तार किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘धमकी भरे ईमेल का उइके से संबंध होने का पता चलने के बाद से वह फरार है।’’

यह भी पढे़ं 👇

US Midterm Election Punjabi

US Midterm Election Punjabi: अमेरिका में 6 पंजाबियों ने रचा इतिहास

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Amritsar Snatching

Amritsar Snatching: विदेशी मॉडल का iPhone छिना, फिर जो हुआ

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Chandumajra Quits Akali Dal Punar Surjit

Chandumajra SAD Return: बगावत छोड़ फिर अकाली दल की ओर क्यों?

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
PGI Firecracker Advisory

PGI Firecracker Advisory: जलने पर टूथपेस्ट लगाया तो क्या होगा?

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्वेता खेडकर के नेतृत्व में की गई जांच में उइके के ईमेल से जुड़े विस्तृत तथ्य सामने आए। अधिकारी ने बताया कि उइके ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), रेल मंत्री, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री, एयरलाइन कंपनियों के कार्यालयों, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सहित विभिन्न सरकारी संस्थाओं को धमकी भरे ईमेल भेजे।

फडणवीस के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

सोमवार को नागपुर पुलिस ने उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के नागपुर स्थित आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी, क्योंकि उइके ने एक ईमेल भेजा था जिसमें धमकी दी गई थी कि अगर उसे गुप्त आतंकी कोड के बारे में जानकारी देने का मौका नहीं दिया गया तो वह इसके विरोध में कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि उइके ने आतंकी खतरों के बारे में अपनी जानकारी पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का भी अनुरोध किया।

अधिकारी ने बताया कि उइके द्वारा 21 अक्टूबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजे गए ईमेल तथा डीजीपी और आरपीएफ को भेजे गए ईमेल के आधार पर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा उपाय किए गए। उन्होंने कहा, ‘‘उइके को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

300 से ज्यादा उड़ानों को बम से उड़ाने की झूठी धमकी

इससे पूर्व सरकारी एजेंसियों ने बताया था कि 26 अक्टूबर तक 13 दिनों में भारतीय एयरलाइनों द्वारा संचालित 300 से ज्यादा उड़ानों को बम से उड़ाने की झूठी धमकियां मिलीं। ज्यादातर धमकियां सोशल मीडिया के जरिए दी गईं। सूत्रों ने पहले बताया था कि अकेले 22 अक्टूबर को इंडिगो और एअर इंडिया की 13-13 उड़ानों सहित करीब 50 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सर्दियों में घूमने के लिए फरफेक्ट हैं भारत की ये 5 जगह, हर टूरिस्ट की Wish list में है शामिल

Next Post

SHARP ने भारत में लॉन्च किए Air Purifier, वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर के कई मॉडल,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

US Midterm Election Punjabi

US Midterm Election Punjabi: अमेरिका में 6 पंजाबियों ने रचा इतिहास

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Amritsar Snatching

Amritsar Snatching: विदेशी मॉडल का iPhone छिना, फिर जो हुआ

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Chandumajra Quits Akali Dal Punar Surjit

Chandumajra SAD Return: बगावत छोड़ फिर अकाली दल की ओर क्यों?

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
PGI Firecracker Advisory

PGI Firecracker Advisory: जलने पर टूथपेस्ट लगाया तो क्या होगा?

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
BJP

Punjab BJP OBC Morcha: 33 जिलों में नई टीम, किसे मिली कमान?

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Mansa Parvinder Jhota Case

Parvinder Jhota Postmortem: PGI में 5 डॉक्टर, पिता की जिद क्या?

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Next Post
पुलिस

SHARP ने भारत में लॉन्च किए Air Purifier, वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर के कई मॉडल,

पुलिस

Kerala CM: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री पिनरई विजयन

Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी में फिर गिरावट, इतने गिरे दाम, जानें आज की कीमतें

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।