बुधवार, 8 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केरल में फिर से बढ़ रहे हैं मम्प्स के मामले, इस राज्य में बार बार क्यों फैल रही है ये बीमारी?

केरल में फिर से बढ़ रहे हैं मम्प्स के मामले, इस राज्य में बार बार क्यों फैल रही है ये बीमारी?

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 14 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
केरल में फिर से बढ़ रहे हैं मम्प्स बीमारी के मामले, क्या है कारण?
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

केरल, 14 मार्च (The News Air)  केरल में मम्प्स बीमारी के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. इस राज्य में बढ़ी संख्या में बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ रहे है. केरल में केवल 10 मार्च को एक ही दिन में मम्प्स के 190 मामले दर्ज किए गए थे. पिछले महीने केरल में 2 हजार से अधिक मामले आए थे. उस दौरान आसपास के भी कई राज्यों में ये बीमारी फैली थी. अब इस महीने फिर से मम्प्स के मामले बढ़ने लगे हैं. बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को इस बीमारी से एहतियात बरतने की सलाह दी है. आइए पहले जानते हैं कि मम्प्स बीमारी क्या होती है.

मम्प्स रूबेला वायरस परिवार का है. यह एक संक्रामक बीमारी है. जो एक से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकती है. खांसने और छींकने के जरिए इस बीमारी का ट्रांसमिशन होता है. इसकी शुरुआत में फ्लू जैसे लक्षण आते हैं. बुखार होता है और सिरदर्द के साथ मांसपेशियों में दर्द होने लगता है. इसके बाद चेहरे के दोनों तरफ के पैरोटिड ग्लैंड में सूजन आ जाती है और मुंह में सामान्य से ज्यादा लार बनती है. इस सूजन में काफी दर्द महसूस होता है और व्यक्ति को मुंह तक खोलने में काफी परेशानी होती है, जिससे कुछ खाया पीया तक नहीं जाता. कई मामलों में सूजन की वजह से कानों पर भी असर पड़ता है और सुनने में भी परेशानी होती है.

दिल्ली एम्स में पीडियाट्रिक विभाग में डॉ. राकेश कुमार बागड़ी बताते हैं कि मम्प्स कई दशकों पुरानी बीमारी है. अमेरिका में तो 1967 में ही इस बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया गया था. वहां वैक्सीनेशन के बाद मम्प्स के मामलों में 90 फीसदी तक की कमी आई थी. भारत में भी काफी पहले इस बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू हो गया था, लेकिन जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली उनमें बीमारी का खतरा रहता है. चूंकि बच्चे हैंड हाइजीन का ध्यान कम रखते हैं और निकट संपर्क में रहते हैं तो उनमें वायरस जनित ये बीमारी तेजी से फैल जाती है. इस वजह से बच्चों में मम्प्स के केस अधिक आते हैं. ये बीमारी रूबेला वायरस की है तो इस कारण भी बच्चे अधिक संक्रमित होते हैं.

यह भी पढे़ं 👇

MP Board Result 2026

MP Board Result 2026: कब आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट? 14 अप्रैल तक आने के संकेत, ऐसे करें चेक

बुधवार, 8 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 8 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 8 April 2026

Breaking News Live Updates 8 April 2026: Top Updates, हर खबर सबसे पहले

बुधवार, 8 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 7-8 अप्रैल को भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

बुधवार, 8 अप्रैल 2026

डॉ राकेश बताते हैं कि भारत में मम्प्स के केस हर साल आते रहते हैं, लेकिन अगर समय पर इलाज हो जाए तो ये बहुत गंभीर असर नहीं करती है. लेकिन इस बीमारी के लक्षण दिखते ही ट्रीटमेंट कराना जरूरी है. अगर देरी हुई तो इस बीमारी की वजह से मस्तिष्क की सूजन और मेनिनजाइटिस (मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को ढकने वाले टिश्यू की सूजन) जैसी गंभीर समस्या हो सकती है, जो जानलेवा होती है.

केरल में क्यों बार-बार आते हैं केस

केरल में ज्यादा केस क्यों आ रहे हैं? इस सवाल के जवाब में महामारी विशेषज्ञ और सफदरजंग हॉस्पिटल में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. जुगल किशोर ने बताया है. डॉ किशोर कहते हैं कि केरल में किसी भी बीमारी को लेकर सर्विलांस सिस्टम अन्य राज्यों की तुलना में काफी बेहतर है. वहां जो भी बीमारी होती है उसकी समय पर जांच के साथ मामलों की रिपोर्टिंग की जाती है.

केरल किसी भी बीमारी की जानकारी और उसके आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय को देता है और बीमारी से बचाव के उपायों को भी समय पर लागू करता है. केरल में बीमारी के सही आंकड़े दिए जाते हैं. भले ही केस कम या ज्यादा कितने भी हो इसकी पूरी जानकारी दी जाती है.

डॉ किशोर के मुताबिक, हो सकता है कि मम्प्स के केस दूसरे राज्यों में भी फैल रहे हों, लेकिन केरल की तुलना में अन्य राज्यों में उतना बेहतर सर्विलांस सिस्टम और टेस्टिंंग की सुविधा नहीं है. ऐसे में हम ये देखते हैं कि बार-बार केरल से ही केस रिपोर्ट हो रहे हैं.

डॉ. किशोर कहते हैं कि वायरस जनित बीमारियां कभी पूरी तरह खत्म नहीं होती है. हर साल इनके कुछ केस आते ही रहते हैं. केरल में मामलों की रिपोर्टिंग ज्यादा बेहतर है तो इसलिए वहां ज्यादा केस सामने आते हैं.

क्या मम्प्स का इलाज है? : डॉ राकेश कुमार बागड़ी बताते हैं कि मम्प्स की वैक्सीन मौजूद है. इसको एमएमआर वैक्सीन कहते हैं. यह वैक्सीन बच्चों को 12 से 15 महीने की उम्र में लगवाई जा सकती है. दूसरी खुराक 4 से 6 साल की उम्र में लगवानी होती है.

इस टीके को एक साल से कम बच्चे को नहीं दी जाती. लेकिन ये जरूरी है कि बच्चे को एमएमआर वैक्सीन की दो खुराकें मिलनी चाहिए. ये वैक्सीन मम्प्स,खसरा, रूबेला, और वैरीसेला (चिकनपॉक्स) से भी बचाती है. लेकिन जिन बच्चों को ये वैक्सीन नहीं लगती है उनमें आगे चलकर इन सभी बीमारियों से संक्रमित होने का खतरा रहता है.

कैसे करें बचाव : इस बीमारी का पता चलते ही संक्रमित बच्चे को तुरंत उपचार की जरूरत होती है इसलिए तुरंत बच्चे को अस्पताल में एडमिट कराया जाना चाहिए. एंटीबायोटिक दवाएं देकर इसका इलाज किया जाता है. अगर इस बीमारी का इलाज समय पर न किया जाए तो बच्चे की सुनने की क्षमता जा सकती है. इसलिए छोटे बच्चों को समय पर इसकी वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए. कोशिश करें कि बच्चे को किसी संक्रमित बच्चे से दूर रखें. ध्यान दें कि बच्चा हाथ धोकर भोजन करें. अगर किसी में फ्लू के लक्षण दिख रहे है तो उस व्यक्ति से बच्चों को दूर रखें.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भारत में 235 मिलियन से ज्यादा यूजर्स मोबाइल लॉक स्क्रीन पर कंटेंट तलाशते हैं : रिपोर्ट

Next Post

कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकें

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

MP Board Result 2026

MP Board Result 2026: कब आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट? 14 अप्रैल तक आने के संकेत, ऐसे करें चेक

बुधवार, 8 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 8 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 8 April 2026

Breaking News Live Updates 8 April 2026: Top Updates, हर खबर सबसे पहले

बुधवार, 8 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 7-8 अप्रैल को भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

बुधवार, 8 अप्रैल 2026
8 April History

8 April History: जब हैंक आरोन ने तोड़ा बेब रुथ का रिकॉर्ड

बुधवार, 8 अप्रैल 2026
April Rashifal

8 April Rashifal: बुधवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें

बुधवार, 8 अप्रैल 2026
Next Post
कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकें

कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकें

raj lali gill

राज लाली गिल महिला आयोग पंजाब के चेयरपर्सन नियुक्त

पूरे नंबर क्यों नहीं दिए.. चुनावी बॉन्ड मामले में SBI पर भड़का सुप्रीम कोर्ट - supreme court hearing on electoral bonds today issue notice to sbi

पूरे नंबर क्यों नहीं दिए.. चुनावी बॉन्ड मामले में SBI पर भड़का Supreme Court

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।