बुधवार, 6 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Mukhyamantri Swasthya Yojana: पंजाब में 10 लाख तक का इलाज मुफ्त, CM मान का बड़ा ऐलान!

Mukhyamantri Swasthya Yojana: पंजाब में 10 लाख तक का इलाज मुफ्त, CM मान का बड़ा ऐलान!

सभी को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज देने के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना जल्द लागू होगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 22 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CM Mann
104
SHARES
695
VIEWS
ShareShareShareShareShare

संगरूर, 22 दिसंबर (राज) गांवों के विकास को प्रोत्साहन देने के लिए ज़मीनी स्तर पर लोगों से बातचीत की अपनी मुहिम को जारी रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने आज यहां कहा कि इस पहल का उद्देश्य गांवों के लिए शहरों के समान विश्व स्तरीय नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करना है।

तालियों की गूंज के बीच लोगों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि गांवों का समग्र विकास समय की आवश्यकता है, ताकि प्रदेश के सर्वांगीण विकास को और गति दी जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही जनकल्याण सुनिश्चित करने और गांवों के विकास को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह व्यापक कार्य आम लोगों के सक्रिय समर्थन और सहयोग के बिना संभव नहीं हो सकता।

लोगों के साथ भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों और उनके चुने हुए प्रतिनिधियों को राज्य में चल रहे विकास कार्यों की नियमित रूप से निगरानी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने लोगों से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि गांवों के विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार के ठोस प्रयासों में उनका पूरा सहयोग बना रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बड़ी आबादी गांवों में रहती है, इसलिए राज्य सरकार गांवों के व्यापक विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पंजाब सरकार गांवों के लोगों की सुविधा के लिए उन्हें शहरों के बराबर सुविधाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों का एकमात्र उद्देश्य प्रदेश और विशेषकर गांवों में चल रहे विकास को और तेज़ करने के लिए एक रोडमैप तैयार करना है।

ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापक विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए पहले ही कई परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। उन्होंने विकास की गति को और तेज़ करने के लिए ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने हेतु आम लोगों से सहयोग की अपील की।

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार के पास पंजाब के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि कूड़े के ढेर, स्ट्रीट लाइटों, सीवरेज से जुड़ी समस्याओं सहित अन्य सभी मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है और उनकी सरकार ने कभी भी फंड की कमी को लेकर कोई शिकायत नहीं की। पिछली सरकारों के विपरीत, जिन्होंने प्रदेश को कर्ज़ के जाल में फंसा दिया था, उनकी सरकार काम के साथ-साथ कर्ज़ उतारने में भी विश्वास रखती है।

इस संदर्भ में विभिन्न उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बिजली बोर्ड को घाटे से बाहर निकाला, चीनी मिलों, मार्कफेड और अन्य संस्थानों के कर्ज़ चुकाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कई पुराने कर्ज़ों का भी उचित प्रबंधन कर रही है, ताकि किसी भी नए विकास प्रोजेक्ट को रोके बिना पुरानी देनदारियों का निपटारा किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने युवाओं को 58,000 से अधिक नौकरियां दी हैं, स्कूलों की नई इमारतों का निर्माण किया है और 43,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है, जो केवल सरकार द्वारा खर्चों के विवेकपूर्ण वित्तीय प्रबंधन से ही संभव हो पाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पंजाब के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले कभी यह खबर नहीं सुनी गई थी कि प्रदेश के विद्यार्थी पायलट बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार ने विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से सात विमान खरीदे हैं, ताकि वे उच्च पदों तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि सपने देखने का अधिकार सभी को है, न कि केवल अमीर वर्ग को, इसलिए सरकार द्वारा केवल अमीरों को ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी लाभ प्रदान किए जा रहे हैं।

नव-निर्वाचित जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव केवल 10–15 दिनों के लिए होते हैं, लेकिन एक बार चुने जाने के बाद ये प्रतिनिधि सभी पार्टियों के लोगों के कल्याण के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि चुने हुए सदस्य उन लोगों का भी प्रतिनिधित्व करते हैं जिन्होंने उन्हें वोट नहीं दिया, इसलिए यह उनका कर्तव्य है कि वे मिशनरी भावना के साथ सभी की सेवा करें। उन्होंने कहा कि सभी के कल्याण के लिए कार्य किए जाने चाहिए, ताकि पंजाब को और ऊंचाइयों तक ले जाया जा सके और हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जा सके।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के खतरे से निपटने के लिए ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है, जिसके कारण कई सुधार किए गए हैं। संपत्ति पंजीकरण का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अब यह प्रक्रिया बहुत सरल हो गई है। उन्होंने कहा कि लोगों को इंतकाल या डीड वेरिफिकेशन के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते क्योंकि ये सेवाएं अब ऑनलाइन उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को केवल फोटो के लिए सब-रजिस्ट्रार कार्यालय जाना पड़ता है और 15–20 मिनट के भीतर पंजीकरण हो जाता है।

यह भी पढे़ं 👇

West Bengal SIR Voter Deletion

West Bengal SIR Voter Deletion: जहां सबसे ज्यादा नाम कटे, वहां TMC जीती या BJP? डाटा से समझें

बुधवार, 6 मई 2026
West Bengal

West Bengal चुनाव के बाद हिंसा: कोलकाता में TMC ऑफिस पर Bulldozer, BJP-TMC आमने-सामने

बुधवार, 6 मई 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder की खुशखबरी: सरकार बना रही बड़े स्टोरेज टैंक, गैस किल्लत खत्म होगी

बुधवार, 6 मई 2026
Delhi-NCR Weather Alert

Delhi-NCR Weather Alert: 7 दिन तक बारिश और ओलावृष्टि, IMD ने जारी किया अलर्ट

बुधवार, 6 मई 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कई सेवाएं ऑनलाइन प्रदान की जा रही हैं, जिससे भ्रष्टाचार के मामलों में काफी कमी आई है और लोगों को आरटीओ दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। वे अपने लाइसेंस ऑनलाइन नवीनीकरण या अपग्रेड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के संरक्षण के कारण भ्रष्टाचार की जड़ें काफी गहरी हो गई थीं, लेकिन राज्य सरकार इन जड़ों को उखाड़ने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ भी रातों-रात खत्म नहीं होता, लेकिन पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है।

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि नाम बदलने से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि नाम बदलने से गरीबों का पेट नहीं भरता, बल्कि दिहाड़ी मजदूर केवल इस बात की परवाह करते हैं कि उन्हें काम मिलता रहे ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि जब इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज रखा गया या जब सराय काले खां स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय नगर रखा गया, तब भी लोगों के हित में शायद ही कोई बदलाव देखने को मिला हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि नाम बदलने के बाद भी इन शहरों में सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हमें शुक्रगुज़ार होना चाहिए कि शहरों के नाम बदलने वालों ने अभी तक देश का नाम नहीं बदला। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के नेता आज भी नामों पर बहस में उलझे हुए हैं, जबकि मौजूदा सरकार का ध्यान असली कामों और मुद्दों पर है।

केंद्र सरकार द्वारा राज्य के फंड जारी न करने की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी तरीके से फंड पर रोक लगा दी है, जिससे राज्यों पर अनावश्यक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह अनुचित और अनावश्यक है क्योंकि यह देश में संघवाद की मूल भावना के विरुद्ध है। पंजाब सरकार पंजाब और पंजाबियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य के प्रति केंद्र के सौतेले रवैये का कड़ा विरोध किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू करने जा रही है, जो प्रदेश के 65 लाख परिवारों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लोग राज्य के सरकारी और निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा आम जनता के कल्याण के लिए आगामी बजट सत्र में कई और जन-हितैषी योजनाएं पेश की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

शिरोमणि अकाली दल द्वारा एआई तकनीक के माध्यम से लोगों को गुमराह करने की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि नई तकनीक के इस शौक के कारण वे अपने असली कार्यों से भटक गए हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ देशभर में अपने पैर पसार रही है, जबकि इसके विपरीत अकाली दल राज्य के कुछ हिस्सों में केवल दो या तीन सीटें ही हासिल कर सका है। उन्होंने कहा कि अपनी जन-हितैषी और विकासोन्मुख नीतियों के कारण ‘आप’ को समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Aravali Rescue: अरावली बचाने के लिए सड़कों पर उतरी जनता, कांग्रेस का बड़े आंदोलन का ऐलान!

Next Post

30 या 31 दिसंबर? जानिए कब है साल की आखिरी Paush Putrada Ekadashi

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

West Bengal SIR Voter Deletion

West Bengal SIR Voter Deletion: जहां सबसे ज्यादा नाम कटे, वहां TMC जीती या BJP? डाटा से समझें

बुधवार, 6 मई 2026
West Bengal

West Bengal चुनाव के बाद हिंसा: कोलकाता में TMC ऑफिस पर Bulldozer, BJP-TMC आमने-सामने

बुधवार, 6 मई 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder की खुशखबरी: सरकार बना रही बड़े स्टोरेज टैंक, गैस किल्लत खत्म होगी

बुधवार, 6 मई 2026
Delhi-NCR Weather Alert

Delhi-NCR Weather Alert: 7 दिन तक बारिश और ओलावृष्टि, IMD ने जारी किया अलर्ट

बुधवार, 6 मई 2026
Thalapathy Vijay Divorce

Thalapathy Vijay Divorce: 27 साल की शादी खत्म? संगीता ने लगाए गंभीर आरोप

बुधवार, 6 मई 2026
Punjab Twin Blasts

Punjab Twin Blasts: खालिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी, सैन्य प्रतिष्ठानों के बाहर विस्फोट

बुधवार, 6 मई 2026
Next Post
Paush Putrada Ekadashi

30 या 31 दिसंबर? जानिए कब है साल की आखिरी Paush Putrada Ekadashi

North India Cold Wave

North India Cold Wave: यूपी में रेड अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी और दिल्ली में घना कोहरा

Sheikh Hasina

Sheikh Hasina का बड़ा हमला: Bangladesh Crisis and India Relations पर तोड़ी चुप्पी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।