LIVE | ...
गुरूवार, 6 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - MSME को यूनियन बजट 2023 से मिला बूस्टर डोज, जानिए उन्हें कैसे होगा फायदा

MSME को यूनियन बजट 2023 से मिला बूस्टर डोज, जानिए उन्हें कैसे होगा फायदा

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023
in Breaking News, बिज़नेस
A A
0
MSME

MSME को यूनियन बजट 2023 से मिला बूस्टर डोज, जानिए

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। जीडीपी में इनका करीब एक-तिहाई योगदान है। ये करीब 12 करोड़ नौकरियों के मौके पैदा करते हैं। यूनियन बजट 2023 में MSME सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए कई ऐलान किए गए हैं। इससे इकोनॉमी के इंजन को तेज रफ्तार से दौड़ने का ईंधन मिलेगा। बजट में इज ऑफ डूइंग बिजनेस, इज ऑफ कंप्लायंस, क्रेडिट की आसान उपलब्धता और सरकारी स्कीमों को सपोर्ट के लिए उपाय किए गए हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं:

1. माइक्रो एंटरप्राइजेज के लिए ई-कॉमर्स की सुविधा

GST कानून के तहत अनरजिस्टर्ड और कंपोजिशन के तहत आने वाले टैक्सपेयर्स को ई-कॉमर्स ऑपरेटर के जरिए अपने गुड्स बेचने की इजाजत नहीं है। CGST एक्ट के सेक्शन 10 और सेक्शन 122 में संशोधन का प्रस्ताव बजट में पेश किया गया है। इससे कंपोजिशन स्कीम के तहत आने वाले टैक्सपेयर्स और ऐसे उद्यम जो जीएसटी में रजिस्टर्ड नहीं हैं वे ई-कॉमर्स ऑपरेटर के जरिए राज्य में अपने गुड्स बेच सकेंगे। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं।

2. माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज को समय पर पेमेंट पर जोर

MSME को अक्सर अपने ग्राहकों से पेमेंट मिलने का इंतजार करना पड़ता है। कुछ इंडस्ट्रीज में पेमेंट साइकिल बहुत लंबी है। यूनियन बजट 2023 में एमएसएमई को समय पर पेमेंट के लिए कदम उठाए गए हैं। इसके लिए इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 43B में संशोधन का प्रस्ताव पेश किया गया है। इसमें कहा गया है कि अगर पर्चेजर MSME Development Act में तय समयसीमा में पेमेंट करने में नाकाम रहता है तो उसे पेमेंट को एक्सपेंस के रूप में दिखाने की इजाजत नहीं होगी। इसका मतलब है कि पर्चेजर को MSME को चुकाए जाने वाले अमाउंट पर इनकम टैक्स चुकाना होगा। इस पेमेंट पर उसे तभी एक्सपेंस क्लेम करने की इजाजत होगी, जब वह MSME को पेमेंट कर देगा।

यह भी पढे़ं 👇

Kidney Disease India

Kidney Disease India: ₹10 की पेनकिलर से ₹40,000 के डायलिसिस तक का सफर, क्यों 40 की उम्र से पहले खो रहे हैं भारतीय अपनी किडनी

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
UPI Charges

UPI Payment Charges: ₹2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर लग सकता है चार्ज, सरकार ला रही कानून में बदलाव

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Shakib Al Hasan House Attack

Shakib Al Hasan House Attack: हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शाकिब के घर पर पेट्रोल बम से हमला

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Father Last Rites Video Call

Father Last Rites Video Call: ‘हमारे पास समय नहीं’, तीन बेटियों ने वीडियो कॉल पर देखा पिता का अंतिम संस्कार

गुरूवार, 6 अगस्त 2026

3. प्रिज्म्पटिव स्कीम के दायरे का विस्तार

MSME जिनका टर्नओवर 2 करोड़ रुपये तक है, वे प्रिज्म्पटिव टैक्स स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। उन्हें अपनी सेल्स के 6 फीसदी या 8 फीसदी के आधार पर इनकम कैलकुलेट करने की इजाजत है। इसी तरह स्मॉल टर्नओवर जिनका टर्नओवर 50 लाख रुपये तक है वे प्रिज्म्पटिव स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। वे अपने रेवेन्यू के 50 फीसदी पर अपनी इनकम का कैलकुलेशन करने की इजाजत हैं। इससे उन्हें बुक्स ऑफ अकाउंट्स मेनटेन करने की जरूरत नहीं पड़ती है। उन्हें अपने अकाउंट्स का ऑडिट भी नहीं कराना पड़ता है। यूनियन बजट 2023 में सेक्शन 44AD के तहत बिजनेसेज के लिए टर्नओवर की लिमिट बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये कर दी गई है। सेक्शन 44ADA के तहत प्रोफेशनल्स के लिए लिमिट बढ़ाकर 75 लाख रुपये कर दी गई है। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए शर्त यह है कि उनकी कैश रिसीट्स उनके कुल रेवेन्यू के 5 फीसदी से कम होनी चाहिए।

4. फिशरीज सेक्टर में MSME

यूनियन बजट 2023 में पीएम मत्स्य संपदा योजना नाम से एक नई सब-स्कीम का ऐलान किया गया है। इस योजना पर 6000 करोड़ रुपये निवेश की योजना है। इससे मछुआरे, फिश वेंडर्स और माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज की वैल्यू चेन क्षमता में सुधार होगा। साथ ही मार्केट का विस्तार होगा।

5. पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान (PM VIKAS)

यूनियन बजट 2023 में पारंपरिक कारीगरों और हस्तशिल्पियों की सहायता के लिए स्पेशल पैकेज का ऐलान किया गया है। ये कारीगर टूल्स के इस्तेमाल अपने हाथों से उत्पाद तैयार करते हैं। नई स्कीम से उन्हें अपने उत्पादों की क्वालिटी में सुधार करने और अपने प्रोडक्ट्स को MSME वैल्यूचेन के साथ इंटिग्रेट करने में मदद मिलेगी। इस स्कीम के तहत वित्तीय सहायता, एडवान्स स्किल ट्रेनिंग, आधुनिक टेक्नोलॉजी का ज्ञान, ब्रांड प्रमोशन, लोकल और ग्लोबल मार्केट के साल लिंकेज, डिजिटल पेमेंट्स और सोशल सिक्योरिटी की सुविधा मिलेगी। इस स्कीम का फोकस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को मिलेगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

PM Modi In Rajya Sabha: PM मोदी का विपक्ष पर पलटवार, कहा- जितना कीचड़ उछालोगे..

Next Post

लुधियाना में डेढ़ वर्ष की बच्ची का रेप, खाली प्लाट में की शर्मनाक हरकत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Kidney Disease India

Kidney Disease India: ₹10 की पेनकिलर से ₹40,000 के डायलिसिस तक का सफर, क्यों 40 की उम्र से पहले खो रहे हैं भारतीय अपनी किडनी

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
UPI Charges

UPI Payment Charges: ₹2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर लग सकता है चार्ज, सरकार ला रही कानून में बदलाव

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Shakib Al Hasan House Attack

Shakib Al Hasan House Attack: हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शाकिब के घर पर पेट्रोल बम से हमला

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Father Last Rites Video Call

Father Last Rites Video Call: ‘हमारे पास समय नहीं’, तीन बेटियों ने वीडियो कॉल पर देखा पिता का अंतिम संस्कार

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Sri Harmandir Sahib Live

Sri Harmandir Sahib Live: 1000+ प्लेटफॉर्म्स पर गुरबाणी प्रसारण, SGPC ने बदला रुख

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
ed

Punjab ED Raid: पटियाला में प्रॉपर्टी डीलर की रिहाइश पर ED की छापेमारी, रातभर चली जांच

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Next Post
Rape

लुधियाना में डेढ़ वर्ष की बच्ची का रेप, खाली प्लाट में की शर्मनाक हरकत

Bigg Boss 16 Finale

Bigg Boss 16 Finale: कब होगा बिग बॉस 16 का फिनाले? यहां जानें डेट, टाइम, लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सबकुछ

SC Judges Posting

SC Judges Posting: SC को मिले 2 नए जज, कानून मंत्री रीजीजू ने ट्वीट कर दी जानकारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।