सिंगारौली,18 जुलाई (The News Air): मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में हुए गोलीकांड को लेकर सीएम डॉ मोहन यादव ने शोक संवेदना व्यक्त की है। इसी के साथ उन्होंने पीड़ित परिवार को शासन की योजनाओं के तहत 10 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।
गोली मारकर हत्या
जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले गांव तेदुहां में शनिवार को 23 साल के लाले बंसल पिता मुनीलाल बंसल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सीएम ने किया सहायता का ऐलान
सीएम ने किया सहायता का ऐलानघटना की जानकारी मिलने पर एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा कि सिंगरौली जिले के ग्राम तेंदुहा पोड़ी में हुई युवक की हत्या से अत्यंत दु:ख है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को ये दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें, इसी के साथ सीएम ने लिखा कि मृतकों के परिजनों को शासन की योजनाओं के तहत 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।








