LIVE | ...
रविवार, 6 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Motivational Story : ‘ब्लाइंड बेक’ अंधेरे से उजाले की तरफ बढ़ने का जज्बा, बहुत कुछ सीखा रही यह कुकिंग क्लास

Motivational Story : ‘ब्लाइंड बेक’ अंधेरे से उजाले की तरफ बढ़ने का जज्बा, बहुत कुछ सीखा रही यह कुकिंग क्लास

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 19 फ़रवरी 2024
in NEWS-TICKER, लाइफस्टाइल
A A
0
Motivational Story : 'ब्लाइंड बेक' अंधेरे से उजाले की तरफ बढ़ने का जज्बा, बहुत कुछ सीखा रही यह कुकिंग क्लास

Motivational Story : 'ब्लाइंड बेक' अंधेरे से उजाले की तरफ बढ़ने का जज्बा, बहुत कुछ सीखा रही यह कुकिंग क्लास

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 19 फरवरी (The News Air): कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों… मशहूर शायर दुष्यंत कुमार की ये चंद लाइनें दिल्ली की कुछ ब्लाइंड वुमेन पर सटीक बैठती हैं। यह ब्लाइंड वुमेन अंधेरे से उजाले की तरफ बढ़ने की कोशिश हर रोज कर रही हैं। इनके जज्बे की कहानी बताती है कि जिंदगी कितनी खूबसूरत हैं, बिना आंखों के भी जिंदगी के हर रंग को महसूस किया जा सकता है। माया आंखों से देख नहीं सकती, लेकिन उसके हाथ बड़े आसानी से काम करते हैं, वह उबलते हुए तेल में टमाटरों को छीलती, काटती और चलाती हैं। उसके पास बस सूंघने और छूने की क्षमता है। जिसके दमपर वह कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट पास्ता सॉस बनकर तैयार कर देती है। यह कुकिंग क्लास एक मशहूर शेफ की गाइडेंस में चल रही है। यह केवल एक कुकिंग क्लास नहीं है, बल्कि दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में जिंदगी के जज्बे की क्लास है।

संवर रहा है नेत्रहीन लोगों का जीवन : 2021 में हौज खास एन्क्लेव स्थित NAB इंडिया-सेंटर फॉर ब्लाइंड वूमेन एंड डिसेबिलिटी स्टडीज के खूबसूरत लॉन में ‘ब्लाइंड बेक’ एक कैफे के रूप में शुरू हुआ। कैफे ने अब अपने लेवल को एक फाइव स्टार होटल तक बढ़ा दिया है, यह एक मजबूत संदेश भेज रहा है कि ब्लाइंड लोग भी खाना बना सकते हैं और रेस्तरां चला सकते हैं। NAB सेंटर की संस्थापक और निदेशक शालिनी खन्ना सोढ़ी को उम्मीद है कि यह पहल नेत्रहीन लोगों के जीवन को संवारने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि NAB केंद्र में महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए बेसिक कुकिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है। अब तक लगभग 4000 लड़कियों ने बेसिक कुकिंग सीखी है। कैफे और नए आउटलेट से जुड़ी 6 महिलाओं की टीम हर महीने 15,000 रुपये से 18,000 रुपये तक कमाती है। बेसिक कुकिंग ट्रेनर माया ठकुरी, लड़कियों को कैफे में काम करते देख गर्व महसूस करती हैं। नेपाल के एक छोटे से गांव से आने वाली माया ने NAB सेंटर में सब कुछ सीखा और अब खुद एक स्नातक और प्रशिक्षक हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने 16 साल की उम्र में यहां NAB केंद्र में ही ABCD से शुरू करके सबकुछ सीखा।’ अब 30 वर्षीय माया NAB बेसिक कुकिंग की ट्रेनर हैं।

chef og

कैसे किया कठिनाईयों को पार? : होटल में पाक कला (खाना बनाने की कला) के निदेशक अरुण सुंदरराज, कुछ साल पहले जब महिलाओं को खाना पकाने की ट्रेनिंग देने के लिए NAB केंद्र गए थे, तो ये अनुभव उनके लिए भी सीखने का एक नया रास्ता था। सुंदरराज ने बताया, ‘शुरू में मुझे लगा कि खाना बनाने में देखना बहुत जरूरी है, तो ये कैसे काम करेगा? फिर मैंने घर वापस आकर आंखें बंद करके खाना बनाने की कोशिश की। इसी दौरान मुझे खाना पकाने में गंध और स्पर्श की ताकत का एहसास हुआ। मैंने यह भी देखा कि नेत्रहीन लोग स्पर्श और बनावट के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं, क्योंकि यही उन्हें रोज़मर्रा के जीवन में मदद करता है। ये समझ एक शुरुआत थी और तब से मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘बाद में, जब NAB केंद्र में ‘ब्लाइंड बेक’ शुरू हुआ, तो मुझे महिलाओं द्वारा बनाए गए प्रोडेक्ट देखकर खुशी हुई और हमने अपने कर्मचारी-भोजन क्षेत्र के लिए कैफे के साथ जुड़ने के बारे में सोचा क्योंकि कोविड महामारी के चलते मौजूद कैफे बंद था।’

यह भी पढे़ं 👇

September 6 History

इतिहास के पन्नों से: 6 सितंबर को घटी ये बड़ी घटनाएं, लंदन की महान आग से लेकर मैगलन की ऐतिहासिक यात्रा तक

रविवार, 6 सितम्बर 2026
IMD Alert

IMD Alert: East Rajasthan-MP में Very Heavy Rainfall, दिल्ली में भी भारी बारिश, 6 राज्यों में Orange Warning

रविवार, 6 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 6 September

Breaking News Live Updates 6 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 6 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 6 September 2026

आज का राशिफल 6 सितंबर 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

रविवार, 6 सितम्बर 2026

पेशेवर रसोई की क्लास भी दी जाएगी : होटल में कैफे चलाने वाली महिलाओं के कौशल को बढ़ाने के लिए, सुंदरराज कुछ विशेष सत्र भी आयोजित करेंगे ताकि उन्हें बताया जा सके कि एक पेशेवर रसोई बड़े स्तर पर कैसे काम करती है। ऐसे ही एक सत्र में, रसोई के काउंटर पर काम कर रही महिलाओं के बीच तारा को हर कदम को ध्यान से दोहराते देखा गया। उसने पिछले महीने अपने पिता को खो दिया था, लेकिन काम पर वापस लौटने का फैसला किया क्योंकि अब उसके पहले से ज्यादा आर्थिक जिम्मेदारियां हैं। तारा 30 साल की है और उसकी दृष्टि सिर्फ 20% है। वह 2021 में NAB केंद्र में ग्राहक सेवा का कोर्स करने आई थी, लेकिन उसे खाना पकाने और बेक करने में दिलचस्पी हो गई। आज, वह ‘ब्लाइंड बेक’ की प्रमुख टीम का हिस्सा है। यह कहानी सिर्फ स्वादिष्ट भोजन की नहीं है, बल्कि दृष्टिबाधित लोगों के हौसले और समाज में उनके योगदान की भी है। उम्मीद है कि ये कहानी दूसरों को भी प्रेरित करेगी और समाज में समावेशिता को बढ़ावा देगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में छाए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल

Next Post

Rahul Gandhi की Bharat Jodo Nyay Yatra के प्रतापगढ़ पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 6 History

इतिहास के पन्नों से: 6 सितंबर को घटी ये बड़ी घटनाएं, लंदन की महान आग से लेकर मैगलन की ऐतिहासिक यात्रा तक

रविवार, 6 सितम्बर 2026
IMD Alert

IMD Alert: East Rajasthan-MP में Very Heavy Rainfall, दिल्ली में भी भारी बारिश, 6 राज्यों में Orange Warning

रविवार, 6 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 6 September

Breaking News Live Updates 6 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 6 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 6 September 2026

आज का राशिफल 6 सितंबर 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

रविवार, 6 सितम्बर 2026
Sachin Pilot Punjab Congress Incharge

Congress Leadership Reshuffle: सचिन पायलट बने पंजाब के नए प्रभारी, भूपेश बघेल को मिली असम की जिम्मेदारी

शनिवार, 5 सितम्बर 2026
Sond

बिजली संकट: Punjab में 1,500 MW उत्पादन घटा, केंद्र पर कोयला कमी का आरोप

शनिवार, 5 सितम्बर 2026
Next Post
Bharat Jodo Nyay Yatra

Rahul Gandhi की Bharat Jodo Nyay Yatra के प्रतापगढ़ पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

जम्मू कश्मीर के दौरे पर 20 फरवरी को जाएंगे पीएम मोदी...

जम्मू कश्मीर के दौरे पर 20 फरवरी को जाएंगे पीएम मोदी...

मोहन कैबिनेट ने राम मंदिर निर्माण के लिए पीएम मोदी का आभार जताया

मोहन कैबिनेट ने राम मंदिर निर्माण के लिए पीएम मोदी का आभार जताया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।