LIVE | ...
शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Mother Teresa: संत मदर टेरेसा की पुण्‍यतिथि 05 सितंबर को, जानें उनके कार्य

Mother Teresa: संत मदर टेरेसा की पुण्‍यतिथि 05 सितंबर को, जानें उनके कार्य

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 4 सितम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, स्पेशल स्टोरी
A A
0
Mother Teresa
104
SHARES
694
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Mother Teresa Biography : 05 सितंबर को मदर टेरेसा की पुण्यतिथि है और उन्हें मानवता की मिसाल और शां‍ति की दूत कहा जाता है। बता दें कि इसी दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती भी होती है और इस दिन शिक्षक दिवस/ टीचर्स डे मनाया जाता है। हमेशा नीली किनारी की सफेद धोती पहनने वाली मदर टेरेसा का कहना था कि दुखी मानवता की सेवा ही जीवन का व्रत होना चाहिए। 

आइए जानते हैं मदर टेरेसा के बारे में…

जिंदगीभर जरूरतमंद लोगों की सेवा कर अपना संपूर्ण जीवन न्योछावर कर देने वाली मदर टेरेसा का जन्म यूगोस्लाविया के स्कॉप्जे में 26 अगस्त 1910 को हुआ था। उनका असली नाम एग्नेस गोंझा बोयाजिजू था, जो बाद में ‘मदर टेरेसा’ कहलाईं। 

मदर टेरेसा रोमन कैथोलिक नन थीं जिनके पास भारतीय नागरिकता थी। मात्र 18 वर्ष की उम्र में लोरेटो सिस्टर्स में दीक्षा लेकर वे सिस्टर टेरेसा बनीं थी। फिर वे भारत आकर ईसाई ननों की तरह अध्यापन से जुड़ गईं। कोलकाता के सेंट मैरीज हाईस्कूल में पढ़ाने के दौरान एक दिन कॉन्वेंट की दीवारों के बाहर फैली दरिद्रता देख वे विचलित हो गईं। वह पीड़ा उनसे बर्दाश्त नहीं हुई और कच्ची बस्तियों में जाकर सेवा कार्य करने लगीं। 

हर कोई किसी न किसी रूप में भगवान है या फिर प्रेम का सबसे महान रूप है सेवा। यह उनके द्वारा कहे गए सिर्फ अनमोल वचन नहीं हैं बल्कि यह उस महान आत्मा के विचार हैं जिन्होंने कुष्ठ और तपेदिक जैसे रोगियों की सेवा कर संपूर्ण विश्व में शांति और मानवता का संदेश दिया। ‘सच्ची लगन और मेहनत से किया गया काम कभी निष्फल नहीं होता’, यह कहावत मदर टेरेसा के साथ सच साबित हुई।

इस दौरान उन्होंने 1948 में वहां के बच्चों को पढ़ाने के लिए एक स्कूल खोला और तत्पश्चात ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना की। काम इतना बढ़ता गया कि सन् 1996 तक उनकी संस्था ने करीब 125 देशों में 755 निराश्रित गृह खोले जिससे करीबन 5 लाख लोगों की भूख मिटने लगी। 

उनके जीवन के एक प्रसंग के अनुसार एक बार एक इंटरव्यू लेने वाले ने मदर टेरेसा से पूछा- जब आप प्रार्थना करती हैं तो ईश्वर से क्या कहती हैं? उन्होंने जवाब दिया- मैं कुछ कहती नहीं, सिर्फ सुनती हूं। इंटरव्यू करने वाले को ज्यादा तो समझ नहीं आया, पर उसने दूसरा प्रश्न पूछा- तो फिर जब आप सुनती हैं, तो ईश्वर आपसे क्या कहता है? मदर- वह भी कुछ नहीं कहता, सिर्फ सुनता है। फिर कुछ देर मौन छा गया, इंटरव्यू करने वाले को आगे का प्रश्न समझ ही नहीं आ रहा था कि अब क्या किया जाए। थोड़ी देर बाद इस मौन को तोड़ते हुए मदर टेरेसा ने खुद कहा- क्या आप समझे, जो मैं कहना चाहती थी, मुझे माफ कीजिएगा। मेरे पास आपको समझाने का कोई दूसरा तरीका नहीं है। वे स्वयं लाखों लोगों के इलाज में जुट गईं और शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से नवाजी गईं। 

कहा जाता है कि मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरीज ऑफ चैरिटी की शाखाएं असहाय और अनाथों का घर है। उन्होंने ‘निर्मल हृदय’ और ‘निर्मला शिशु भवन’ के नाम से आश्रम खोले, जिनमें वे असाध्य बीमारी से पीड़ित रोगियों व गरीबों की स्वयं सेवा करती थीं। उन्होंने अपने जीवन को बेसहारा, गरीबों और बीमार लोगों की सेवा करने में बिताया।

आज हमारे मदर टेरेसा बीच में नहीं हैं लेकिन उनके विचारों को मिशनरीज ऑफ चैरिटी की सिस्टर्स आज भी जीवित रखे हुए हैं। उन्हीं में से कुछ सिस्टर्स आज भी सेवा कार्य में जुटी हुई हैं। मिशनरीज ऑफ चैरिटी में रह रहीं सिस्टर्स तन-मन-धन से अनाथों की सेवा में लगी हुई हैं। सिस्टर्स मानती हैं कि हम लोग जो भी कार्य कर रहे हैं उसके लिए ईश्वर का धन्यवाद देते हैं कि उसने हमें इस कार्य के योग्य समझा। उनकी यह सेवा पूरी तरह नि:स्वार्थ सेवा है।

यह भी पढे़ं 👇

September 18 Historical Events

18 सितंबर का इतिहास: जब Jimi Hendrix ने ली आखिरी सांस, Ruth Bader Ginsburg का निधन और CIA की स्थापना

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: अगले 2 हफ्तों में भारी बारिश का अनुमान, बंगाल की खाड़ी में Low Pressure

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 18

Breaking News Live Updates 18 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 18 September 2026

आज का राशिफल 18 सितंबर 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026

सिस्टर्स के साथ दूसरे सहयोगी भी हैं, जो सिक होम में रह रहे मरीजों की सेवा करते हैं, उनकी साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं, उन्हें अच्छा खाना देते है। उनके लिए धर्म, जाति और वर्ग का कोई मतलब नहीं है। यहां सभी धर्मों के लोग आते हैं और एकसाथ रहते हैं। उनका कार्य बस उनकी सेवा करना है। अगर किसी की मृत्यु होती है, तो उसका अंतिम संस्कार भी उसी के धर्मानुसार ही किया जाता है। 

मदर टेरेसा ने जीवनभर शांति और प्रेम का संदेश दिया। शां‍ति की दूत और मानवता की प्रतिमूर्ति रहीं मदर टेरेसा का निधन 05 सितंबर 1997 को हुआ था। ऐसी निर्मल हृदय मदर टेरेसा को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस की दी बधाई

Next Post

पंजाब सरकार द्वारा राज्य पेंशन योजना के तहत मृत और अयोग्य लाभार्थियों से 145.73 करोड़ रुपये की वसूली: डॉ. बलजीत कौर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 18 Historical Events

18 सितंबर का इतिहास: जब Jimi Hendrix ने ली आखिरी सांस, Ruth Bader Ginsburg का निधन और CIA की स्थापना

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: अगले 2 हफ्तों में भारी बारिश का अनुमान, बंगाल की खाड़ी में Low Pressure

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 18

Breaking News Live Updates 18 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 18 September 2026

आज का राशिफल 18 सितंबर 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Food Adulteration in India

Food Adulteration in India: क्या हम जहर खा रहे हैं? खाने की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
IAS Transfer

Punjab IAS Transfer: अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का तबादला, कृषि विभाग की मिली जिम्मेदारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Next Post
पेंशन योजना

पंजाब सरकार द्वारा राज्य पेंशन योजना के तहत मृत और अयोग्य लाभार्थियों से 145.73 करोड़ रुपये की वसूली: डॉ. बलजीत कौर

Kultar

स्पीकर संधवा ने पंजाब विधान सभा को स्कूली विद्यार्थियों के लिए एजुकेशनल हब बनाया

Punjab CM Bhagwant Mann Big Decision

बेअदबी के दोषियों को मिसाली सज़ा दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं - मुख्यमंत्री

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।