LIVE | ...
गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अरविंद केजरीवाल के जेल जाने पर चुप्पी साध गए अधिकतर AAP सांसद:

अरविंद केजरीवाल के जेल जाने पर चुप्पी साध गए अधिकतर AAP सांसद:

भज्जी से लेकर बलबीर सिंह-विक्रमजीत साहनी तक फेर लिए मुंह

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 11 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Arvind Kejriwal arrest
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

AAP MPs on Arvind Kejriwal arrest: दिल्ली आबकारी नीति केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीएम अरविंद केजरीवाल अरेस्ट हैं। आम आदमी पार्टी इस अरेस्ट को साजिश बताते हुए लगातार मुखर विरोध कर रही है। पूरी दिल्ली में आंदोलन हो रहे हैं। लेकिन दिल्ली में एक चुप्पी केवल दिल्ली वासियों को ही नहीं बल्कि पूरे देश को साल रही है। यह चुप्पी है आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों की। अगर संजय सिंह, राघव चड्ढा को छोड़ दें तो आधा दर्जन से अधिक राज्यसभा में आप के अन्य सांसद अभी तक अपना एक बयान तो क्या सोशल मीडिया पर पोस्ट तक नहीं कर सके हैं।

केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद उनके आवास से अरेस्ट किया था। दिल्ली विधानसभा में धुर विरोधी कांग्रेस ने बिना देर किए केजरीवाल के अरेस्ट का विरोध किया। जिस पूर्व सीएम शीला दीक्षित को लेकर केजरीवाल काफी मुखर होकर उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे, उनके बेटे सीनियर कांग्रेसी संदीप दीक्षित उसी रात उनके आवास पर पहुंच कर मीडिया के सामने अरेस्ट के खिलाफ स्टैंड लेने में सबसे आगे रहे। लेकिन आम आदमी पार्टी ने जिन सांसदों को देश की सबसे बड़ी पंचायत के उच्च सदन में भेजा उनकी चुप्पी विरोधियों को मौका दे रही है।

राघव चड्ढा, संदीप पाठक और जेल से बाहर आने के बाद अब संजय सिंह। बस यह तीन आप सांसद हैं जो अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद सरेआम स्टैंड ले रहे हैं और मीडिया में बातचीत करने से लेकर सड़क तक दिखे। लेकिन आधा दर्जन अन्य राज्यसभा सांसदों के मुख से एक शब्द भी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर नहीं फूटे। सबसे बड़ी बात यह कि केजरीवाल के जेल जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया से लेकर व्हाट्सअप पर एक स्लोगन वाला पोस्टर जारी किया था। मोदी का सबसे बड़ा डर केजरीवाल, लिखे स्लोगन को सबने प्रोफाइल पिक्चर बनाया है लेकिन इन आप सांसदों ने ऐसा करना भी मुनासिब नहीं समझा।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Rashifal 17 September 2026

Aaj Ka Rashifal 17 September 2026: आज मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल, जानें किसके लिए खास है यह दिन

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Dr. Gurpreet Kaur Defamation Case

Dr. Gurpreet Kaur Defamation Case: CM की पत्नी ने मजीठिया, हरसिमरत और खैरा के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Amritsar Drug Bust

Amritsar Drug Bust: 27 किलो हेरोइन और विदेशी पिस्टल के साथ चार गिरफ्तार, दुबई कनेक्शन का खुलासा

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Yuddh Nashean Viruddh

Yuddh Nashean Viruddh: डॉ. बलजीत कौर ने कहा- नशों के खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
भज्जी के आईपीएल पोस्ट के लिए फुर्सत लेकिन केजरीवाल के लिए नहीं?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आप सांसद व पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके लिए एक भी पोस्ट नहीं लिखा ना ही आप का स्टैंड उन्होंने अपनी तरफ से रखा। आप नेताओं के इतर हरभजन सिंह ने एक भी बयान केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर नहीं दिया ना ही वह कहीं दिखे। हालांकि, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह आईपीएल को लेकर लगातार पोस्ट कर रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बेटी होने पर भी भज्जी ने बधाई दी लेकिन…।

हरभजन की तरह एक और सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर एक शब्द नहीं कहा। बताया जा रहा है कि सीचेवाल ने राज्यसभा सदस्यता की पेशकश स्वीकार करने से पहले पार्टी नेतृत्व को स्पष्ट कर दिया था कि वह पार्टी के राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग नहीं लेंगे। इसी तरह आप से राज्यसभा पहुंचे बिजनेसमैन विक्रमजीत साहनी ने भी कोई पोस्ट केजरीवाल के लिए नहीं किया। उन्होंने तो पोस्ट लिखा कि वह गैर-राजनीतिक हैं। राजनीतिक लाइन्स से ऊपर उठकर सिखों, युवाओं, पंजाब और पंजाबियत से संबंधित मुद्दों को उठाते हैं।

बीते दिनों हुए विरोध प्रदर्शनों में केवल तीन सांसद

बीते दिनों आम आदमी पार्टी का केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों में दस राज्यसभा सांसदों में केवल तीन सांसद ही दिखे। प्रदर्शन के दौरान केवल संजय सिंह, संदीप पाठक और एनडी गुप्ता रहे। दो सांसद राघव चड्ढा और स्वाति मालीवाल विदेश में होने की वजह से नहीं पहुंचे। दोनों निजी काम से विदेश में हैं।

राघव चड्ढा ने एक्स पर बताया कि वह विट्रेक्टोमी के लिए 8 मार्च से लंदन में हैं। यह रेटिना डिटेचमेंट को रोकने के लिए एक प्रकार की आंख की सर्जरी है।

इसी तरह स्वाति मालीवाल ने भी बताया कि अपनी बहन की बीमारी के इलाज के लिए अमेरिका में हैं। स्वाति पहली बार राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं। हालांकि, दोनों ही केजरीवाल के समर्थन में विदेश से ही सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख रहे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

गुजरात में राजकोट से BJP के कैंडिडेट परशोत्तम रूपाला के बयान पर क्यों…

Next Post

13 अप्रैल को रामनगर और रुड़की में जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 17 September 2026

Aaj Ka Rashifal 17 September 2026: आज मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल, जानें किसके लिए खास है यह दिन

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Dr. Gurpreet Kaur Defamation Case

Dr. Gurpreet Kaur Defamation Case: CM की पत्नी ने मजीठिया, हरसिमरत और खैरा के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Amritsar Drug Bust

Amritsar Drug Bust: 27 किलो हेरोइन और विदेशी पिस्टल के साथ चार गिरफ्तार, दुबई कनेक्शन का खुलासा

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Yuddh Nashean Viruddh

Yuddh Nashean Viruddh: डॉ. बलजीत कौर ने कहा- नशों के खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
AAP BJP Nasha Mukti Yatra

AAP BJP Nasha Mukti Yatra: भाजपा की यात्रा से पहले आप ने पूछे 3 बड़े सवाल

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Harbhajan ETO

Dr Ambedkar Statue Vandalism: ईटीओ ने दी चेतावनी, आसामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटेंगे

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Next Post
13 अप्रैल को रामनगर और रुड़की में जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

13 अप्रैल को रामनगर और रुड़की में जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

Dimple Yadav

Mainpuri में Dimple Yadav के खिलाफ BJP ने किसे उतारा?

IPL 2024: इशान, सूर्या के धमाकेदार पचासे से मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया

IPL 2024: इशान, सूर्या के धमाकेदार पचासे से मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।