नई दिल्ली/मुरैना (The News Air) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से मिल रही सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के मुरैना से एक दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल यहां जमीन विवाद को लेकर हुए एक खूनी संघर्ष में 5 लोगों की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हालांकि ये गोलीबारी की घटना दो पक्षों के बीच घटी, फ़िलहाल इस घटना में जो कुछ लोग घायल हैं वो भी बेहद गंभीर हैं, लिहाजा मृतकों की संख्या आगे जाकर बढ़ भी सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार एक लंबे समय से दोनों पक्षों में ये जमीने विवाद छिड़ा हुआ था। इसी विवाद में 9 साल पहले भी एक हत्या हुई थी। उक्त घटना मुरैना के सिहोनिया थाना क्षेत्र में हुई बताई जा रही है। यहां पर मौजूद लेपा गांव में दो पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी हुई, जमीने विवाद इतना बढ़ा कि, इसने एक ही झटके में 5 लोगों की जिंदगियां ही ख़त्म कर दी।
वहीं घटना की सूचना पर फ़ौरन प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। वहीं जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच इससे पहले भी साल 2014 में खूनी संघर्ष हुआ था, तब भी एक व्यक्ति की गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के चलते दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद को खुनी रंजिश में बदल दिया था। तब से ही इन दोनों पक्षों के बीच भयंकर दुश्मनीचली आ रही थी।
फिलहाल घटना की बात करें तो मुरैना के इस जमीनी विवाद में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें तीन महिलाएं व दो पुरुष शामिल हैं। इसके आलावा एक और महिला को इस खूनी संघर्ष में गोली लगी बताई जा रही है, जिसकी हालत भी फिलहाल नाजुक बनी हुई है। लेकिन वहीं गांव लेपा के लोगों के अनुसार घटना में कुल 5 लोग मारे गए हैं। जबकि पुलिस का कहना है कि घटना में तीन लोगों की मौत हुई है।
एमपी के मुरैना में पुरानी रंजिश को लेकर किया प्राणघातक हमला, एक ही परिवार के पिता-पुत्र सहित छह की मौत तीन महिलाओं सहित चार लोग हुए गंभीर घायल, गाँव में पहुँचा पुलिस बल, प्रत्यक्षदर्शियों ने बनाया वीडियो घटना के बाद हुआ वायरल#मुरैना #मध्यप्रदेश pic.twitter.com/6KDsgLnSpV
— Rudra Ravi Sharma (@RudraRaviSharma) May 5, 2023