मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - दिल्‍ली महिला आयोग हेल्पलाइन पर एक साल में आईं छह लाख से ज्यादा कॉल

दिल्‍ली महिला आयोग हेल्पलाइन पर एक साल में आईं छह लाख से ज्यादा कॉल

सबसे ज्‍यादा घरेलू हिंसा की

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 12 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
दिल्‍ली महिला आयोग
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 12 अगस्त (The News Air) दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने शनिवार को कहा कि जुलाई 2022 से जून 2023 तक उसके हेल्पलाइन नंबर 181 पर 6.3 लाख से अधिक कॉल आईं, जिनके आधार पर 92,004 मामले दर्ज किए गए।

इसके अतिरिक्त, आयोग को अन्य राज्यों से भी 11,000 से अधिक मामले प्राप्त हुए।

डीसीडब्ल्यू द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दर्ज मामलों में, घरेलू हिंसा के सबसे ज्‍यादा 38,342 मामले हैं। इसके बाद पड़ोसियों के साथ झगड़ों के 9,516 मामले, बलात्‍कार और यौन उत्‍पीड़न के 5,895 मामले, पोक्‍सो के 3,647 मामले, अपहरण के 4,229 और साइबर अपराध के 3,558 मामले हैं।

आयोग को गुमशुदगी की 1,552 शिकायतें मिलीं। दहेज उत्पीड़न के 2,278 मामले, चिकित्सकीय लापरवाही के 790, यौन तस्करी से संबंधित 156, अन्‍य तस्करी के 40 और बाल विवाह के 69 मामले दर्ज किये गये। कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के 67 मामले, बाल श्रम के  66, अवैध शराब और नशीली दवाओं से संबंधित 63 और ऑनर किलिंग के 54 मामले मिले।

आंकड़ों के अनुसार, “सेवा से संबंधित 1,319 मामले, संपत्ति विवाद के 421 मामले, पुलिस उत्पीड़न के 354 मामले, आश्रय गृहों के लिए अनुरोध के 348 मामले, महिलाओं पर खतरनाक हमले के 298 मामले और चोरी के 235 मामले भी शामिल थे। इसके अतिरिक्त, आयोग को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से 58 शिकायतें और पुरुषों से 137 शिकायतें मिलीं।”

क्षेत्रवार नरेला इलाके से सबसे ज्यादा 2,976 मामले आये। भलस्वा डेयरी से 1,651, बुराड़ी से 1,523, कल्याणपुरी से 1,371 और जहांगीरपुरी इलाके से 1,221 मामले आए।

बलात्कार और यौन उत्पीड़न से संबंधित मामलों में शीर्ष पांच क्षेत्र बुराड़ी (175), नरेला (167), गोविंदपुरी (105), उत्तम नगर (89) और सुल्तानपुरी में (86) शामिल हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 7 April 2026: Big Breaking, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
April 7 History

April 7 History: जब बदल गया था दुनिया का इतिहास, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में दो Western Disturbance का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

हेल्पलाइन पर दर्ज किए गए पोक्‍सो मामलों के संबंध में, शीर्ष पांच क्षेत्र नरेला में 141 मामले, भलस्वा डेयरी 91, समयपुर बादली 71, प्रेम नगर 68 और निहाल विहार 66 थे।

नरेला में अपहरण के सबसे ज्यादा 209 मामले थे। इसके बाद भलस्वा डेयरी में 106, बुराड़ी में 75, बवाना में 71 और संगम विहार में 63 मामले थे।

कल्याणपुरी में घरेलू हिंसा के सबसे अधिक 769 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद बुराड़ी में 709 मामले, रणहौला में 685 मामले, भलस्वा डेयरी में 673 मामले और नरेला में 590 मामले दर्ज किए गए।

आंकड़ों से पता चला, “मासिक रुझानों के संदर्भ में, आयोग को जुलाई 2022 में सबसे अधिक मामले (10,442 मामले) और जनवरी 2023 में सबसे कम (3,894 मामले) प्राप्त हुए। साप्ताहिक रुझानों से संकेत मिलता है कि ज्यादातर मामले सोमवार को रिपोर्ट किए गए, जबकि सबसे कम मामले रविवार को रिपोर्ट किए गए। दैनिक औसत पर, सबसे अधिक कॉल वॉल्यूम दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच होता है, आधी रात के दौरान कम मामले दर्ज किए जाते हैं।”

रिपोर्ट किए गए मामलों में से लगभग 41.5 प्रतिशत (38,140 मामले) 21 से 30 वर्ष की आयु की महिलाओं से थे। इसके बाद 21.8 प्रतिशत (20,058 मामले) 31 से 40 आयु वर्ग से मिले। वहीं 11 से 20 वर्ष की महिलाओं से 18.41 प्रतिशत (16,939 मामले) प्राप्‍त हुए जबकि 7.26 प्रतिशत (6,686 मामले) 41 से 50 आयु वर्ग से हैं।

आयोग को 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं से लगभग 4 प्रतिशत (3,735 मामले) प्राप्त हुए, जिनमें 90 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं से 40 मामले भी शामिल हैं।

डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, “पिछले सात वर्षों में, हमें 40 लाख कॉल प्राप्त हुए हैं और एक वर्ष में हमने 181 हेल्पलाइन पर 6.3 लाख से अधिक कॉलों को पूरा किया और इन कॉलों के आधार पर 92,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए। आयोग सदैव 181 हेल्पलाइन के माध्यम से संकटग्रस्त महिलाओं एवं लड़कियों की मदद करने का प्रयास करता है। हम यह रिपोर्ट केंद्र और राज्य सरकारों को भेजेंगे और राजधानी में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण में उनका सहयोग मांगेंगे।”

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सरकार की परिवहन वेबसाइट का सोर्स कोड, यूजर डेटा डार्क वेब पर उजागर

Next Post

आउटडोर वायु प्रदूषण से गैर-फेफड़े के कैंसर का खतरा : अध्ययन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 7 April 2026: Big Breaking, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
April 7 History

April 7 History: जब बदल गया था दुनिया का इतिहास, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में दो Western Disturbance का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 7 April 2026

Aaj Ka Rashifal 7 April 2026: वृश्चिक-मकर राशि वालों का दिन शानदार

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Iran War Update

Iran War Update: तेहरान में बड़ा हमला, IRGC खुफिया प्रमुख Majid Khademi की मौत, 25 से ज्यादा हलाक

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Next Post
Cancer

आउटडोर वायु प्रदूषण से गैर-फेफड़े के कैंसर का खतरा : अध्ययन

बादशाह

बादशाह: 'घर पर किसी को परवाह नहीं कि मैं कौन हूं'

News

नूंह में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गौ तस्कर को पकड़ा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।