मंगलवार, 17 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - 50 फ़ीसदी से अधिक छात्र गणित के प्रश्न सुलझाने में असमर्थ

50 फ़ीसदी से अधिक छात्र गणित के प्रश्न सुलझाने में असमर्थ

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 18 जनवरी 2024
A A
0
50 फ़ीसदी से अधिक छात्र गणित के प्रश्न सुलझाने में असमर्थ

50 फ़ीसदी से अधिक छात्र गणित के प्रश्न सुलझाने में असमर्थ

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 18 जनवरी (The News Air) ग्रामीण क्षेत्रों में 50 प्रतिशत से अधिक युवा गणित के सामान्य सवाल हल करने में पिछड़ते हैं। 14 से 18 आयु वर्ग के 25 प्रतिशत छात्र ऐसे हैं, जो कक्षा दो की क्षेत्रीय भाषा की पुस्तक पढ़ने में असमर्थ हैं। इसके साथ ही करीब 43 प्रतिशत छात्र अंग्रेजी के वाक्य पढ़ने में असमर्थ हैं। यह जानकारी ‘वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट (असर) 2023’ में दी गई है। वहीं 90 प्रतिशत से अधिक युवा स्मार्टफोन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। भारत में सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बताने वाली यह रिपोर्ट ‘असर 2023’ जारी की गई है।

‘असर’ रिपोर्ट के लिए 26 राज्यों के 28 जिलों में 14 से 18 आयु वर्ग के 34745 बच्चों पर सर्वेक्षण किया है। असर के मुताबिक, देशभर में 86.8 प्रतिशत बच्चो ने शैक्षणिक संस्थानों में दाखिला लिया है। हालांकि आयु के अनुसार नामांकन में कुछ अंतर है।

इसके मुताबिक, 14 वर्ष के 3.9 प्रतिशत और 18 वर्ष के 32.6 प्रतिशत युवाओ का किसी शैक्षणिक संस्थान में दाखिला नहीं है और वे पढ़ाई नहीं कर रहे हैं। जबकि 14 साल के 96.1 फीसदी छात्रों ने शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लिया था। 18 की आयु में यह प्रतिशत गिरकर 67.4 फीसदी हो गया। यानी की 14 से 18 वर्ष की आयु के बीच बड़ी संख्या में स्कूल ड्रॉप आउट हुआ है।

वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, स्टेम एरिया यानी साइंस, इंजीनियरिंग, टेक्नोलाॅजी व मैथ्स में अब लड़कों का रुझान बढ़ रहा है। देश में 36.3 फीसदी लड़के इन विषयों में पढ़ाई कर रहे हैं। जबकि लड़कियां का यहां आंकड़ा महज 28.1 फीसदी है। हालांकि, उच्च शिक्षा में ओवरऑल लड़कियां आगे हैं। 14 से 18 आयु वर्ग में सबसे अधिक छात्र कला या मानविकी स्ट्रीम में पढ़ाई करते हैं। कक्षा 11 व 12 के 54 फीसदी छात्र कला और मानविकी में, 9.3 फीसदी वाणिज्य और 33.7 फीसदी ने विज्ञान में अपना नामांकन कराया है। रिपोर्ट के अनुसार अंग्रेजी और गणित में लड़के, लड़कियां से बेहतर रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Nitish Kumar Rajya Sabha

Nitish Kumar Rajya Sabha: CM से सांसद बनने पर कितनी बदलेगी सैलरी और सुविधाएं

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: इस बार पूरे 9 दिन चलेगी नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Gautam Gambhir

Gautam Gambhir का बड़ा बयान: Rohit-Virat के साथ रिश्ते नहीं संभाल पाया, “मुझे भी गलतियां करने की छूट मिलनी चाहिए”

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Sejjil vs BrahMos

Sejjil vs BrahMos: ईरान की ‘डांसिंग मिसाइल’ कितनी खतरनाक, जानें तुलना

मंगलवार, 17 मार्च 2026

शिक्षा मंत्रालय कौशल विकास पर काफी जोर दे रहा है लेकिन स्कूलों में कौशल विकास आधारित कोर्स छात्रों के बीच लोकप्रिय नहीं हैं। रिपोर्ट बताती है कि केवल 5.6 प्रतिशत युवा ही प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला ले रहे हैं। हालांकि उच्च शिक्षा में तस्वीर कुछ बेहतर है, यहां 16.2 प्रतिशत छात्रों ने सामान्य पढ़ाई के साथ-साथ प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला लिया है। कॉलेज में छह महीने वाले स्किल कोर्स सबसे अधिक पसंद किए गए हैं।

रिपोर्ट बताती है कि छात्रों के बीच स्मार्टफोन का उपयोग बढ़ा है। अब करीब 92 प्रतिशत छात्र स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं। इनके अलावा 89 प्रतिशत छात्रों का कहना है कि घर पर उनके पास स्मार्टफोन उपलब्ध है। रिपोर्ट के मुताबिक लड़कियों की तुलना में लड़कों के पास स्मार्टफोन की संख्या अधिक है है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, 40.3 फीसदी लड़के पढ़ाई के साथ-साथ घर का काम भी करते हैं। इनमें कृषि क्षेत्र में काम करने वाले छात्रों की संख्या सबसे अधिक हैं। वहीं अगर लड़कियों की बात की जाए तो 28 प्रतिशत छात्राएं पढ़ाई के साथ घर का काम भी करती हैं।

Previous Post

आज प्राधिकरण की तालाबंदी करेंगे किसान

Next Post

दिल्ली में घने कोहरे के कारण 50 से अधिक उड़ानें प्रभावित, 18 ट्रेनें लेट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Nitish Kumar Rajya Sabha

Nitish Kumar Rajya Sabha: CM से सांसद बनने पर कितनी बदलेगी सैलरी और सुविधाएं

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: इस बार पूरे 9 दिन चलेगी नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Gautam Gambhir

Gautam Gambhir का बड़ा बयान: Rohit-Virat के साथ रिश्ते नहीं संभाल पाया, “मुझे भी गलतियां करने की छूट मिलनी चाहिए”

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Sejjil vs BrahMos

Sejjil vs BrahMos: ईरान की ‘डांसिंग मिसाइल’ कितनी खतरनाक, जानें तुलना

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Eid Bank Holiday

Eid Bank Holiday मार्च 2026: बैंक और स्कूलों में कुल 4 दिन रहेगी छुट्टी

मंगलवार, 17 मार्च 2026
LPG Connection

LPG Connection बंद है तो अब तुरंत Active नहीं होगा, जानें नया नियम

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Next Post
दिल्ली में घने कोहरे के कारण 50 से अधिक उड़ानें प्रभावित, 18 ट्रेनें लेट

दिल्ली में घने कोहरे के कारण 50 से अधिक उड़ानें प्रभावित, 18 ट्रेनें लेट

प्राण प्रतिष्ठा समारोह रोकने को दो जनहित याचिकाएं दायर, हाईकोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

प्राण प्रतिष्ठा समारोह रोकने को दो जनहित याचिकाएं दायर, हाईकोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।