शनिवार, 21 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मोहम्मद यूनुस आज अंतरिम सरकार के प्रमुख की लेंगे शपथ, अमेरिका ने भी दिया समर्थन

मोहम्मद यूनुस आज अंतरिम सरकार के प्रमुख की लेंगे शपथ, अमेरिका ने भी दिया समर्थन

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 8 अगस्त 2024
A A
0
मोहम्मद यूनुस आज अंतरिम सरकार के प्रमुख की लेंगे शपथ, अमेरिका ने भी दिया समर्थन
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 08 अगस्त (The News Air): अमेरिका ने कहा है कि वह बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ काम करने के लिए तैयार है। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस की अगुवाई में बांग्लादेश में एक अंतरिम सरकार बृहस्पतिवार को शपथ ले सकती है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बुधवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम बांग्लादेश के घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं और हमने साफ तौर पर अंतरिम सरकार के नेता के रूप में मोहम्मद यूनुस की नियुक्ति देखी है।’’

  • अमेरिका ने कहा वह बांग्लादेश की सरकार के साथ काम करने को तैयार है
  • बांग्लादेश में एक अंतरिम सरकार बृहस्पतिवार को शपथ ले सकती है
हम अंतरिम सरकार के साथ काम करने को तैयार- US

उन्होंने बांग्लादेश में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बारे में पूछे गए सवालों पर कहा, ‘‘हमें लगता है कि अंतरिम सरकार बांग्लादेश में दीर्घकालिक शांति और राजनीतिक स्थिरता कायम करने में अहम भूमिका निभाएगी।’’ इस बीच, विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि अंतरिम सरकार के संबंध में सभी फैसलों में लोकतांत्रिक सिद्धांतों, कानून के शासन और बांग्लादेश के लोगों की इच्छा का सम्मान होना चाहिए। प्रवक्ता ने एक सवाल पर कहा, ‘‘हम समझते हैं कि नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने पर सहमत हो गए हैं। हम अंतरिम सरकार के साथ काम करने के लिए तैयार हैं क्योंकि वह बांग्लादेश के लोगों के लिए लोकतांत्रिक भविष्य की योजना बना रही है।’’

शांति कायम रखने की अपील

यूनुस ने बुधवार को सभी से नयी जीत का सर्वोत्तम उपयोग करने के लिए शांति कायम करने और हर प्रकार की हिंसा से बचने की अपील की। भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाने समेत हाल में हुई हिंसा की निंदा की है। उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार को देशभर में अशांति खत्म करनी चाहिए और इसके दोषियों को सजा दिलानी चाहिए। कृष्णमूर्ति ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘जैसा कि बांग्लादेश अपनी अंतरिम सरकार को शपथ दिलाने की तैयारी कर रहा है तो मैं सभी सरकारी अधिकारियों, नए प्रशासन और पुलिस प्रमुख तथा बांग्लादेश के लोगों से देशभर में हिंसा को समाप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आग्रह करता हूं। इस हिंसा में देश के हिंदू अल्पसंख्यकों, उनके घरों, कारोबारों तथा मंदिरों को बर्बरतापूर्वक निशाना बनाया गया।’’ डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हाकिम जेफ्रीज ने कहा कि वह बांग्लादेश में पिछले कुछ हफ्तों में हिंसा, लोगों की मौत और मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओं से बहुत चिंतित तथा दुखी हैं।

यह भी पढे़ं 👇

GDP Kya Hai

GDP Kya Hai: Real और Nominal GDP में फर्क, Expert ने बताया सबकुछ

शनिवार, 21 मार्च 2026
Frequent Illness After Covid 

कभी Fever कभी Headache: Covid के बाद Frequent Illness क्यों बढ़ी?

शनिवार, 21 मार्च 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 10 राज्यों में ओलावृष्टि, 80 kmph की आंधी का खतरा

शनिवार, 21 मार्च 2026
Today in History March 21

Today in History March 21: Alcatraz बंद, Neuralink का कमाल, जानें आज के दिन क्या हुआ

शनिवार, 21 मार्च 2026
Previous Post

बिहार में पुल गिरने का सिलसिला जारी है।

Next Post

पटरी से उतरी मालगाड़ी, बीच में आया सांड, और फिर जो हुआ

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

GDP Kya Hai

GDP Kya Hai: Real और Nominal GDP में फर्क, Expert ने बताया सबकुछ

शनिवार, 21 मार्च 2026
Frequent Illness After Covid 

कभी Fever कभी Headache: Covid के बाद Frequent Illness क्यों बढ़ी?

शनिवार, 21 मार्च 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 10 राज्यों में ओलावृष्टि, 80 kmph की आंधी का खतरा

शनिवार, 21 मार्च 2026
Today in History March 21

Today in History March 21: Alcatraz बंद, Neuralink का कमाल, जानें आज के दिन क्या हुआ

शनिवार, 21 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 21 March 2026

Aaj Ka Rashifal 21 March 2026: मेष को ऊर्जा, मिथुन को बंपर फायदा

शनिवार, 21 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 21 मार्च 2026
Next Post
पटरी से उतरी मालगाड़ी, बीच में आया सांड, और फिर जो हुआ

पटरी से उतरी मालगाड़ी, बीच में आया सांड, और फिर जो हुआ

हरियाणा के लिए विनेश एक चैंपियन है और उसे सभी सम्मान दिए जाएंगे: सैनी

हरियाणा के लिए विनेश एक चैंपियन है और उसे सभी सम्मान दिए जाएंगे: सैनी

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।