मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मोदी का परिवार…बीजेपी ने छेड़ा नया कैंपेन, शाह-नड्डा समेत कई नेताओं ने बदली सोशल प्रोफाइल

मोदी का परिवार…बीजेपी ने छेड़ा नया कैंपेन, शाह-नड्डा समेत कई नेताओं ने बदली सोशल प्रोफाइल

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 4 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
मोदी का परिवार... बीजेपी ने छेड़ा लोकसभा चुनाव के लिए नया कैंपेन
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

तेलंगाना ,4 मार्च (The News Air) तेलंगाना में पीएम मोदी के भाषण के बाद बीजेपी के बड़े नेताओं ने अपना X पर नाम बदला है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह समेत बड़े नेताओं ने अपने नाम के साथ लिखा- मोदी का परिवार लिखा है. वहीं, पीएम मोदी ने लालू यादव की टिप्पणी का जवाब दिया है.

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास परिवार नहीं होने को लेकर टिप्पणी की, जिस पर सियासी पारा चढ़ गया. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पलटवार किया. साथ ही साथ इसका जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिया. पीएम मोदी के जवाब देने के बाद इसको लेकर बीजेपी ने एक नया अभियान चलाया है, पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं ने अपने नाम के सामने मोदी का परिवार लिखा है.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर, सुधांशू त्रिवेदी समेत तमाम बड़े नेताओं ने एक्स (ट्विटर) पर अपना बायो बदल लिया है. सभी नेताओं ने अपने बायो में ‘मोदी का परिवार’ लिखा है. वहीं, पीएम पर अभद्र टिप्पणी के मामले में पटना के गांधी मैदान थाना में FIR दर्ज करवाई गई है. ये एफआईआर BJYM के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू ने दर्ज कराई है.

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 7 April 2026: Big Breaking, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
April 7 History

April 7 History: जब बदल गया था दुनिया का इतिहास, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में दो Western Disturbance का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

पीएम मोदी का लालू यादव को जवाब

पीएम मोदी ने तेलंगाना में एक सभा के दौरान अपने खिलाफ टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा, ‘भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबे INDI गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं. अब इन्होंने 2024 के चुनाव का अपना असली घोषणा पत्र निकाला है. मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं, तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है. कल ये ऐसा भी कह सकते हैं कि तुम्हें कभी जेल की सजा नहीं हुई इसलिए तुम राजनीति में भी नहीं आ सकते.’

 पीएम ने कहा, ‘ये कहते हैं मोदी का कोई परिवार नहीं है. मैंने एक सपना लेकर बचपन में घर छोड़ा था. सपना था, मैं देशवासियों के लिए जीऊंगा. मेरा पल-पल सिर्फ आपके लिए होगा. मेरा कोई निजी सपना नहीं होगा. आपका सपना, यही मेरा संकल्प होगा. आपके बच्चों का भविष्य उज्ज्वल करने के लिए जिंदगी खपा दूंगा. देश के करोड़ों लोग मुझे अपना मानते हैं. अपने परिवार के सदस्य की तरह मुझे प्यार करते हैं.’

पीएम ने आगे कहा, ‘140 करोड़ देशवासी यही मेरा परिवार हैं. ये नौजवान मेरा परिवार हैं. देश की करोड़ों बेटियां, माताएं, बहनें मेरा परिवार हैं. देश का हर गरीब मेरा परिवार है. जिसका कोई नहीं वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है. मेरा भारत मेरा परिवार है. इसी भावना का विस्तार लेकर आपके लिए जी रहा हूं, आपके लिए जूझ रहा हूं और आपके लिए जूझता रहूंगा. आज देश कह रहा है कि मैं हूं मोदी का परिवार, देश कह रहा है मैं हूं मोदी कुटुंब.’

लालू यादव ने की थी पीएम मोदी पर ये टिप्पणी

दरअसल, लालू यादव ने बीते दिन पीएम मोदी के खिलाफ जनविश्वास रैली में अभद्र टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था, ‘मोदी कोई चीज हैं, क्या हैं. ये आजकल परिवारवाद पर हमला कर रहे हैं. कहते हैं कि लोग परिवार के लिए लड़ रहे हैं. आपके पास परिवार नहीं है. आपकी माता जी का जब देहांत हो गया तो हर हिंदू अपनी मां के शोक में दाल-बाढ़ी छिलवाता है, आप बताओ आपने क्यों नहीं छिलावाया? राम-रहीम के बंदों में, देश में नफरत फैला रहे हैं.’

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

एम्स में नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया से लेकर सैलरी तक की जानकारी

Next Post

अगर आप भी चाहते हैं Glowing त्वचा तो शहद में मिलाकर लगाएं यह खास चीजें

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 7 April 2026: Big Breaking, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
April 7 History

April 7 History: जब बदल गया था दुनिया का इतिहास, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में दो Western Disturbance का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 7 April 2026

Aaj Ka Rashifal 7 April 2026: वृश्चिक-मकर राशि वालों का दिन शानदार

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Iran War Update

Iran War Update: तेहरान में बड़ा हमला, IRGC खुफिया प्रमुख Majid Khademi की मौत, 25 से ज्यादा हलाक

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Next Post
अगर आप भी चाहते हैं Glowing त्वचा तो शहद में मिलाकर लगाएं यह खास चीजें

अगर आप भी चाहते हैं Glowing त्वचा तो शहद में मिलाकर लगाएं यह खास चीजें

अब

'मैं भी चौकीदार' के बाद अब 'मोदी का परिवार', जब PM ने विरोधियों के एजेंडे को ही बना लिया अपना हथियार | Modi ka pariwar campaign PM Narendra Modi bjp Main Bhi Chowkidar lok sabha elections 2024

arvind kejriwal

केजरीवाल सरकार का महिला सशक्तिरण को लेकर बजट में ऐतिहासिक एलान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।