LIVE | ...
शनिवार, 18 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मोदी पीएम नहीं होंगे उस दिन देश भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा : केजरीवाल

मोदी पीएम नहीं होंगे उस दिन देश भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा : केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 29 मार्च 2023
in Breaking News, राष्ट्रीय
A A
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 29 मार्च (The News Air) दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि “जिस दिन नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं होंगे उस दिन भारत भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा।” दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा में कहा, ईडी और सीबीआई ने देश के सभी भ्रष्ट लोगों को एक पार्टी में ला दिया है। ईडी-सीबीआई ने छापा मारकर उनके सिर पर बंदूक रख दी और उनसे पूछा कि वे जेल जाना चाहते हैं या भाजपा में?

दिल्ली विधानसभा में उनके द्वारा पेश किए गए विश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए केजरीवाल कहा, समय एक जैसा नहीं रहता है, समय बदलता है। आज उनकी सरकार है। आज मोदी जी प्रधानमंत्री हैं। हमेशा तो नहीं रहेंगे। कभी न कभी तो जाएंगे ही। उस टाइम भारत भ्रष्टाचार मुक्त होगा। कैसे?

उन्होंने कहा, जितने चोर उचक्के हैं, सारे एक ही कमरे (पार्टी)में हैं। उनको पकड़ने में बड़ी आसानी होगी। सारे लोगों को ईडी-सीबीआई दिखाकर सारे देश के लुटेरों को इन्होंने अपनी पार्टी में इकट्ठा कर लिया। जिस दिन इनकी सरकार जाएगी और मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं होंगे, बीजेपी वालों को जेल में डाल दो, देश भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा।

दिल्ली विधानसभा में अपने भाषण के दौरान केजरीवाल ने दावा किया कि “उनके विधायकों को सीबीआई और ईडी के छापे मारने की धमकी दी गई और रिश्वत के रूप में 25 करोड़ रुपये की पेशकश की गई लेकिन कोई उन्हें तोड़ नहीं सका।”

उन्होंने कहा, आप में से हर एक रत्न है। डरो मत। भले ही तुम जेल जाओ, मैं तुम्हारे परिवार का ख्याल रखूंगा। दिल्ली विधानसभा के अंदर हुई घटनाओं ने आज लोकतंत्र के लिए एक सकारात्मक संदेश दिया है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Senior Citizens

Punjab Senior Citizens के लिए बड़ी राहत: संतान करेगी भरण-पोषण या जेल!

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Punjab Birth Certificate

Punjab Birth Certificate मामला: ‘लड़का-लड़की’ लिखा, नाम गायब – छात्र बर्बाद!

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Surya Grahan

Surya Grahan 2026: साल का दूसरा Solar Eclipse कब लगेगा? भारत में दिखेगा या नहीं, सूतक काल मान्य है या नहीं – पूरी जानकारी

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Indian Railways Refund Rules

Indian Railways Refund Rules: ट्रेन छूट गई तो पैसा वापस मिलेगा या नहीं? IRCTC TDR Process की पूरी जानकारी

शनिवार, 18 जुलाई 2026

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि “भाजपा शासित केंद्र विपक्षी दालों की सत्तारूढ़ सरकारों को काम नहीं करने देता। हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं, इसलिए हमने बीजेपी विधायकों को बोलने की पेशकश की, हालांकि वे हमारी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं ला सके। हमने उन्हें बोलने दिया। हम आलोचना का स्वागत करते हैं। लेकिन ये लोग केवल लड़ना और गाली देना जानते हैं।”

उन्होंने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि “2025 के विधानसभा चुनाव क्या बीजेपी 2050 में भी दिल्ली में नहीं जीत सकती।”

केजरीवाल ने विधानसभा सत्र के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि “भाजपा ने घोषणा की थी कि वह अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी। लेकिन इस तरह के प्रस्ताव को पेश करने के लिए आपको कम से कम 20 प्रतिशत विधायकों के हस्ताक्षर की आवश्यकता होती है।”

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि “ऐसा करने के लिए, उन्होंने हमारे विधायकों को धमकी दी, लेकिन उनमें से कोई भी नहीं टूटा। आप विधायकों को डर और धमकी से नहीं तोड़ा जा सकता है।”

उन्होंने कहा, हमने विश्वास प्रस्ताव भारी बहुमत से जीता है। लोगों का हम पर जबरदस्त विश्वास है। हम जनता के लिए काम कर रहे हैं, जो पिछले 75 सालों में नहीं किया गया। मैं विश्वास दिखाने के लिए जनता को धन्यवाद देता हूं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

57 फीसदी कर्नाटक में सरकार बदलना चाहते हैं

Next Post

Rahul Gandhi की अयोग्यता पर असम विधानसभा में हंगामा, 3 विधायक निलंबित

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Senior Citizens

Punjab Senior Citizens के लिए बड़ी राहत: संतान करेगी भरण-पोषण या जेल!

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Punjab Birth Certificate

Punjab Birth Certificate मामला: ‘लड़का-लड़की’ लिखा, नाम गायब – छात्र बर्बाद!

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Surya Grahan

Surya Grahan 2026: साल का दूसरा Solar Eclipse कब लगेगा? भारत में दिखेगा या नहीं, सूतक काल मान्य है या नहीं – पूरी जानकारी

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Indian Railways Refund Rules

Indian Railways Refund Rules: ट्रेन छूट गई तो पैसा वापस मिलेगा या नहीं? IRCTC TDR Process की पूरी जानकारी

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Bihar EV Subsidy 2026

Bihar EV Subsidy 2026: Electric Vehicle खरीदो, लाख रुपये पाओ! बिहार में सरकार दे रही सब्सिडी, ऑनलाइन आवेदन शुरू

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट, खरीदारी का सुनहरा मौका

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Next Post
rahul gandhi

Rahul Gandhi की अयोग्यता पर असम विधानसभा में हंगामा, 3 विधायक निलंबित

Doctors at the Bai Jerbai Wadia Hospital for Children removed a 100-gms hairball from the stomach of a 10-year girl from Dadar who used to pluck and eat her hair

मुंबई के डॉक्टरों ने बच्ची के पेट से 100 ग्राम 'बालों का गुच्छा' निकाला

Prime Minister Narendra Modi.(Photo:Twitter)

समिट फॉर डेमोक्रेसी में पीएम मोदी ने कहा- 'भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था'

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।