LIVE | ...
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मोदी जी ने जेल भेज कर मेरे संघर्ष और इरादे को और मजबूत बनाया- संजय सिंह

मोदी जी ने जेल भेज कर मेरे संघर्ष और इरादे को और मजबूत बनाया- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 15 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
संजय सिंह
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (The News Air) भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भले ही मनोबल तोड़ने के लिए फर्जी केस कर आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल भेज दिया, लेकिन इससे उनका मनोबल टूटने के बजाय और मजबूत हुआ है। छह महीने जेल में रहकर बाहर आए “आप” के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एक वीडियो जारी कर इसका प्रमाण दिया है। संजय सिंह एक पार्क में टहलते हुए पूरे आत्मविश्वास में दिख रहे हैं। वीडियो संदेश के जरिए उन्होंने जेल भेजने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है। उनका कहना है कि मोदी जी ने जेल भेज कर मेरे 30 साल के जीवन संघर्ष और इरादे को और मजबूत बनाया है। अगर प्रधानमंत्री जी ये मौका नहीं देते तो न मैं अपने आपको जान पाता और न समझ पाता कि हम बिल्कुल सही रास्ते पर चल रहे हैं। मैं छह महीने जेल की यात्रा से तप कर आगे के रास्ते को तैयार करने और उन रास्तों को और मजबूत करने के लिए निकला हूं। मैं जो कर रहा था, वो बिल्कुल सही था। आगे और मजबूती के साथ उन्हीं रास्ते पर बढूंगा।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि पिछले दस दिनों से मैं जेल के बाहर हूं और मुझे बहुत सुकून की नींद आ रही है। छह महीने मैं जेल में रहा। इस दौरान कुछ दिनों तक मुझे आइसोलेशन में रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शायद मुझे यह मौका नहीं दिया होता तो मैं अपने आप से मुलाकात नहीं कर पाता। मैं उन तमाम महापुरुषों से मुलाकात नहीं कर पाता, उन तमाम क्रांतिकारियों से मुलाकात नहीं कर पाता, जिनके बारे में मैं सुनता था, उनकी कहानी पढ़ता था, उनसे मैं मुलाकात नहीं कर पाता। क्योंकि जब कोई व्यक्ति एकांत में होता है तो उसे बहुत कुछ सोचने, समझने और चिंतन करने का मौका मिलता है।

संजय सिंह ने कहा कि 6 महीना जेल में रहने के दौरान मैंने नेल्सन मंडेला से मुलाकात की। नेल्सन मंडेला का बहुत ही शानदार क्रांतिकारी जीवन था। मैंने शहीद ए आजम भगत सिंह से मुलाकात की। 23 साल का एक नौजवान अपने हिंदुस्तान की आजादी के लिए कैसे सब कुछ न्यौछावर कर सकता है, यह भगत सिंह को पढ़कर जाना। मैंने अशफाक उल्ला जी से मुलाकात की। रौशन सिंह, राजेंद्र लहरी, रामप्रसाद बिस्मिल समेत पता नहीं कितने क्रांतिकारियों को पढ़ा और उनको जाना। काला पानी के दस्तावेज पढ़े। तब जाकर मुझे यह लगा कि 30 साल से समाज सेवा और राजनीति के माध्यम से लोगों की जो सेवा कर रहा था, शायद मेरा यह रास्ता सही था। मैंने गांधी जी को भी पढ़ा। तो यह जाना कि हम तो सही रास्ते पर चल रहे थे। शायद यह छह महीने जेल का सफर नहीं रहा होता तो मैं यह नहीं जान पाता कि मैं जो कर रहा था, जिन संघर्षों के रास्तों पर चल रहा था, वो कितना सही है या गलत है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab CM Mann

क्या चुनाव हारने के डर से हो रही छापेमारी? सीबीआई रेड के बाद जानिए पंजाब सीएम ने क्या कहा

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
CBI Action

CBI Action: पंजाब सीएम के OSD राजबीर घुम्मन समेत 6 पर FIR, 8 शहरों में रेड

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
CBI Raid

CBI Raid: पंजाब सीएम ऑफिस समेत 3 जगहों पर सीबीआई की रेड, 2 महीने में रिपोर्ट के आदेश

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

5 Crore Bribery Case: Punjab CM के रिश्तेदार को ED ने 9 अक्टूबर को दिल्ली बुलाया

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

इसलिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने मुझे अपने आप से बात करने और अपने रास्ते को और मजबूत बनाने का मुझे अवसर दिया। मैं 6 महीने जेल की यात्रा से तप कर आगे के रास्ते को तैयार करने और आगे के रास्ते को और मजबूत करने के लिए निकला हूं। मैं एक बात और कहना चाहता हूं कि हो सकता है कि आज बहुत सारे माध्यम बिक गए हों, लेकिन इतिहास कभी नहीं बिकता। इतिहास में वही दर्ज होता है जो आप करते हैं। क्या सही है, क्या गलत है यह लोग तय करेंगे, लेकिन किस मंशा से प्रधानमंत्री जी ने मुझे जेल भेजा, यह मैं नहीं जानता। मुझे जेल भेजने के पीछे प्रधानमंत्री जी की जो भी मंशा रही हो, लेकिन मैं इतना ही कह सकता हूं कि मोदी जी आपको बहुत बहुत धन्यवाद। आपने मेरे 30 साल के संघर्ष के जीवन को और मजबूत बनाया और ये भरोसा दिलाया कि मैं जो काम कर रहा था, वो बिल्कुल सही था। आगे और मजबूती के साथ उसी रास्ते पर बढूंगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

झारखंड में तेंदुए का आतंक : घर में घुसकर तेंदुए ने की 9 बकरियों की हत्या, भौंक रहे कुत्ते को भी बनाया शिकार

Next Post

कारोबारी हफ्ते के पहले ही दिन निवेशकों को झटका, 8 लाख करोड़ की लगी चपत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab CM Mann

क्या चुनाव हारने के डर से हो रही छापेमारी? सीबीआई रेड के बाद जानिए पंजाब सीएम ने क्या कहा

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
CBI Action

CBI Action: पंजाब सीएम के OSD राजबीर घुम्मन समेत 6 पर FIR, 8 शहरों में रेड

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
CBI Raid

CBI Raid: पंजाब सीएम ऑफिस समेत 3 जगहों पर सीबीआई की रेड, 2 महीने में रिपोर्ट के आदेश

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

5 Crore Bribery Case: Punjab CM के रिश्तेदार को ED ने 9 अक्टूबर को दिल्ली बुलाया

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
CBI Raid Punjab OSD

CBI Raid Punjab OSD: OSD के भाई के घर क्यों पड़ी CBI की नजर? जानें पूरा मामला

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Gyanesh Kumar Vigilance Probe

ज्ञानेश कुमार Vigilance Probe: 20 साल पुरानी फाइल फिर खुली, बड़ा खुलासा

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Next Post
कारोबारी हफ्ते के पहले ही दिन निवेशकों को झटका, 8 लाख करोड़ की लगी चपत

कारोबारी हफ्ते के पहले ही दिन निवेशकों को झटका, 8 लाख करोड़ की लगी चपत

शीशे की दीवार आतंकी जैसा व्यवहार... केजरीवाल से मिलकर छलका भगवंत मान का दर्द

शीशे की दीवार आतंकी जैसा व्यवहार... केजरीवाल से मिलकर छलका भगवंत मान का दर्द

Lucknow Super Giants

Lucknow Super Giants ने KKR के खिलाफ क्यों पहनी थी मरून और हरी रंग की जर्सी?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।