सोमवार, 23 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मोदी जी ने देश की महिलाओं को आरक्षण के नाम पर ‘‘महिला बेबकूफ बनाओ’’ बिल का दिया जुमला- संजय सिंह

मोदी जी ने देश की महिलाओं को आरक्षण के नाम पर ‘‘महिला बेबकूफ बनाओ’’ बिल का दिया जुमला- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 21 सितम्बर 2023
A A
0
मोदी
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

– लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लाया गया मोदी सरकार का ये बिल कब लागू होगा? इस पर बड़ा सवाल है- संजय सिंह

– पहले जनगणना होगी, फिर परिसीमन होगा, उसके बाद ही महिला आरक्षण बिल लागू हो सकेगा- संजय सिंह

– जनगणना 2031 में होगी, पिछली बार परिसीमन में 6-7 साल लगे थे, इस बार भी 6-7 साल लगे तो ये बिल 2039 में लागू हो पाएगा- संजय सिंह

– ये बिल 1996, 1998, 2002, 2008, 2009 और 2010 में भी आया था, लेकिन कभी लागू नहीं हुआ, मोदी जी अब इसे जुमले के रूप में ला रहे हैं- संजय सिंह

– 2010 में राज्यसभा में लाए गए बिल में जनगणना व परिसीमन का प्रावधान नहीं था, उसमें सीधे 33 फीसद आरक्षण देने की बात थी- संजय सिंह

– मोदी जी की नीयत साफ होती तो 2010 में लाए गए महिला आरक्षण बिल को ही लोकसभा में पारित कराते, वो लैप्स नहीं होता- संजय सिंह

– भाजपा की मानसिकता हमेशा महिला विरोधी रही है, ये बिल भी इसी दिशा में सिर्फ एक जुमला है- संजय सिंह

– ‘‘आप’’ इस बिल का विरोध करती है, अगर मोदी जी सच में महिलाओं को आरक्षण देना चाहते हैं तो इसे 2024 में लागू करें- संजय सिंह

नई दिल्ली, 20 सितंबर (The News Air) महिला आरक्षण बिल का लाभ देश की महिलाओं को आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में नहीं मिलने पर आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी की नीयत पर प्रश्न खड़ा किया है। ‘‘आप’’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी ने देश की महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसद आरक्षण देने के नाम पर ‘‘महिला बेबकूफ बनाओ’’ बिल का जुमला दिया है। पिछले 9 वर्षों में पीएम मोदी ने देश की जनता से जितने भी वादे किए, सब जुमले साबित हुए। महिला आरक्षण बिल कब लागू होगा या नहीं लागू होगा, इस पर बड़ा सवाल है। क्योंकि इसमें प्रावधान है कि पहले जनगणना होगी। इसके बाद परिसीमन होगा और उसके बाद ये बिल लागू हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जनगणना 2031 में होगी। पिछली बार परिसीमन में 6-7 साल लगे थे। अगर इस बार भी परिसीमन में 6-7 साल लग गए तो ये बिल 2039 में कहीं लागू हो पाएगा। इसलिए आम आदमी पार्टी इस बिल का विरोध करती है। अगर प्रधानमंत्री वास्तव में महिलाओं को आरक्षण देना चाहते हैं तो यह बिल 2024 में ही लागू किया जाए।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर महिला आरक्षण बिल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भारत के प्रधानमंत्री ने देश की जनता से जितने भी वादे किए, सब जुमला और झूठा साबित हुए। चाहे दो करोड़ नौकरियों का वादा हो, काले धन का हो, 15 लाख देने का हो, फसल का दाम दोगुना करने का हो, पक्का मकान देने का हो या महंगाई कम करने का हो, सब जुमला साबित हुआ। अब चुनाव के ठीक पहले, इस देश की करोड़ों महिलाओं को जिस महिला आरक्षण बिल का इंतजार था, वह बिल न लागू करने की नीयत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेकर आए हैं।

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि यह महिला आरक्षण बिल नहीं है, बल्कि महिला बेवकूफ बनाओ बिल है। यह जो बिल आ रहा है, यह बिल लागू होगा या नहीं होगा, यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है। जो महिला आरक्षण बिल 2010 में राज्यसभा के अंदर पास हुआ था, उसमें कहीं ऐसा कोई प्रावधान नहीं था कि पहले जनगणना और परिसीमन होगा। उसमें सीधे यह था कि महिलाओं को 33ः आरक्षण मिलेगा। अगर उनकी नियत साफ होती तो राज्यसभा में पारित बिल लैप्स नहीं होता और उसी बिल को यह लोग लोकसभा में पास कर सकते थे। लेकिन इन्होंने जुमले के रूप में एक नया बिल तैयार किया और कहा कि पहले जनगणना होगी फिर परिसीमन होगा और उसके बाद बिल लागू किया जाएगा। इसके लिए कोई समय सीमा नहीं दी।

उन्होंने कहा कि आर्टिकल 82 का बदलाव हुआ है। यह कहता है कि जनगणना के बाद ही परिसीमन होगा और जनगणना 2031 में होगी। उसके बाद कम से कम दो-तीन साल बाद परिसीमन होगा। पिछले परिसीमन में 7 साल लग गए थे। अगर इस बार भी 6-7 साल लग गए तो यह बिल 2039 में लाने की योजना बनाई गई है। मोदी जी एक नया जुमला फेंककर देश की करोड़ों महिलाओं को धोखा दे रहे हैं। यह बिल पहली बार 1996 में आया। इसके बाद 1998, 2002, 2008, 2009 और फिर 2010 में भी आया। करीब-करीब 27 साल हो गए हैं। इतने बहुप्रतीक्षित बिल को ये लोग ऐसे लेकर आए हैं कि वो बिल 2039 में लागू होगा और ये लागू होगा भी या नहीं, यह भी नहीं पता है।

यह भी पढे़ं 👇

Durga Saptashati Mantra

Durga Saptashati Mantra: दरिद्रता दूर करने वाला मां दुर्गा का चमत्कारी मंत्र, नवरात्रि में जरूर करें जाप

सोमवार, 23 मार्च 2026
Best Health Insurance

Best Health Insurance For 60+ Parents: सीनियर सिटीजन के लिए सही पॉलिसी चुनने का पूरा फ्रेमवर्क

सोमवार, 23 मार्च 2026
Navarna Mantra

Navarna Mantra: मां दुर्गा के 9 बीज मंत्रों से होती है नवग्रहों की शांति, जानें चमत्कारी फायदे

सोमवार, 23 मार्च 2026
Israel Samson Option

Israel Samson Option: ईरान ने Dimona के पास मिसाइल गिराई, क्या इजराइल करेगा परमाणु हमला?

सोमवार, 23 मार्च 2026

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार क्रेडिट चोर सरकार है। इनको हर चीज का क्रेडिट लेने की होड़ मची रहती है। फ्लाईओवर आप बनवाइए, फीता ये कटेंगे। सड़कें आप बनवाइए, फीता ये काटेंगे। मेट्रो आप बनवाइए, फीता ये काटेंगे। इसरो में लंबे समय तक रिसर्च चलेगा और क्रेडिट लेने का काम ये करेंगे।

इस बिल का विरोध करते हुए संजय सिंह ने कहा कि महिलाओं के आरक्षण देने के नाम पर महिलाओं को बेवकूफ बनाने का बिल है। इसलिए आम आदमी पार्टी इस पर अपना विरोध दर्ज कर रही है। मोदी जी से मांग है कि अगर आपकी मंशा साफ है, अगर वास्तव में आप महिलाओं को आरक्षण देना चाहते हैं तो 2024 में महिला आरक्षण बिल लागू कीजिए। आपकी पार्टी का इतिहास है कि आपने हमेशा महिलाओं के विरोध में काम किया है। उन्नाव कांड हुआ तो आरोपी के साथ खड़े हुए। हाथरस कांड हुआ तो आरोपी के साथ खड़े हुए। पहलवानों का कांड हुआ, तब भी आरोपी के साथ खड़े हुए। भाजपा की मानसिकता हमेशा देश की महिलाओं के खिलाफ रही है। हमेशा महिलाओं के विरोध में, महिलाओं के साथ अत्याचार करने वालों के साथ खड़े रहे। यह महिला आरक्षण बिल भी इसी दिशा में एक काम है जो सिर्फ एक जुमला है।

Previous Post

मेसी, अल्बा चोटिल; पहले हाफ में मैदान छोड़ा

Next Post

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास फंड के मुद्दे पर राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Durga Saptashati Mantra

Durga Saptashati Mantra: दरिद्रता दूर करने वाला मां दुर्गा का चमत्कारी मंत्र, नवरात्रि में जरूर करें जाप

सोमवार, 23 मार्च 2026
Best Health Insurance

Best Health Insurance For 60+ Parents: सीनियर सिटीजन के लिए सही पॉलिसी चुनने का पूरा फ्रेमवर्क

सोमवार, 23 मार्च 2026
Navarna Mantra

Navarna Mantra: मां दुर्गा के 9 बीज मंत्रों से होती है नवग्रहों की शांति, जानें चमत्कारी फायदे

सोमवार, 23 मार्च 2026
Israel Samson Option

Israel Samson Option: ईरान ने Dimona के पास मिसाइल गिराई, क्या इजराइल करेगा परमाणु हमला?

सोमवार, 23 मार्च 2026
India Fertilizer Crisis

India Fertilizer Crisis: होरमुज संकट से खरीफ सीजन पर खतरा, थाली तक पहुंचेगी जंग की आग

सोमवार, 23 मार्च 2026
Dr BR Ambedkar Legacy

Dr BR Ambedkar Legacy: शून्य से शिखर: डॉ. अंबेडकर की वो कहानी जो रोंगटे खड़े कर दे!

सोमवार, 23 मार्च 2026
Next Post
governor

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास फंड के मुद्दे पर राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

चंद्रबाबू नायडू

अदालत ने चंद्रबाबू नायडू को दो दिन की सीआईडी हिरासत में भेजा

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।