LIVE | ...
रविवार, 4 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मोदी जी ने अडानी को बिहार में पावर प्लांट लगाने के लिए एक रुपए मे दे दी 1050 एकड़ जमीन- संजय सिंह

मोदी जी ने अडानी को बिहार में पावर प्लांट लगाने के लिए एक रुपए मे दे दी 1050 एकड़ जमीन- संजय सिंह

बिहार सरकार भागलपुर के लगने वाले इन पावर प्लांट्स में पैदा हुई बिजली 25 साल तक 7 रुपए प्रति यूनिट में खरीदेगी- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 16 सितम्बर 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
Sanjay Singh AAP
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 16 सितंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने बिहार में भागलपुर में अडानी को मात्र एक रुपए में 1050 एकड़ जमीन देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अडानी को बिहार में तीन पावर प्लांट लगाने के लिए एक रुपए मे यह जमीन दी है। साथ ही यहां पैदा हुई बिजली को 25 साल तक 7 रुपए प्रति यूनिट में खरीदने की गारंटी भी दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा-जेडीयू की सरकार ने जनता के पैसे से किसानों को जमीन का मुआवाजा दिया और फिर जमीन अडानी के नाम कर दी। सरकार ने कागजों में दिखाया कि 70 फीसद जमीन बंजर है। जबकि वहां 10 लाख से ज्यादा आम-लीची के पेड़ हैं, जिन्हें काटने की भी अनुमति दे दी गई है। सच तो यह है कि मोदी जी की प्राथमिकता में भारत नहीं, बल्कि अडानी है। वह पूरे देश की संपत्ति अडानी के नाम करना चाहते हैं।

मंगलवार को प्रेसवार्ता कर सांसद संजय सिंह ने कहा कि जोर शोर से चर्चा है कि भाजपा और मोदी जी ने भागलपुर में 800- 800 मेगावाट के तीन पावर प्लांट लगाने के लिए मात्र एक रुपए में 1050 एकड़ जमीन अडानी को दे दी है। साथ ही मोदी सरकार ने कहा है कि 25 साल तक सात रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली उत्पादन का पैसा देगी। मोदी जी ने अडानी को न सिर्फ एक रुपए में 1050 एकड़ जमीन दे दी, बल्कि 25 साल तक 7 रुपए प्रति यूनिट में बिजली खरीदने की गारंटी भी ले ली है। इसके बाद जनता को 11-12 रुपए प्रति यूनिट बिजली मिलेगी और उसकी जेब कटेगी। मोदी जी को जनता की जेब कटने की कोई चिंता नहीं है, लेकिन उनके मित्र को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। मोदी इंडिया के प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि अडानी के प्रधानमंत्री हैं।

संजय सिंह ने कहा कि अडानी को एक रुपए में 1050 एकड़ जमीन देने में घोटाला किया गया है। 2012-13 में बिहार की भाजपा-जेडीयू की सरकार ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की। सरकार ने जमीन के बदले किसानों को अपनी तरफ से मुआवजा दिया। किसानों को मुआवजा सरकार के खजाने से मिला और सरकार के खजाने में यह पैसा मजदूर, किसान, आम आदमी, कर्मचारी का है। आम जनता अपनी गाढ़ी कमाई में से सरकार को टैक्स देती है जो सरकार के खजाने में जाता है। जनता से मिले टैक्स के पैसे से भाजपा-जेडीयू की सरकार ने किसानों को मुआवजा दे दिया और जमीन अधिग्रहित कर ली।

संजय सिंह ने कहा कि करोड़ों रुपए में अधिग्रहित जमीन को सरकार को उससे ज्यादा में किसी को पूंजीपति को देना चाहिए। तभी सरकारी खजाने में जमीन के बदले किसानों को दिए गए मुआवजे का पैसा वापस आएगा। लेकिन मोदी जी ने कहा कि अपने दोस्त अडानी के साथ ऐसा नहीं कर सकते। उनका जन्म तो अडानी को ही आगे बढ़ाने के लिए हुआ है। मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री सिर्फ अपने दोस्त को आगे बढ़ाने के लिए बने हैं। ऐसे में अडानी से पैसा कैसे ले सकते हैं। इसलिए 1050 एकड़ की जमीन एक रुपए के हिसाब से अडानी को दे दी। कागजों में दिखाया गया कि यह जमीन उपजाऊ नहीं है और 70 फीसद जमीन बंजर है। जबकि उस जमीन पर आम-लीची के 10 लाख पेड़ लगे हैं। वहां का मालदा जैसे आम होते हैं जो प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक भेंट स्वरूप पहुंचता है। आज वहां पर 10 लाख पेड़ काटे जा रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

October 4 Historical Events Highlights

October 4 Historical Events Highlights: क्या आप जानते हैं 4 अक्टूबर के दिन इतिहास में क्या-क्या हुआ था?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning

IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning: क्या आपके राज्य से पूरी तरह विदा हो चुका है मानसून?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 4 October

Breaking News Live Updates 4 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026

Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: क्या 4 अक्टूबर का रविवार लाएगा आपकी लव लाइफ में नया मोड़?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026

संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी ने एक भावुक अभियान चलाया था कि एक पेड़ मां के नाम लगाओ। 10 लाख पेड़ मां के नाम और वो सारे के सारे पेड़ अडानी के नाम। मोदी जी ने अडानी को सारे पेड़ काटने की छूट दे दी है। ताकि वह अपना पावर प्लंट लगा सके और मोटी कमाई कर सके। असल में मोदी जी को पर्यावरण और पेड़ों से कोई मतलब नहीं है। भाजपा देश में यह गुनाह और पाप कर रही है। जनता के पैसे किसानों की जमीन अधिग्रहित करके एक रुपए में अडानी को भेंट कर दिया जा रहा है।

संजय सिंह ने कहा कि हमारे युवाओं को बिल्कुल गुस्सा नहीं आता। उनकी सहनशीलता चरम पर है। युवा सिर्फ लाठी खाने के लिए बने हैं। पुलिस भर्ती, लेखपाल, नीट का पेपर लीक होगा, तो लाठी खाएंगे। परीक्षा देने के लिए जानवरों की तरह ट्रेन में भरकर जाएंगे। अभी 4,500 उप निरीक्षक की भर्ती निकली है और 15 लाख युवाओं ने फार्म भरा है। कब इसका पेपर लीक हो जाएगा, पता नहीं। एक तरफ युवाओं का भविष्य है और सरकार का तानाशाही रवैया है तो दूसरी तरफ मोदी जी के दोस्त अडानी हैं।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता में युवा, उनका रोजगार और किसान नहीं है। सरकार का ही कानून कहता है कि जिस कार्य के लिए जमीन अधिग्रहित की गई है, अगर वह पांच साल तक उसी कार्य में इस्तेमाल नहीं की जाती है, तो जमीन किसान को वापस मिल जाएगी। ऐसे में 2012-13 में भागलपुर में 1,050 एकड़ जमीन पावर प्लांट लगाने के नाम पर अधिग्रहित की गई थी, वह किसानों को वापस क्यों नहीं की गई? नियमानुसार पांच साल तक जमीन का इस्तेमाल नहीं हुआ है। अब वहां पावर प्लांट का शिलान्यास किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी की प्राथमिकता भारत नहीं, बल्कि अडानी है। मोदी जी पूरे देश की संपत्ति अडानी को सौंपना चाहते हैं। देश के लोगों को तय करना है कि वे इससे खुश होते हैं या नाराज होते हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 199वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 359 स्थानों पर छापेमारी; 86 नशा तस्कर काबू

Next Post

पंजाब सरकार के प्रयासों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जीवन पटरी पर लौटने लगा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

October 4 Historical Events Highlights

October 4 Historical Events Highlights: क्या आप जानते हैं 4 अक्टूबर के दिन इतिहास में क्या-क्या हुआ था?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning

IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning: क्या आपके राज्य से पूरी तरह विदा हो चुका है मानसून?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 4 October

Breaking News Live Updates 4 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026

Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: क्या 4 अक्टूबर का रविवार लाएगा आपकी लव लाइफ में नया मोड़?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Social media influencer Mad Sandhu shot Amritsar

Social Media Influencer Mad Sandhu Shot Amritsar: क्या पुरानी रंजिश में हुआ मैड संधू पर जानलेवा हमला?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
MLA Sukhveer Singh Maiserkhana

AAP Suspends Maur MLA Sukhveer Singh Maiserkhana: क्या सरकारी स्कूलों पर सच बोलना पड़ा भारी?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Next Post
Lal Chand

पंजाब सरकार के प्रयासों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जीवन पटरी पर लौटने लगा

Laljit

लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा कैदियों को हुनर सिखाने हेतु 11 जेलों में आई टी आईज का उद्घाटन

Aman Arora-2

आम आदमी आर्मी : पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आप के 29 हज़ार से अधिक वालंटियर निभा रहे हैं सेवा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।