शनिवार, 9 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - इंडिया गठबंधन में मायावती की एंट्री ‘संभव’, बयानों से लग रहे कयास

इंडिया गठबंधन में मायावती की एंट्री ‘संभव’, बयानों से लग रहे कयास

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 23 दिसम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लखनऊ, 23 दिसंबर (The News Air) लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में भले ही बसपा मुखिया मायावती शामिल न हों, लेकिन उनके बयान ने बसपा के इसमें शामिल होने की उम्मीद अभी भी बरकार रखी है। बीते दिनों मायावती की सपा को दी गई नसीहत के सियासी मायने भी तलाशे जाने लगे हैं। इसे मायावती की ओर से गठबंधन को लेकर खिड़की खुली रखने के संकेत की तरह देखा जा रहा है।

दरअसल, मायावती ने बीते दिनों एक बयान में किसी का नाम लिये बगैर कहा कि विपक्ष के गठबंधन में बसपा सहित अन्य जो भी पार्टियां शामिल नहीं हैं, उनके बारे में किसी का भी फिजूल टिप्पणी करना उचित नहीं है। मेरी उन्हें सलाह है कि वह इससे बचें, क्योंकि भविष्य में देश में जनहित में कब किसको, किसकी जरूरत पड़ जाए, कुछ भी कहा नहीं जा सकता।

बसपा प्रमुख ने कहा कि टीका-टिप्पणी करने वाले ऐसे लोगों और पार्टियों को बाद में काफी शर्मिंदगी उठानी पड़े, यह ठीक नहीं है। इस मामले में समाजवादी पार्टी खासतौर पर इस बात का जीता-जागता उदाहरण है।

सियासी जानकर बताते हैं कि बसपा मुखिया मायावती सियासी दांव-पेंच खूब जानती हैं। वो भली-भांति जानती हैं, कब कौन सी बात करनी है। जिसका असर राजनीति में पड़ेगा।

समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि 28 दलों वाले विपक्षी गठबंधन में बसपा को शामिल करने के पक्ष में सपा नहीं है। क्योंकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा व बसपा ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। उसमें बसपा को सपा के मुकाबले दोगुनी यानी 10 सीटें मिली थी। बसपा को फायदा हुआ था और सपा को नुकसान। उसे बसपा का वोट ट्रांसफर नहीं हो पाया था। ऐसे में इनको गठबंधन में लाने का कोई फायदा नहीं है।

कांग्रेस में अक्सर कुछ नेता बसपा की इंडिया गठबंधन में एंट्री के पक्ष में नजर आए हैं। बसपा बार-बार यह जरूर कहती रही है कि हम 2024 का चुनाव अकेले लड़ेंगे।

वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक रतनमणि लाल कहते हैं कि मायावती को लोकसभा चुनाव में किसके साथ गठबंधन करना है या नहीं, उन्होंने कुछ तय नहीं किया है। वो सारे ऑप्शन खुले रखना चाहती हैं। मायावती हर दलों से ज्यादा स्पष्टवादी हैं। इसी कारण उन्होंने सभी दलों को चेता दिया है। वो किसी भी गठबंधन में शामिल हो सकती हैं। लेकिन, वो अभी अपने पत्ते खोलेंगी नहीं।

यह भी पढे़ं 👇

One Gas Connection Per House

One Gas Connection Per House: एक घर एक गैस कनेक्शन! सरकार का नया नियम क्या है, किन पर पड़ेगा असर

शनिवार, 9 मई 2026
May 9 History

May 9 History: 9 मई को घटीं दुनिया बदल देने वाली ये बड़ी घटनाएं

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates 9 May 2026

Breaking News Live Updates 9 May 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

शनिवार, 9 मई 2026

वरिष्ठ राजनीतिक जानकार वीरेंद्र सिंह रावत कहते हैं कि अखिलेश को इस बात का अंदाजा भी है कि बसपा के आने से उनकी केंद्रीय राजनीति फीकी पड़ सकती है। बसपा ज्यादा सीटें भी मांगेगी। यही कारण है कि बसपा को गठबंधन में शामिल करने की कोशिश में जुटी कांग्रेस अब अखिलेश के दबाव के आगे ढीली पड़ती दिख रही है।

मायावती अभी फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करेंगी। वह सोच समझकर गठबंधन करेंगी। वह नहीं चाहती हैं कि उनके ऊपर किसी की बी-टीम का आरोप लगे। न ही चाहेंगी कि भाजपा से कोई ऐसा राजनीतिक विवाद हो, जिसके कारण उनके ऊपर जांच जैसी कोई मुसीबत आए। इस कारण मायावती ने कुछ मुद्दों पर विपक्ष का साथ दिया है तो कुछ मुद्दों पर वह सरकार के साथ भी खड़ी नजर आई हैं। उन्होंने भले ही बहुत कुछ कह दिया हो, लेकिन गठबंधन को लेकर अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं।

कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी कहते हैं कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है, कांग्रेस पार्टी ने दलित समाज के उत्थान के लिए अभूतपूर्व काम किए हैं। मायावती ने जो बात कही है, वह बिल्कुल सच है। हम इस बात को शुरू से कहते आ रहे हैं कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के संविधान को, लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। हम चाहते हैं कि समान विचारधारा को मानने वाले और संविधान के साथ खड़े हुए लोग एक साथ आएं, यही देश के लिए और देश के लोगों के हित में है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

तेलंगाना में अवैध दवा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़

Next Post

बढ़ते प्रदूषण की समस्या को देखते हुए सीएक्यूएम के आदेश पर दिल्ली में ग्रेप के तीसरे चरण…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

One Gas Connection Per House

One Gas Connection Per House: एक घर एक गैस कनेक्शन! सरकार का नया नियम क्या है, किन पर पड़ेगा असर

शनिवार, 9 मई 2026
May 9 History

May 9 History: 9 मई को घटीं दुनिया बदल देने वाली ये बड़ी घटनाएं

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates 9 May 2026

Breaking News Live Updates 9 May 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

शनिवार, 9 मई 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: आने वाले 2 हफ्तों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जारी हुआ बड़ा अलर्ट

शनिवार, 9 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें आपका भाग्य

शनिवार, 9 मई 2026
Next Post
बढ़ते प्रदूषण

बढ़ते प्रदूषण की समस्या को देखते हुए सीएक्यूएम के आदेश पर दिल्ली में ग्रेप के तीसरे चरण...

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर मानेसर के पास टैक्सी ड्राइवर की गोली मारकर हत्या

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।