LIVE | ...
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Mayank Yadav तोड़ देंगे शोएब अख्तर का रिकॉर्ड, अगर बॉलिंग में करेंगे इतना सा बदलाव!

Mayank Yadav तोड़ देंगे शोएब अख्तर का रिकॉर्ड, अगर बॉलिंग में करेंगे इतना सा बदलाव!

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 3 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
मयंक यादव तोड़ देंगे अख्तर का रिकॉर्ड, अगर बॉलिंग में करेंगे ये बदलाव
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्‍ली, 3 अप्रैल (The News Air) मयंक यादवफिलहाल आईपीएल 2024 में सिर्फ यही एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है और फैंस को सबसे ज्यादा उत्साहित कर रहा है. सिर्फ 21 साल के इस युवा भारतीय तेज गेंदबाज ने सिर्फ 2 मैचों में ही तूफानी रफ्तार से सनसनी फैला दी है और हर कोई उनकी ही बातें कर रहा है. IPL 2024 में लगातार 2 बार सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड बना चुके मयंक क्या शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे? ये सवाल हर किसी की जुबान पर है. ये हो सकता है, अगर वो अपनी तकनीक में थोड़ा लेकिन अहम बदलाव कर सकें.

दिल्ली से आने वाले 21 साल के मयंक यादव का ये डेब्यू आईपीएल सीजन है. पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने पहले ही मैच में जब वो 10वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए, तो 150 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार की गेंद से सबका ध्यान खींचा. फिर अपने अगले ही ओवर की पहली गेंद 155.8 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से डालकर तो तहलका ही मचा दिया. ये इस सीजन की सबसे तेज गेंद थी. उन्होंने लगातार कई गेंद 150 से ऊपर की डाली थीं.

पहले रिकॉर्ड बनाया, फिर खुद तोड़ दिया

पंजाब के खिलाफ ऐसी शुरुआत के बाद हर कोई उनकी ही बातें कर रहा था और दोबारा उनकी बॉलिंग का इंतजार कर रहा था. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मंगलवार 2 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में भी मयंक का ऐसा ही कहर देखने को मिला और इस बार तो उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया. मयंक ने 156.7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद डालते हुए नया रिकॉर्ड बनाया. अपनी रफ्तार, तेज उछाल और सटीक लाइन से बेंगलुरु के बल्लेबाजों का क्रीज पर टिकना मुश्किल कर दिया था.

यह भी पढे़ं 👇

No PUC No Fuel

No PUC No Fuel: बिना सर्टिफिकेट पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Weather Update

Weather Update: कहीं उमस, कहीं ठंडक, बिहार में 48 घंटे भारी

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
PM Kisan 24th Installment

PM Kisan 24th Installment: क्या 20 अक्टूबर को आएंगे ₹2000?

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
PM Modi Captain Samit

PM Modi Captain Samit: 174 जानें बचाने वाले पायलट की बहादुरी

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

𝙎𝙃𝙀𝙀𝙍 𝙋𝘼𝘾𝙀! 🔥🔥

Mayank Yadav with an absolute ripper to dismiss Cameron Green 👏

Head to @JioCinema and @StarSportsIndia to watch the match LIVE#TATAIPL | #RCBvLSG pic.twitter.com/sMDrfmlZim

— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2024

स्पीड बढ़ाने के लिए ये बदलाव जरूरी

सिर्फ 2 मैचों में ही उन्होंने ऐसा कर दिखाया, जिससे भारतीय फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं कि क्या वो इससे भी तेज गेंदबाजी कर पाएंगे? क्या वो शोएब अख्तर के 161.1 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे? उम्र और काबिलियत को देखकर ये संभव लगता है. इसके साथ ही दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई पेसर ब्रेट ली का एक सुझाव भी उनके लिए अहम है. जियो सिनेमा के शो में ब्रेट ली ने मयंक की बॉलिंग का एनालिसिस करते हुए उनके एक्शन के एक खास पहलू के बारे में बताया.ब्रेट ली का मानना है कि अगर मयंक बॉल रिलीज करते वक्त अपना सिर सीधा रख पाते हैं तो उनकी स्पीड 4-5 किलोमीटर प्रति घंटा और बढ़ सकती है.

India has just found its fastest bowler.
Mayank Yadav! 🇮🇳
Raw pace 👏🏻
Very impressive @IPL @JioCinema @BCCI

— @BrettLee_58 (@BrettLee_58) March 30, 2024

अब आप सोचेंगे कि सिर का बॉल की स्पीड से क्या लेना-देना? असल में बॉल रिलीज करते हुए मयंक का सिर बाईं ओर गिरता है और इससे उनका बॉडी वेट बाईं ओर ही गिरता है और बैलेंस भी प्रभावित होता है. क्रिकेट में खास तौर पर सिर का स्थिर और सीधा होना संतुलन बनाने के लिए अहम होता है. अक्सर अच्छी बैटिंग के लिए सिर का स्थिर होना सबसे अहम पहलू माना जाता है लेकिन ये बात गेंदबाजी से लेकर फील्डिंग और विकटेकीपिंग तक पर भी लागू होती है. फिलहाल मयंक आसानी से 155-156 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड हासिल कर रहे हैं. ऐसे में अगर वो इस खामी को दूर करते हैं और ब्रेट ली अनुमान सही साबित होता है तो शायद अख्तर का रिकॉर्ड भी किसी दिन टूट जाए.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

आरबीआई एमपीसी की बैठक आज से शुरू, बहुमत के आधार पर ब्याज दर..

Next Post

प्रियंका चोपड़ा के भाई का हुआ दूसरी बार रोका, कौन हैं एक्ट्रेस की होने वाली भाभी?

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

No PUC No Fuel

No PUC No Fuel: बिना सर्टिफिकेट पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Weather Update

Weather Update: कहीं उमस, कहीं ठंडक, बिहार में 48 घंटे भारी

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
PM Kisan 24th Installment

PM Kisan 24th Installment: क्या 20 अक्टूबर को आएंगे ₹2000?

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
PM Modi Captain Samit

PM Modi Captain Samit: 174 जानें बचाने वाले पायलट की बहादुरी

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Charanjit Singh Channi, Raja Warring, Sukhjinder Randhawa,

Raja Warring Resignation: ‘इस्तीफा लिया नहीं, मैंने खुद दिया’ बोले वड़िंग

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
India Ladakh Map

India Ladakh Map में 28 नए नाम दर्ज, चीन को जवाब

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Next Post
प्रियंका चोपड़ा के भाई का हुआ दूसरी बार रोका, कौन हैं एक्ट्रेस की होने वाली भाभी?

प्रियंका चोपड़ा के भाई का हुआ दूसरी बार रोका, कौन हैं एक्ट्रेस की होने वाली भाभी?

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राज्यसभा को कहा अलविदा, 33 साल तक रहे सांसद

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राज्यसभा को कहा अलविदा, 33 साल तक रहे सांसद

महाराष्ट्र के पालघर रोड पर बड़ा हादसा: टैंकर ने स्कूटर को टक्कर मारकर घसीटा, महिला की हुई मौत

महाराष्ट्र के पालघर रोड पर बड़ा हादसा: टैंकर ने स्कूटर को टक्कर मारकर घसीटा,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।