गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - साइबर क्राइम डिविजन द्वारा खनन विभाग की फर्जी वेबसाइट चलाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

साइबर क्राइम डिविजन द्वारा खनन विभाग की फर्जी वेबसाइट चलाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

फर्जी वेबसाइट के जरिए नकली खनन रसीदें और फॉर्म तैयार करता था आरोपी : डीजीपी गौरव यादव

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 3 मार्च 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
साइबर क्राइम
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 3 मार्च (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार साइबर अपराध के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने पंजाब सरकार के खनन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के आधार पर फर्जी वेबसाइट बनाकर नकली रसीदें और फॉर्म तैयार कर अवैध खनन गतिविधियों में शामिल वाहनों को सुचारू आवाजाही की सुविधा देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने सोमवार को जानकारी दी।

आरोपी की पहचान खरड़ (एस.ए.एस. नगर) निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है, जो खनन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ‘minesgeologypunjab.gov.in’ की तर्ज पर मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट ‘minesgeologypunjab.in’ बनाकर अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त लोगों को सहायता प्रदान कर रहा था। उल्लेखनीय है कि आरोपी ने नवंबर 2024 में यह फर्जी वेबसाइट बनाई थी, जो जनवरी 2025 तक सक्रिय रही।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि नकली स्लिपों में आधिकारिक खनन वेबसाइट की तर्ज पर एक बार/क्यूआर स्कैनर कोड भी मौजूद था, जो वाहनों को अवैध खनन रोकने के लिए लगाई गई सभी सुरक्षा जांचों को पार करने में मदद करता था। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी ने फिरोजपुर के एक व्यक्ति के साथ मिलकर 2000 से अधिक नकली खनन रसीदें तैयार कीं, जिससे पंजाब सरकार के खजाने को लगभग 40-50 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Wheat Procurement 2026

Punjab Wheat Procurement 2026: पंजाब की मंडियों में गेहूं खरीद शुरू, किसानों को बड़ा भरोसा

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Harpal Cheema

Punjab GST Collection 2025-26: पंजाब की GST कमाई में 12.52% का बड़ा उछाल

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
indian_bank_holiday

Bank Holiday April 2026: अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Bhagwant Mann Hospital

Bhagwant Mann Hospital: पंजाब के गांव चीमा में 30 बेड का बड़ा अस्पताल शुरू

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026

डीजीपी ने बताया कि वेबसाइट का बैकअप, जिसमें नकली रसीदें, वाहनों की तस्वीरें, खनन सामग्री के स्रोतों और आवाजाही से संबंधित जानकारी शामिल है, बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा, अपराध में इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर सिस्टम भी जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस धोखाधड़ी में शामिल पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

ओर विस्तृत जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) साइबर क्राइम डिवीजन वी. नीरजा ने बताया कि खनन विभाग के मुख्य अभियंता ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आधिकारिक वेबसाइट की तर्ज पर एक फर्जी वेबसाइट का उपयोग कर अवैध खनन गतिविधियों को सुगमता से अंजाम दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि यह फर्जी वेबसाइट अमेरिका-आधारित डोमेन प्रदाता ‘GoDaddy’ पर पंजीकृत और होस्ट की गई थी। जब साइबर क्राइम अधिकारियों ने ‘GoDaddy’ के कानूनी अधिकारियों और विभिन्न इंटरनेट सेवा प्रदाताओं से समन्वय कर जांच की, तो पाया गया कि यह फर्जी वेबसाइट आरोपी गौरव कुमार द्वारा बनाई गई थी।

उन्होंने बताया कि डीएसपी साइबर क्राइम सिमरनजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने आरोपी के आईपी एड्रेस और मोबाइल नंबरों की जांच कर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की, जिससे आरोपी गौरव कुमार की गिरफ्तारी संभव हो सकी। पुलिस टीमों ने इस धोखाधड़ी में शामिल दूसरे आरोपी की भी पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

एडीजीपी वी. नीरजा ने आगे बताया कि बरामद किए गए रिकॉर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, तैयार किए गए अधिकांश फर्जी खनन फॉर्म लुधियाना स्थित ‘नवयुग’ नामक फर्म से जुड़े हुए हैं।

इस मामले में एफआईआर नंबर 2, दिनांक 11/02/2025 को बीएनएस की धारा 318(4), 336(3) और 61(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 663, 664 और 66 के तहत पुलिस स्टेशन स्टेट साइबर क्राइम, पंजाब में मामला दर्ज किया गया है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Punjab Government का बड़ा फैसला, 43 IAS-PCS Officers के हुए तबादले!

Next Post

कैग रिपोर्ट ने लगाई मुहर, ‘‘आप’’ सरकार में दिल्ली का स्वास्थ्य मॉडल पूरे देश में था सबसे बेहतर- गोपाल राय

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Wheat Procurement 2026

Punjab Wheat Procurement 2026: पंजाब की मंडियों में गेहूं खरीद शुरू, किसानों को बड़ा भरोसा

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Harpal Cheema

Punjab GST Collection 2025-26: पंजाब की GST कमाई में 12.52% का बड़ा उछाल

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
indian_bank_holiday

Bank Holiday April 2026: अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Bhagwant Mann Hospital

Bhagwant Mann Hospital: पंजाब के गांव चीमा में 30 बेड का बड़ा अस्पताल शुरू

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Supreme Court Public Holiday

Supreme Court Public Holiday: धार्मिक छुट्टी की मांग पर बड़ा फैसला

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
New Labour Code April 2026

New Labour Code April 2026 से लागू, सैलरी-PF-पेंशन सब बदलेगा

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Next Post
Gopal Rai

कैग रिपोर्ट ने लगाई मुहर, ‘‘आप’’ सरकार में दिल्ली का स्वास्थ्य मॉडल पूरे देश में था सबसे बेहतर- गोपाल राय

Dhami Cabinet Meeting

Uttarakhand में नई Liquor Policy लागू, Overrate पर सीधा License Cancel!

Harjot Bains

हरजोत बैंस और फिनलैंड के राजदूत द्वारा 72 प्राइमरी शिक्षकों के दूसरे बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।