मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - सीज़फायर के नाम पर सेना के हाथ बांधे गए, देश को जवाब चाहिए- मनीष सिसोदिया

सीज़फायर के नाम पर सेना के हाथ बांधे गए, देश को जवाब चाहिए- मनीष सिसोदिया

सीज़फायर के फैसले से उठे गहरे सवाल- मनीष सिसोदिया

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 13 मई 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Manish Sisodiya
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 13 मई (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पहलगाम हमले और अचानक सीजफायर को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कई गंभीर सवाल खड़े किए और उनसे सीजफायर से उपजे सवालों और संशयों पर स्पष्टीकरण देने की मांग की।

मंगलवार को पार्टी कार्यालय चंडीगढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश के लोगों में भयंकर गुस्सा था। उसके बाद भारत की सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक चलाकर पाकिस्तान में आतंकवादियों के अड्डे तबाह किए। फिर देश के लोगों के मन में न्याय की एक उम्मीद जगी और थोड़ा सुकून महसूस हुआ।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान पर कारवाई कर रही थी और लड़ाई में पाकिस्तान के मुकाबले काफी मजबूत स्थिति में थी, लेकिन सरकार की तरफ से अचानक सीजफायर की घोषणा कर दी गई। इस घोषणा से पूरे देश को हैरानी हुई और उनके मन में कई सवाल और संशय पैदा हुए, जिसका जवाब न तो सरकार ने न ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल के अपने भाषण में दिया। जबकि कल लोगों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री सीजफायर को लेकर उपजे सभी सवालों का जवाब देंगे और संशय स्पष्ट करेंगे लेकिन उन्होंने सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें की।

अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत की आक्रामक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बचने के रास्ते खोजने लगा और भारतीय सेना से तनाव खत्म करने की गुहार लगाने लगा। 10 मई की दोपहर को बुरी तरह पीटने के बाद पाकिस्तानी सेना ने हमारे डीजीएमओ से संपर्क किया और कहा कि पाकिस्तान अब आगे से कोई आतंकी गतिविधि और सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा। फिर हमने अपनी जवाबी कार्रवाई स्थगित कर दी।”

लेकिन यहां महत्वपूर्ण सवाल उठता है कि जब पूरा देश और विपक्ष सरकार के साथ खड़ी थी, भारतीय सेना मजबूत स्थिति में थी और आप खुद मान रहे हैं कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है, तो आपने अचानक सीजफायर क्यों कर दिया?

दूसरा सवाल, पाकिस्तान हमारे हवाई हमले को रोक नहीं पा रहा था और तनाव खत्म करने के लिए गिड़गिड़ा रहा था तो आपने पहलगाम हमले के आतंकवादियों को भारत को सौंपने के लिए क्यों नहीं कहा?

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 7 April 2026: Big Breaking, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
April 7 History

April 7 History: जब बदल गया था दुनिया का इतिहास, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में दो Western Disturbance का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

सिसोदिया ने कहा कि बहुत आश्चर्य की बात है कि पाकिस्तान ने हाथ जोड़े और मोदी जी मान गए। मैं पूछना चाहता हूं कि जब पाकिस्तान के भेजे हुए आतंकवादी पहलगाम में लोगों को जब चुन-चुन कर मार रहे थे, उस वक्त हमारी बहनें उसके सामने हाथ जोड़ कर गिड़गिड़ा रही थी कि मेरे पति को छोड़ दो, मेरा सिंदूर मत उजाड़ो, लेकिन पाकिस्तानी आतंकियों ने उनकी एक नहीं सुनी और बर्बरतापूर्वक उनके पतियों की हत्या कर की। जब आतंकियों ने हमारी बहनों की गिरगिराहट नहीं सुनी तो आप एक बार हाथ जोड़ने पर कैसे मान गए। जब पहलगाम हमले के आतंकियों को आपने पकड़ा ही नहीं तो उन पीड़ित महिलाओं को न्याय कब और कैसे मिलेगा?

तीसरा सवाल – अगर प्रधानमंत्री सीजफायर के लिए मान भी गए तो उन्होंने 1972 समझौते की तरह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को बुलाकर लिखित समझौता क्यों नहीं किया?

चौथा सवाल – जिस समय भारत के अधिकारियों ने सीजफायर की घोषणा की उससे आधा घंटा पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ने सीजफायर का ऐलान कैसे कर दिया? अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि उन्होंने दोनों देशों को व्यापार रोकने की धमकी देकर सीजफायर करवाया। फिर प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में ट्रम्प के बयान पर खंडन क्यों नहीं किया? आपने ट्रंप को क्यों नहीं कहा कि भारत को अमेरिका की मध्यस्थता की कोई ज़रूरत नहीं है। हम अपना विवाद सुलझाने में खुद सक्षम हैं।

सिसोदिया ने कहा, “पिछले 78 सालों में भारत कभी अमेरिका के सामने नहीं झुका। हमेशा अपने फैसले खुद लिए। मोदी जी की ऐसी क्या मजबूरी है कि देश के स्वाभिमान को दांव पर लगा दिया? उन्होंने कहा कि एक भारतीय के रूप में मुझे शर्म आती है कि जब अमेरिका व्यापार का लालच देकर हमारी सेनाओं को रोकने के किए भारत सरकार को विवश कर देता है। मुझे शर्म आती है आज फिर से अमेरिका भारत को पाकिस्तान के बराबर देखता है, जबकि हम पाकिस्तान से हर मामले में काफी आगे हैं।

सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इन सवालों का जवाब देश की जनता को देना चाहिए। जनता को सच जानने का हक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मौन इशारा करता है कि कहीं कुछ गड़बड़ है। इसलिए इस मामले में चुप्पी बर्दाश्त नहीं की सकती।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Kal आएगा PSEB 12th Result! Website पर सिर्फ 1 क्लिक में देखें अपना रिजल्ट

Next Post

मजीठा नकली शराब मामला: डीएसपी और एसएचओ को कोताही बरतने के लिए किया निलंबित

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 7 April 2026: Big Breaking, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
April 7 History

April 7 History: जब बदल गया था दुनिया का इतिहास, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में दो Western Disturbance का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 7 April 2026

Aaj Ka Rashifal 7 April 2026: वृश्चिक-मकर राशि वालों का दिन शानदार

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Iran War Update

Iran War Update: तेहरान में बड़ा हमला, IRGC खुफिया प्रमुख Majid Khademi की मौत, 25 से ज्यादा हलाक

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Next Post
hooch

मजीठा नकली शराब मामला: डीएसपी और एसएचओ को कोताही बरतने के लिए किया निलंबित

Punjab Patiala Police Seized 600 Liter Ethanol In Truck From Delhi

600 लीटर Methanol के साथ पकड़ा गया ट्रक, Punjab Police का बड़ा Action

CM Mann

Zehar बनी शराब ने ले ली 17 जानें, Punjab में मची हड़कंप, SHO-DSP हुए सस्पेंड!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।