LIVE | ...
गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - दिल्ली में रोहिंग्या को लाने और बसाने की साजिश भाजपा ने खुद रची- मनीष सिसोदिया

दिल्ली में रोहिंग्या को लाने और बसाने की साजिश भाजपा ने खुद रची- मनीष सिसोदिया

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 8 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
रोहिंग्या
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (The News Air) दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा फिर अपनी गंदी राजनीति पर उतारू हो गई है। दिल्ली में रोहिंग्या को बसाने को लेकर दिल्ली की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही भाजपा पर आम आदमी पार्टी ने तीखा हमला बोला है। “आप” के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, मुख्यमंत्री आतिशी, सांसद संजय सिंह समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया एक्स पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का 17 अगस्त 2022 के एक ट्वीट को रीट्वीट कर भाजपा पर पलटवार किया है। पार्टी के नेताओं ने भाजपा को अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत दी है और कहा है कि भाजपा नेता अपने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का ट्वीट पढ़ ले, ताकि उसे पता चल जाए कि दिल्ली के अंदर रोहिंग्या को किसने लाया और किसने बसाया है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी पोस्ट कर कहा कि हरदीप पुरी का ट्वीट इस बात का सबूत है कि दिल्ली में रोहिंग्या को लाने और बसाने की साजिश भाजपा ने खुद रची। इन्हीं लोगों ने उन्हें ईडब्ल्यूएस फ्लैट, सुरक्षा और सभी सुविधाएं देकर यहां बसाया। सामने से नफरत फैलाओ, और पीछे से रोहिंग्या को बसाओ, यही है भाजपा की गंदी और धोखेबाज़ राजनीति। दिल्लीवालों को गुमराह करना बंद करो! आपकी दोहरी चालें अब नहीं चलेंगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा वालों को अरविंद केजरीवाल पर झूठे आरोप लगाने की इतनी जल्दी थी कि यह याद नहीं रहा कि रोहिंग्या को दिल्ली में कौन लाया, किसने बसाया, कहां बसाया! लेकिन सच्चाई की ख़ास बात है कि वो सामने आ ही जाती है। और आज दिल्लीवालों के सामने सच्चाई हरदीप पूरी के इस ट्वीट से आ गई है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि हरदीप पूरी का यह ट्वीट पढ़िए। आपको पता चल जाएगा कि दिल्ली में रोहिंग्या को कौन लाया, उनको किसने बसाया और कहां बसाया?

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने ट्वीट कहा कि हरदीप पूरी का ये ट्वीट पढ़िए। आपको पता चल जाएगा कि दिल्ली में रोहिंग्या को कौन लाया, उनको किसने बसाया और कहां बसाया।

यह भी पढे़ं 👇

Nepal Floods Disaster 

नेपाल में कुदरत का कहर: बाढ़ में 1,377 मौतें, 5,000 से ज्यादा लापता

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
High Court

पंजाब कर्मचारियों को राहत, कोर्ट ने पेंशन-ग्रेच्युटी दावों की जांच के आदेश

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Punjab and Haryana High Court

पंजाब DA बकाया मामला: हाईकोर्ट का सख्त रुख, सरकार को सुप्रीम कोर्ट में तुरंत पैरवी का आदेश

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Gulzar Singh family statement

“जबरन कराया गया अंतिम संस्कार”: गुलज़ार सिंह के परिवार का दर्द भरा बयान

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026

आम आदमी पार्टी के युवा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी के इस ट्वीट को पढ़कर साफ़ पता लगता है दिल्ली में रोहिंग्याओं को किसने बसाया।

कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री के चहेते केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी का ये बयान पढ़िए। रोहिंग्या घुसपैठियों की सबसे ज़्यादा चिंता मोदी सरकार को है। अब आपको पता चल गया होगा कि दिल्ली में रोहिंग्या को कौन लाया, उनको किसने बसाया और कहां बसाया।

वहीं, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि हरदीप पूरी का ये ट्वीट पढ़िए। आपको पता चल जाएगा कि दिल्ली में रोहिंग्या को कौन लाया, उनको किसने बसाया और कहां बसाया।

आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने ट्वीट कर कहा कि हरदीप पूरी का यह ट्वीट साफ़ बताता है की भाजपा ने रोहिंग्या को सिर्फ़ बॉर्डर ही पार नहीं करवाया, उनको दिल्ली में जगह जगह बसाया भी।

उल्लेखनीय है कि 17 अगस्त 2022 को केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने खुद ट्वीट कर कहा है कि भारत ने हमेशा उन लोगों का स्वागत किया है जिन्होंने देश में शरण मांगी है। एक महत्वपूर्ण फैसले में सभी रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला क्षेत्र में ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स में शिफ्ट किया जाएगा। उन्हें बुनियादी सुविधाएं, यूंएनएचसीआर आईडी और 24 घंटे दिल्ली पुलिस की सुरक्षा दी जाएगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब में विभिन्न नगर निगमों, परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव होंगे इस दिन

Next Post

शिअद ने निर्वाचन आयोग से की अपील, सिखों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Nepal Floods Disaster 

नेपाल में कुदरत का कहर: बाढ़ में 1,377 मौतें, 5,000 से ज्यादा लापता

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
High Court

पंजाब कर्मचारियों को राहत, कोर्ट ने पेंशन-ग्रेच्युटी दावों की जांच के आदेश

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Punjab and Haryana High Court

पंजाब DA बकाया मामला: हाईकोर्ट का सख्त रुख, सरकार को सुप्रीम कोर्ट में तुरंत पैरवी का आदेश

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Gulzar Singh family statement

“जबरन कराया गया अंतिम संस्कार”: गुलज़ार सिंह के परिवार का दर्द भरा बयान

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Gulzar Singh Case

Gulzar Singh Case: परिवार ने तोड़ी चुप्पी, जब तक इंसाफ नहीं मिलता तब तक न उठाएंगे मृतक के फूल

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
iPhone 18 Pro Duo

iPhone 18 Pro से Duo तक, सभी Apple प्रोडक्ट्स की भारत में कीमत

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Next Post
Daljit Cheema

शिअद ने निर्वाचन आयोग से की अपील, सिखों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए...

Kultar Sandhwan

स्पीकर संधवां ने कुलदीप सिंह काला ढिल्लों को विधायक के रूप में शपथ दिलाई

बागी 4

बागी 4: नई कहानी, जबरदस्त एक्शन और रिलीज डेट की जानकारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।