LIVE | ...
शनिवार, 12 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Manipur Violence: मणिपुर हिंसा के दो महीने बाद फिर खुले स्कूल, पहले दिन कम रही उपस्थिति, लेकिन खुश दिखे छा

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा के दो महीने बाद फिर खुले स्कूल, पहले दिन कम रही उपस्थिति, लेकिन खुश दिखे छा

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 5 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस
A A
0
Manipur Violence: मणिपुर हिंसा के दो महीने बाद फिर खुले स्कूल, पहले दिन कम रही उपस्थिति, लेकिन खुश दिखे छा
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Manipur Violence: तीन मई को भड़की जातीय झड़पों के कारण दो महीनों तक बंद रहने के बाद पूरे मणिपुर में बुधवार को स्कूल फिर से खुल गए। हालांकि पहले दिन अधिकांश स्कूलों में उपस्थिति बेहद कम थी। लेकिन छात्रों, बच्चों के माता-पिता और टीचर्स ने क्लासेस फिर से शुरू करने के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के लिए स्कूलों को 5 जुलाई से फिर से खोलने की घोषणा की थी। सीएम ने बुधवार को कुछ स्कूलों की तस्वीरें भी शेयर की। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जिन छात्रों से बातचीत की उनमें से अधिकांश छात्र स्कूल वापस आकर बहुत खुश थे।

कक्षा 1 के छात्र लिनथोई ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। आखिरकार, दो महीने के इंतजार के बाद, मैं अपने दोस्तों और टीचर्स से मिल पाऊंगा। इसके अलावा, मैं नई चीजें सीखूंगा।” उन्होंने कहा कि स्कूल बंद होने से उनका जीवन बेहद बेकार और उबाऊ हो गया है। कई छात्रों ने कहा कि राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाना चाहिए कि स्थिति तनावपूर्ण होने पर भी स्कूल रोजाना कम से कम कुछ घंटों के लिए खुले रहें। कक्षा 4 के एक छात्र के पिता भाबेश शर्मा ने उम्मीद जताई कि कक्षाएं जारी रखने के लिए स्थिति सामान्य रहेगी।

“मैं अपनी उंगलियां क्रॉस करके रख रहा हूं। शिक्षा महत्वपूर्ण है और मुझे पूरी उम्मीद है कि राज्य में शांति लौटेगी।” हालांकि, उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा उनकी चिंता बनी हुई है। कक्षा 5 के एक लड़के के माता-पिता लैशराम इबोचौबा ने कक्षाएं फिर से शुरू करने के सरकार के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि सरकार किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में छात्रों के लिए सुरक्षा कदम उठाएगी।” उन्होंने कहा, “मैं अपने बच्चों को स्कूल भेजने से नहीं डरता, क्योंकि संस्थान इंफाल के केंद्र में है। लेकिन यह बहुत अच्छा होगा अगर सरकार छात्रों की सुरक्षा की व्यवस्था करे।”

यह भी पढे़ं 👇

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026

वांगखेई हाई स्कूल की प्रिंसिपल आरके रंजीता देवी ने कक्षाएं फिर से शुरू करने के सरकार के कदम का स्वागत किया। देवी ने कहा, “मई के पहले सप्ताह से स्कूल बंद रहने के कारण, अधिकांश छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सके और उनका दिमाग भटका रहा।” उन्होंने कहा कि उनके स्कूल में पहले दिन उपस्थिति महज 10 फीसदी के आसपास रही।

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसमें बढ़ोतरी होगी।” उन्होंने पीटीआई से आगे कहा, “हम छात्रों के भविष्य की उपेक्षा नहीं कर सकते। यह वह समय है जब वे नया ज्ञान हासिल करते हैं। इसलिए, हमें नियमित कक्षाएं जारी रखने के लिए अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि स्कूल छात्रों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

एक टीचर ने कहा कि कक्षाएं चलने के दौरान यदि कोई हिंसक घटना घटती है तो किसी भी छात्र को घर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, “हम छात्रों को तभी घर जाने देंगे जब उनके माता-पिता उन्हें लेने आएंगे।” देवी ने कहा कि चूंकि इंटरनेट पर प्रतिबंध है, इसलिए ऑनलाइन कक्षाएं भी संभव नहीं हैं। उन्होंने कहा, “इंटरनेट प्रतिबंध के कारण ऑनलाइन कक्षाएं संभव नहीं हैं। इसलिए छात्रों के हित में, हम नियमित कक्षाओं के दौरान असाइनमेंट और होमवर्क देंगे।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

स्मार्टवॉच से 7 साल पहले ही इस बीमारी के लक्षणों को चल जाएगा पता! जानें लेटेस्ट स्टडी

Next Post

MP Urinating Case: आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाला ‘शख्स’ गिरफ्तार, कांग्रेस-BJP में घमासान जारी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Jain Community Wealth Secret

Jain Community Wealth Secret: 500 साल पुराना नियम बना अमीरी का राज!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Next Post
MP Urinating Case

MP Urinating Case: आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाला 'शख्स' गिरफ्तार, कांग्रेस-BJP में घमासान जारी

Recipe Tips: You can also make Falahari Paratha during fasting, know its recipe

Recipe Tips: आप भी बना सकते है व्रत में फलाहारी पराठा, जाने इसकी रेसिपी

बाबा दयालदास हत्याकांड

बाबा दयालदास हत्याकांड: तत्कालीन SP-DSP सहित 4 की जमानत याचिका खारिज; मुख्य आरोपी को नामजद करने के लिए मांगे थे 50 लाख

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।