सोमवार, 6 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Manik Sarkar: BJP ने 2019 का चुनाव जीतने के लिए पुलवामा हमले का किया इस्तेमाल

Manik Sarkar: BJP ने 2019 का चुनाव जीतने के लिए पुलवामा हमले का किया इस्तेमाल

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 23 अप्रैल 2023
in Breaking News, राष्ट्रीय
A A
0
Manik Sarkar
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

अगरतला (The News Air): त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने रविवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले और उसके बाद पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमले का इस्तेमाल लोकसभा चुनाव जीतने के लिए किया था। माणिक ने यह दावा जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद किया है।

मलिक ने आरोप लगाया था कि पुलवामा आतंकी हमला ‘‘व्यवस्था की विफलता का परिणाम था, जिसमें व्यापक सुरक्षा और खुफिया खामियां शामिल हैं।” जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी, 2019 को एक आत्मघाती हमलावर द्वारा आतंकी हमला किया गया था, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे।

माणिक सरकार ने यहां पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘माहौल का इस्तेमाल कर, उसने (भाजपा) 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की और घटना के समय जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक अब इस बारे में बोल रहे हैं।” बालाकोट की घटना के ठीक बाद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने संदेह व्यक्त करते हुए कहा था कि उस साल अप्रैल-मई में हुए आम चुनाव से पहले बेरोजगारी जैसे अन्य ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस घटना के पीछे एक ‘‘गहरी साजिश” थी।

यह भी पढे़ं 👇

Sticker On Fruits

Sticker On Fruits: फलों-सब्जियों पर लगे स्टिकर खतरनाक, FSSAI ने दी चेतावनी, सिर्फ धोना काफी नहीं

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Fridge Food Safety

Fridge Food Safety: कितने दिन तक फ्रिज का खाना रहता है सेफ? बार-बार गर्म करने से बड़ा खतरा

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Swimming Benefits

Swimming Benefits: तैरने से दिल, फेफड़े होंगे मजबूत, Weight Loss में मिलेगी जबरदस्त मदद

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Trump Iran Ceasefire

Trump Iran Ceasefire: ट्रंप बौखलाए, ईरान को दी 7 अप्रैल तक तबाही की धमकी

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

यह भी पढ़ें

भारत के युद्धक विमानों ने पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में 26 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर बमबारी की थी। मलिक के साक्षात्कार पर हैरानी जताते हुए माणिक ने कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अब तक ‘‘चुप्पी साधे हुए” हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) शंकर रायचौधरी ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई है।

माणिक ने कहा, ‘‘पूर्व राज्यपाल के साक्षात्कार देने के बाद मैं सोच रहा था कि उन्हें सीबीआई द्वारा बुलाया जाएगा और यह सही साबित हुआ, क्योंकि उन्हें कथित बीमा घोटाले से संबंधित एक मामले में संघीय जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।” केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मलिक से जम्मू कश्मीर में कथित बीमा घोटाले के सिलसिले में कुछ सवालों के जवाब मांगे हैं। सात महीने में यह दूसरी बार है जब विभिन्न राज्यों के राज्यपाल रह चुके मलिक से संघीय एजेंसी पूछताछ करेगी। बिहार, जम्मू कश्मीर, गोवा और अंत में मेघालय में राज्यपाल रहे मलिक से पिछले साल अक्टूबर में सीबीआई अधिकारियों ने पूछताछ की थी।

मलिक द्वारा ‘द वायर’ को एक साक्षात्कार दिए जाने के बमुश्किल एक हफ्ते बाद सीबीआई ने यह कदम उठाया। साक्षात्कार में मलिक ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के बारे में आलोचनात्मक टिप्पणी की थी, विशेष रूप से जम्मू कश्मीर के मामले से निपटने के संबंध में, जहां उन्होंने तत्कालीन राज्य के दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजन से पहले अंतिम राज्यपाल के रूप में कार्य किया था।

माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य ने कहा कि देश ने पहली बार ऐसी ‘‘प्रतिक्रियावादी सरकार” को देखा है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर लोग एक साथ आते हैं, तो भाजपा को हराया जा सकता है। माणिक ने कहा, ‘‘त्रिपुरा में हाल के विधानसभा चुनावों में 60 प्रतिशत मतदाताओं ने उनका (भाजपा) समर्थन नहीं किया। खुले तौर पर भाजपा की आलोचना करने वाली टिपरा मोथा ने भाजपा की चुनाव जीतने में मदद की।”

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अबोहर में कार से 140 किलो चूरा पोस्त पकड़ा

Next Post

राजस्थान ने जीता टॉस, आरसीबी की टीम में हुआ एक बड़ा बदलाव, देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Sticker On Fruits

Sticker On Fruits: फलों-सब्जियों पर लगे स्टिकर खतरनाक, FSSAI ने दी चेतावनी, सिर्फ धोना काफी नहीं

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Fridge Food Safety

Fridge Food Safety: कितने दिन तक फ्रिज का खाना रहता है सेफ? बार-बार गर्म करने से बड़ा खतरा

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Swimming Benefits

Swimming Benefits: तैरने से दिल, फेफड़े होंगे मजबूत, Weight Loss में मिलेगी जबरदस्त मदद

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Trump Iran Ceasefire

Trump Iran Ceasefire: ट्रंप बौखलाए, ईरान को दी 7 अप्रैल तक तबाही की धमकी

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
India Top Headlines 6 April 2026

India Top Headlines 6 April 2026: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, Supreme Court ने दिया CBI जांच का आदेश

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
India Bangladesh Border

बांग्लादेश बॉर्डर पर बड़ा फैसला: India Bangladesh Border Security में सांप-मगरमच्छ का धमाका

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Next Post
राजस्थान

राजस्थान ने जीता टॉस, आरसीबी की टीम में हुआ एक बड़ा बदलाव, देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

केंद्रीय

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भुवनेश्वर में काम के भविष्य पर प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

भारत-पाक

भारत-पाक सरहद पर मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।