नई दिल्ली,10 अप्रैल (The News Air)। उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। लखनऊ स्थित पार्टी के ऑफिस में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अखिलेश यादव ने मेनिफेस्ट की घोषणा की। पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही कांग्रेस पहले ही अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।
अब समाजवादी पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है, जिसमें पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग पर फोकस रखते हुए कई बड़े ऐलान और वादे किए गए हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया गया था, जिसमें मेनिफेस्टो को लेकर सुझाव मांगे गए थे। इन्हीं सुझावों के आधार पर मेनिफेस्टो बनाकर लॉन्च किया गया है।








