LIVE | ...
मंगलवार, 14 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मैन ऑफ द मैच ध्रुव जुरेल रोज 14 अलग गेंदबाजों की 840 गेंदें खेलकर तपे

मैन ऑफ द मैच ध्रुव जुरेल रोज 14 अलग गेंदबाजों की 840 गेंदें खेलकर तपे

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 26 फ़रवरी 2024
in NEWS-TICKER, खेल
A A
0
Dhruv Jurel

मैन ऑफ द मैच ध्रुव जुरेल रोज 14 अलग गेंदबाजों की 840 गेंदें खेलकर तपे

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

INDvsENG इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में प्रभावित करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने रोजाना नेट सत्र में चार घंटे स्पिन का सामना करने के अलावा सैकड़ों थ्रोडाउन और 14 अलग-अलग गेंदबाजों के खिलाफ खेलकर टेस्ट किकेट के लिए खुद को तैयार किया।राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में पदार्पण करने वाले जुरेल ने रविवार को चौथे टेस्ट की पहली पारी में 90 रन की जुझारू पारी खेलकर भारतीय टीम में अपना दावा मजबूत किया।
यही नहीं ऐसी परिस्थिति दुबारा आई जब इंग्लैंड भारत के 5 विकेट चटका चुका था। तब भी ध्रुव जुरेल ने 39 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत की दहलीज पर पहुंचाया।आगरा के 23 साल के जुरेल ने 18 महीने कड़ी मेहनत करके खुद को टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार किया और ‘महेंद्र सिंह धोनी जैसी खेल की समझ’ के लिए महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी उनकी सराहना कर चुके हैं।
मुंबई के पूर्व बल्लेबाज और राजस्थान रॉयल्स के हाई परफॉर्मेंस निदेशक जुबिन भरूचा ने उस प्रक्रिया के बारे में बात की जिसका जुरेल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत से पहले तलेगांव में रॉयल्स की हाई परफॉर्मेंस अकादमी (HPA) में ट्रेनिंग के दौरान पालन किया।
यशस्वी जायसवाल को भी तैयार कर चुके भरूचा ने PTI (भाषा) से कहा, ‘‘हम प्रारूप (टी20, एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय या टेस्ट मैच) पर ध्यान दिए बिना पिछले 18 महीनों से तैयारी कर रहे हैं और इस दौरान ध्यान सिर्फ इस बात पर रहा कि कैसे और कहां रन बनाए जाएं।’’

INDvsENG

वर्ष 1990 के दशक की शुरुआत और मध्य में मुंबई की बेहद मजबूत टीम के लिए रवि शास्त्री, सचिन तेंदुलकर, संजय मांजरेकर और विनोद कांबली के साथ खेलने वाले भरूचा ने एक अविश्वसनीय आंकड़ा पेश किया।
उन्होंने बताया, ‘‘(पदार्पण) टेस्ट मैच से ठीक पहले वह तलेगांव में राजस्थान रॉयल्स एचपीसी आए और एक दिन में 140 ओवर तक बल्लेबाजी की। स्पिन की अनुकूल विभिन्न सतहों पर चार घंटे से अधिक समय लगा। यह अभ्यास सत्र जायसवाल के लंबे सत्र से मेल खाता था।’’
टेस्ट मैच में एक दिन में 90 ओवर होते हैं, यानी 540 गेंदें और अतिरिक्त गेंद, लेकिन 140 ओवर में प्रभावी रूप से एक दिन में 840 गेंदें होती हैं। यह कैसे संभव हुआ, इस बारे में पूछने पर भरूचा ने प्रक्रिया समझाई।
उन्होंने कहा, ‘‘सभी (गेंदबाज और थ्रोडाउन कराने वाले) एक साथ खड़े होते हैं। और क्रम में गेंद फेंकते हैं। यह फ्लिक के लिए एक थ्रो, फिर कट, पुल, स्ट्रेट ड्राइव के क्रम में होता है। हम कई सतह (स्पिन की अनुकूल, घास वाली, उछाल वाली, गीले सीमेंट वाली) पर कई प्रकार की गेंदों (रबर, टेनिस, क्रिकेट) और कई प्रकार के बल्लों (भारी/हल्के/पतले आदि) के साथ इसे करते हैं।’’
भरूचा ने कहा, ‘‘इसके भीतर भी हमारे पास एक समूह है जो इसे हाथ से करता है और दूसरा समूह इसे वेंजर (थ्रोडाउन उपकरण रोबोआर्म) के साथ करता है। उनके बाद स्पिनर और फिर तेज गेंदबाज होते हैं।’’

यह भी पढे़ं 👇

Bastille Day

14 July History: Bastille Day से लेकर French Revolution तक, जानें इस दिन की सबसे बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert से मचा हड़कंप, IMD ने जारी किया Extremely Heavy Rain का खतरनाक Warning

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 14 July 2026

Breaking News Live Updates 14 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 14 जुलाई 2026

Dhruv Jurel impressed everyone with resilient knocks with the bat in both the innings 👏👏

He becomes the Player of the Match in Ranchi 🏆

Scorecard ▶️ https://t.co/FUbQ3MhXfH#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/SBu4LVbn7C

— BCCI (@BCCI) February 26, 2024

उन्होंने कहा, ‘‘एक नेट सत्र में लगभग 14 लोग थ्रो और गेंदबाजी करते हैं। यह पारंपरिक तरीके के विपरीत जहां (उदाहरण के लिए) तीन स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज गेंदबाजी करते हैं। इस तरह हमने ध्रुव के लिए एक दिन के अभ्यास में 140 ओवर पूरे किए।’’
जुरेल के अंडर-19 और उत्तर प्रदेश टीम के साथी कार्तिक त्यागी ने राजस्थान रॉयल्स के ट्रायल के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी।एक अन्य विकेटकीपर बल्लेबाज और अंडर-19 विश्व कप चैंपियन (2018) टीम के सदस्य आर्यन जुयाल ने भी ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन भरूचा स्पष्ट थे कि उन्हें किसे चुनना है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पाकिस्तान की राजनीति में पहली बार कोई महिला मुख्यमंत्री बनी

Next Post

Imran Khan की पार्टी ने Gohar Ali Khan को पार्टी का अध्यक्ष किया दोबारा नामित

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bastille Day

14 July History: Bastille Day से लेकर French Revolution तक, जानें इस दिन की सबसे बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert से मचा हड़कंप, IMD ने जारी किया Extremely Heavy Rain का खतरनाक Warning

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 14 July 2026

Breaking News Live Updates 14 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 14 July 2026

आज का राशिफल 14 July 2026: मंगलवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भाग्य

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
94000 Schools Closed:

94,000 Government Schools Closed: क्या सरकारी शिक्षा वेंटिलेटर पर? UDISE+ रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Next Post
Imran Khan की पार्टी ने Gohar Ali Khan को पार्टी का अध्यक्ष किया दोबारा नामित

Imran Khan की पार्टी ने Gohar Ali Khan को पार्टी का अध्यक्ष किया दोबारा नामित

baljit kaur

मलोट के सिविल अस्पताल को मिला ‘ए’ ग्रेड

बाराबंकी में पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर, दो की मौत

बाराबंकी में पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर, दो की मौत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।