मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मजीठा नकली शराब मामला: डीएसपी और एसएचओ को कोताही बरतने के लिए किया निलंबित

मजीठा नकली शराब मामला: डीएसपी और एसएचओ को कोताही बरतने के लिए किया निलंबित

जांच के मुताबिक ऑनलाइन ऑर्डर के जरिए प्राप्त मेथनॉल का इस्तेमाल नकली शराब बनाने के लिए किया जा रहा था: डीजीपी गौरव यादव

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 13 मई 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
hooch
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

अमृतसर, 13 मई (The News Air) अमृतसर के मजीठा में नकली शराब के कारण हुए जानमाल के नुकसान के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए, पंजाब पुलिस ने गैर-कानूनी शराब के व्यापार के सरगना समेत कई स्थानीय वितरकों और औद्योगिक उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले घातक रसायन मेथनॉल के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

इस रैकेट के गिरफ्तार सरगना की पहचान साहिब सिंह के रूप में हुई है, जबकि मेथनॉल के मुख्य सप्लायरों की पहचान लुधियाना के सुख एन्क्लेव स्थित साहिल केमिकल्स के मालिक पंकज कुमार उर्फ साहिल और अरविंद कुमार के रूप में हुई है। इसके अलावा पुलिस ने स्थानीय वितरकों – जिनकी पहचान प्रभजीत सिंह और कुलबीर सिंह के रूप में हुई है और स्थानीय विक्रेताओं – जिनकी पहचान निंदर कौर, साहिब सिंह, गुरजंट सिंह, अरुण उर्फ काला और सिकंदर सिंह उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, को भी गिरफ्तार किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सरगना साहिब सिंह द्वारा ऑनलाइन खरीदे गए मेथनॉल केमिकल का इस्तेमाल नकली शराब बनाने के लिए किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस मामले का पूरी तरह से पर्दाफाश करने और इसमें शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए जांच जारी है।

डीजीपी ने बताया कि डीएसपी सब-डिवीजन मजीठा अमोलक सिंह और एसएचओ थाना मजीठा एसआई अवतार सिंह को अपनी ड्यूटी में कोताही बरतने के लिए निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि दोषियों के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “हम सभी दुख की इस घड़ी में एकजुट हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ हैं कि न्याय दिया जाए और भविष्य में ऐसे दुखांतों को रोका जाए।”

सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) अमृतसर देहाती मनेंद्र सिंह ने तौर-तरीकों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जांच से पता चला है कि स्थानीय वितरक प्रभजीत सिंह ने सरगना साहिब सिंह से 50 लीटर की कैन में भरा मेथनॉल केमिकल प्राप्त किया था। पूछताछ के दौरान, आरोपी साहिब ने खुलासा किया कि उसने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लुधियाना स्थित केमिकल फर्म, साहिल केमिकल्स से मेथनॉल ऑर्डर किया था।

यह भी पढे़ं 👇

Gold-Silver Rate Today

Gold-Silver Rate Today: भरभराकर गिरे सोना-चांदी, चांदी आधी हुई

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 7 April 2026: Big Breaking, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
April 7 History

April 7 History: जब बदल गया था दुनिया का इतिहास, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

एसएसपी ने बताया कि जांच से यह भी पता चला है कि सरगना साहिब सिंह द्वारा दिल्ली स्थित फर्म से ऑर्डर की गई मेथनॉल की एक और खेप रास्ते में है। उन्होंने कहा कि आबकारी और पुलिस टीमों को खेप पहुंचने पर उसे प्राप्त करने और जब्त करने के लिए तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस रैकेट में शामिल सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 42/25 थाना मजीठा में और एफआईआर नंबर 16/25 थाना कत्थूनंगल में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 103, आबकारी एक्ट की धारा 61ए और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3 के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सीज़फायर के नाम पर सेना के हाथ बांधे गए, देश को जवाब चाहिए- मनीष सिसोदिया

Next Post

600 लीटर Methanol के साथ पकड़ा गया ट्रक, Punjab Police का बड़ा Action

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gold-Silver Rate Today

Gold-Silver Rate Today: भरभराकर गिरे सोना-चांदी, चांदी आधी हुई

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 7 April 2026: Big Breaking, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
April 7 History

April 7 History: जब बदल गया था दुनिया का इतिहास, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में दो Western Disturbance का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 7 April 2026

Aaj Ka Rashifal 7 April 2026: वृश्चिक-मकर राशि वालों का दिन शानदार

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Next Post
Punjab Patiala Police Seized 600 Liter Ethanol In Truck From Delhi

600 लीटर Methanol के साथ पकड़ा गया ट्रक, Punjab Police का बड़ा Action

CM Mann

Zehar बनी शराब ने ले ली 17 जानें, Punjab में मची हड़कंप, SHO-DSP हुए सस्पेंड!

PM Modi and the IAF respond at jet speed

PM Modi का दुश्मनों को करारा जवाब, अब Pakistan की Govt भी नहीं बचेगी!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।