मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ‘मैं भी चौकीदार’ के बाद अब ‘मोदी का परिवार’, जब PM ने विरोधियों के एजेंडे को ही बना लिया अपना हथियार | Modi ka pariwar campaign PM Narendra Modi bjp Main Bhi Chowkidar lok sabha elections 2024

‘मैं भी चौकीदार’ के बाद अब ‘मोदी का परिवार’, जब PM ने विरोधियों के एजेंडे को ही बना लिया अपना हथियार | Modi ka pariwar campaign PM Narendra Modi bjp Main Bhi Chowkidar lok sabha elections 2024

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 4 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
अब
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

देश में लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी ने ‘मोदी का परिवार’ अभियान शुरू कर दिया है. 5 साल पहले भी पीएम मोदी ने विपक्ष के हमले से ही एक ऐसा हथियार निकाला और इस तरह अभियान चलाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस की सारी कोशिशें ध्वस्त हो गई थीं और बीजेपी बड़ी जीत के साथ दूसरी बार सत्ता में लौट आई.

लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होती जा रही है. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने कल रविवार को पार्टी के लिए चुनावी बिगुल बजाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोल दिया. लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि अगर मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं. उनके हमले को ही मोदी ने हथियार बनाते हुए अपने चुनावी अभियान में शामिल कर लिया. यह सब कुछ वैसा ही है जैसा 5 साल पहले ‘मैं भी चौकीदार’ का अभियान चलाया गया था.

देश चुनावी माहौल में रंगता नजर आ रहा है. राजनीतिक दलों की ओर से चुनावी रैलियों की शुरुआत की जा चुकी है. राजनीतिक हमलों का दौर भी शुरू हो चुका है. पटना में लालू यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा था, “नरेंद्र मोदी के पास परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं. वह राम मंदिर पर लगातार डींगें हांकते रहते हैं. वह तो एक सच्चे हिंदू भी नहीं हैं. हिंदू परंपरा के अनुसार, एक बेटे को अपने माता-पिता के निधन पर अपना सिर और दाढ़ी मुंडवाया जाना चाहिए. लेकिन उन्होंने अपनी मां के निधन पर ऐसा नहीं किया.”

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 7 April 2026: Big Breaking, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
April 7 History

April 7 History: जब बदल गया था दुनिया का इतिहास, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में दो Western Disturbance का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

BJP ने शुरू किया अभियान

लालू की ओर से हमला किए जाने के एक दिन बाद पीएम मोदी जब तेलंगाना के अदिलाबाद में जनसभा को संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने विपक्ष की ओर से उनके परिवार को लेकर किए गए हमले का जवाब दिया. उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबे INDI गठबंधन के नेता लगातार बौखलाते जा रहे हैं. अब इन्होंने इस चुनाव का अपना असली घोषणा पत्र निकाला है. मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं, तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया कि मोदी का कोई परिवार नहीं है.”

पीएम मोदी की ओर से विपक्ष के हमले का जवाब देने के थोड़ी बाद ही भारतीय जनता पार्टी ने नए अभियान का आगाज कर दिया. अभियान का नाम दिया गया ‘मोदी का परिवार.’ फिर क्या था बीजेपी के तमाम आला नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना बॉयो बदल दिया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, अनुराग ठाकुर और सुधांशु त्रिवेदी समेत कई बीजेपी नेताओं ने अपना बॉयो बदल दिया. इन नेताओं ने अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया.

2109 में चला था ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान

बीजेपी ने चुनाव से ठीक पहले इस बार भी सोशल मीडिया पर अपना नया अभियान शुरू कर दिया. 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने X पर अपने बॉयो में ‘मैं भी चौकीदार’ लिखकर इस अभियान की शुरुआत की थी. यह अभियान तेजी से वायरल हो गया और बड़ी संख्या में बीजेपी के छोटे-बड़े नेताओं ने अपनी बॉयो में ‘मैं भी चौकीदार’ लिखना शुरू कर दिया. यह अभियान चुनाव खत्म होने तक जारी रहा.

Your Chowkidar is standing firm & serving the nation.

But, I am not alone.

Everyone who is fighting corruption, dirt, social evils is a Chowkidar.

Everyone working hard for the progress of India is a Chowkidar.

Today, every Indian is saying-#MainBhiChowkidar

— Narendra Modi (@narendramodi) March 16, 2019

2019 में 16 मार्च की सुबह 9 बजे पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लोगों से ‘मैं भी चौकीदार’ की शपथ लेने का अनुरोध किया और कहा कि भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जंग में वह अकेले नहीं हैं. उन्होंने कहा, “आपका चौकीदार मजबूती से खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है, लेकिन मैं अकेले नहीं हूं. हर कोई जो भ्रष्टाचार, गंदगी और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जंग लड़ रहा है और भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है, वह चौकीदार है. आज हर भारतीय कह रहा है, -मैं भी चौकीदार.”

नाकाम रहा ‘चौकीदार चोर है’ का नारा

पीएम मोदी ने यह ट्वीट कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला था, जो तब खुद को चौकीदार कहने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पर लगातार निशाना साधते रहे थे. तब उन्होंने लोगों से 31 मार्च को ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान में शामिल होने के लिए भी कहा था.

प्रधानमंत्री मोदी तब खुद को देश का चौकीदार कहते थे है, जो कभी भ्रष्टाचार नहीं होने देता. राहुल गांधी राफेल सौदे को लेकर कथित भ्रष्टाचार का आरोप मोदी पर लगा रहे थे. कांग्रेस नेता और पार्टी की ओर से पीएम मोदी पर उन्हीं के शब्दों का इस्तेमाल करते हुए निशाना साधा गया और कहा- ‘चौकीदार चोर है’. 2019 के चुनाव में राहुल गांधी बार-बार यही बात कहते रहे.

‘चौकीदार चोर है’ के नारे के साथ कांग्रेस 2019 के चुनाव में लगातार अपना अभियान चलाती रही जवाब में मोदी ने ‘मैं भी चौकीदार’ का नारा दिया. हालांकि कांग्रेस को इसका फायदा नहीं हुआ और पार्टी महज 44 सीटों पर सिमट गई. वहीं बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए फिर से सत्ता पर काबिज हो गई. कांग्रेस के सारे हमले बेकार साबित हो गए.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अगर आप भी चाहते हैं Glowing त्वचा तो शहद में मिलाकर लगाएं यह खास चीजें

Next Post

केजरीवाल सरकार का महिला सशक्तिरण को लेकर बजट में ऐतिहासिक एलान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 7 April 2026: Big Breaking, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
April 7 History

April 7 History: जब बदल गया था दुनिया का इतिहास, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में दो Western Disturbance का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 7 April 2026

Aaj Ka Rashifal 7 April 2026: वृश्चिक-मकर राशि वालों का दिन शानदार

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Iran War Update

Iran War Update: तेहरान में बड़ा हमला, IRGC खुफिया प्रमुख Majid Khademi की मौत, 25 से ज्यादा हलाक

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Next Post
arvind kejriwal

केजरीवाल सरकार का महिला सशक्तिरण को लेकर बजट में ऐतिहासिक एलान

राज्यपाल के भाषण से भाग जाने पर विरोधी पक्ष पर जम कर बरसे मुख्यमंत्री

राज्यपाल के भाषण से भाग जाने पर विरोधी पक्ष पर जम कर बरसे मुख्यमंत्री

भाजपा का किसान विरोधी चेहरा एक बार फिर उजागर

भाजपा का किसान विरोधी चेहरा एक बार फिर उजागर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।