शनिवार, 4 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - राष्ट्रीय - Madan Das Devi passed Away: मोहन भागवत ने संघ के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास देवी के…

Madan Das Devi passed Away: मोहन भागवत ने संघ के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास देवी के…

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 24 जुलाई 2023
in राष्ट्रीय, NEWS-TICKER
A A
0
Madan Das Devi passed Away
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली (The News Air): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने संघ के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास देवी के निधन पर सोमवार को गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि वे सुख-दुःख की चिंता न करते हुए कर्तव्य मार्ग पर सतत आगे बढ़ने का प्रत्यक्ष उदाहरण थे और उनके निधन से उन्होंने अपने एक ज्येष्ठ सहयोगी खो दिया।  आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने अपने संयुक्त शोक संदेश में कहा, ‘‘ मदनदास जी के जाने से हम सब ने अपने ज्येष्ठ सहयोगी को खो दिया है। गत अनेक वर्षों से स्वयं की शारीरिक अस्वस्थता से उनका संघर्ष चल रहा था, आज भोर में उस संघर्ष का हमारे लिए अतीव दुखदायक अंत हुआ है।”   

उन्होंने कहा कि मदनदास जी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में संघ योजना से दिए गए पहले प्रचारक थे। अनेक वर्षों तक परिषद के संगठन मंत्री का दायित्व उन्होंने संभाला। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय यशवंत राव केलकर जी के सानिध्य में उन्होंने संगठन कला की गुणवत्ता को परिपूर्ण बनाया। बाद में 90 के दशक में उनकी योजना संघ के दायित्व में हुई। उस चुनौती भरे कालखंड को यशस्वी ढंग से निभाने में उनकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भागवत और होसबाले ने कहा, ‘‘ हम सब लोग उस समय विभिन्न दायित्वों पर उनके सानिध्य में काम कर रहे थे। उनकी पैनी निरीक्षण शक्ति, उत्तम सूझबूझ, प्रचारक व्यवस्था के अनुशासन का कठोर पालन व सबके साथ घुलने मिलने वाला संवादी परंतु सजग स्वभाव हमें बहुत कुछ सिखा गया है।”

यह भी पढे़ं 👇

Iran USA War Updates

Iran USA War Updates: F-15E क्रैश के बाद लापता Pilot को कैसे बचाते हैं जान?

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Varuthini Ekadashi Date

Varuthini Ekadashi Date: 13 अप्रैल व्रत, शुभ मुहूर्त तुरंत जानें

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: बड़ी खुशखबरी, 24 अप्रैल को देहरादून दौरा, मांगों पर चर्चा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Nashik Car Accident

Nashik Car Accident: नासिक में भीषण हादसा, कुएं में गिरी कार, 9 की मौत

शनिवार, 4 अप्रैल 2026

उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहकर वे हमारा नेतृत्व करते हुए हमको आगे बढ़ाते रहें, यह हम सबकी इच्छा थी, परंतु कठोर परिश्रम ने उनके शरीर को धीरे-धीरे जर्जर बना दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ मनुष्य प्रयत्नों पर नियति भारी हो गई और आज का दुखद प्रसंग हमारे सामने हम देख रहे हैं। परंतु सुख-दुःख की चिंता न करते हुए कर्तव्य मार्ग पर सतत आगे बढ़ने का प्रत्यक्ष उदाहरण भी मदनदास जी के जीवन के रूप में हमारे सामने है।”

भागवत और होसबाले ने शोक संतप्त सभी लोगों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी जीवन तपस्या के कारण उनको उत्तम गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं परमेश्वर से हम सबके लिए उचित धैर्य की याचना करता हूं तथा मदनदास जी की पवित्र स्मृति में हमारी व्यक्तिगत तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से श्रद्धांजलि अर्पण करता हूं।”

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास देवी का सोमवार की सुबह बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। आरएसएस के एक बयान के अनुसार, 81 वर्षीय मदन दास देवी ने 24 जुलाई को सुबह करीब पांच बजे बेंगलुरू के राष्ट्रोत्थान अस्पताल में अंतिम श्वांस ली।  आरएसएस ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए आज दोपहर 1.30 बजे से 4.00 बजे तक संघ के प्रान्त कार्यालय ‘केशव कृपा’ (बेंगलुरू) में रखा जाएगा।” इसमें बताया गया है कि उनका अन्तिम संस्कार मंगलवार, 25 जुलाई को पुणे (महाराष्ट्र) में किया जाएगा। (एजेंसी)

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Vivo V29, Vivo V29 Pro लेंगे 64MP कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ एंट्री, स्पेसिफिकेशंस डिजाइन का हुआ खुलासा

Next Post

Parliament Monsoon Session: लोकसभा-राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित, आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह पूरे सेशन के लिए…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran USA War Updates

Iran USA War Updates: F-15E क्रैश के बाद लापता Pilot को कैसे बचाते हैं जान?

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Varuthini Ekadashi Date

Varuthini Ekadashi Date: 13 अप्रैल व्रत, शुभ मुहूर्त तुरंत जानें

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: बड़ी खुशखबरी, 24 अप्रैल को देहरादून दौरा, मांगों पर चर्चा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Nashik Car Accident

Nashik Car Accident: नासिक में भीषण हादसा, कुएं में गिरी कार, 9 की मौत

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
UP Board 10th and 12th Result 2026

UP Board 10th and 12th Result 2026: कब आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट? नई तारीख

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Gold-Silver

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के आयात पर रोक, अब बढ़ेंगे दाम?

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Next Post
Parliament Monsoon Session | लोकसभा-राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित, आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह पूरे सेशन के लिए सस्पेंड

Parliament Monsoon Session: लोकसभा-राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित, आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह पूरे सेशन के लिए...

AAI से लेकर RSMSSB तक यहां है सरकारी नौकरियों की भरमार, जानिए आप किसके लिए कर सकते हैं अप्लाई

AAI से लेकर RSMSSB तक यहां है सरकारी नौकरियों की भरमार, जानिए आप किसके लिए कर सकते हैं अप्लाई

मोमोज की टेस्‍टी चटनी बनाने के लिए इन 5 इंग्रेडिएंट्स को खरीदें और करें बड़ी बचत

मोमोज की टेस्‍टी चटनी बनाने के लिए इन 5 इंग्रेडिएंट्स को खरीदें और करें बड़ी बचत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।