LIVE | ...
मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मान की ललकार, लुधियाना तैयार: मुख्यमंत्री मान की रैली में उमड़ा जनसैलाब ने विपक्ष को दिखाया आईना

मान की ललकार, लुधियाना तैयार: मुख्यमंत्री मान की रैली में उमड़ा जनसैलाब ने विपक्ष को दिखाया आईना

ना गुस्सा ना अहंकार, संजीव अरोड़ा इस बार : भगवंत मान

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 5 जून 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लुधियाना, 5 जून (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के हैबोवाल और गोपाल नगर इलाकों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया। इस अभियानों में मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक गुरप्रीत सिंह बनवाली और मदन लाल बग्गा, लुधियाना के मेयर, पार्षदों सहित कई प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रही।

विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने स्वच्छ राजनीति और जन-केंद्रित शासन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने मतदाताओं से विकास पहलों को जारी रखने के लिए लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को चुनने की अपील की। सीएम मान ने अपने भाषण में युवाओं, महिलाओं और आम परिवारों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित किया।

मान ने महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी की प्रशंसा करते हुए इसे प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने महिलाओं से राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा, “अगर महिलाओं के बिना घर नहीं चल सकता, तो देश कैसे चल सकता है?” उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को संबोधित करने में उनकी भागीदारी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

संजीव अरोड़ा के राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए, सीएम मान ने कहा कि अरोड़ा लुधियाना की प्रगति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हलवारा एयरपोर्ट के निर्माण से लेकर ईएसआई अस्पताल और सिविल अस्पताल जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं के पुनरूद्धार तक, अरोड़ा का योगदान शहर के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सीएम मान ने जनता को भरोसा दिलाया कि संजीव अरोड़ा को चुनने से शिक्षा, बुनियादी सुविधाएं और जन कल्याण सहित विकास पर निरंतर ध्यान केंद्रित करना सुनिश्चित होगा। मान ने पंजाब को अवसरों की भूमि में बदलने के लिए सरकार की पहलों के बारे में भी बात की। उन्होंने साधारण परिवारों के 44 छात्रों की सफलता पर प्रकाश डाला, जिन्होंने सरकार की मुफ्त कोचिंग योजना के बदौलत जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण की, जिससे उच्च वेतन वाली नौकरियों के साथ उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त हुआ।

उन्होंने कहा, “ये बच्चे अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करेंगे और अपने परिवारों की किस्मत बदलेंगे।” विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए सीएम मान ने उन पर भ्रष्ट और विभाजनकारी राजनीति में लिप्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के नेता लोगों के कल्याण के लिए नहीं, बल्कि कुर्सी के लिए लड़ते हैं। वहीं अकाली नेताओं ने पंजाब में ड्रग और गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा दिया। उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए धर्म के दुरुपयोग की भी आलोचना की और एकता व सद्भाव की आवश्यकता पर जोर दिया।

सीएम भगवंत मान ने विपक्षी नेताओं, खासकर सुखबीर सिंह बादल के अवसरवादी व्यवहार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने बताया कि कैसे ऐसे नेता लोगों के सहयोगी होने का दिखावा करते हुए निजी लाभ के लिए पंजाब के संसाधनों का दोहन करते हैं। मान ने कहा कि किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने किसानों के साथ खड़े होने का दावा किया, लेकिन हम जानते हैं कि वे वास्तव में किसका समर्थन करते थे और कैसे उन्होंने अनैतिक तरीकों से धन अर्जित किया। उन्होंने कहा कि ये नेता सिद्धांतों से ज़्यादा सत्ता को प्राथमिकता देते हैं। जहां भी उन्हें निजी लाभ दिखाई देता है, वहां अपना रास्ता बदल देते हैं।

पंजाब के औद्योगिक पुनरुत्थान के लिए अपने दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए मान ने टाटा स्टील के पंजाब आगमन और एमएसएमई के लिए पर्याप्त समर्थन सहित महत्वपूर्ण विकासशील नीतियों का जिक्र किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये पहल आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी, रोजगार पैदा करेगी और पंजाब को औद्योगिक गतिविधियों का केंद्र बनाएगी। मान ने कहा कि पंजाब सरकार बड़े पैमाने पर निवेश को आकर्षित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं और बुनियादी ढांचा प्रदान करने पर काम कर रही है राज्य के हर घर को लाभ होगा।

मान ने मतदाताओं को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार पंजाब में भ्रष्टाचार, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और गैंगस्टर संस्कृति को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “हम पंजाब के युवाओं को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को माफ नहीं करेंगे, चाहे वे कितने भी शक्तिशाली हों। अब राज्य में अवैध गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है।” उन्होंने बिना किसी रिश्वत और सिफारिश के 54 हजार से ज्यादा योग्यता-आधारित सरकारी नौकरियां प्रदान करने का जिक्र किया।

यह भी पढे़ं 👇

3 November History

3 November History: जहांगीर की ताजपोशी से लाइका की उड़ान तक

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Cyclone Murasu Alert

Cyclone Murasu Alert: 14 मीटर तक लहरें, आप कितने तैयार हैं?

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates 3 November 2026

Breaking News Live Updates 3 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: मंगलवार को आपकी राशि के लिए क्या संकेत

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों द्वारा बढ़ावा दिए गए पंजाब की दशकों पुरानी समस्याओं, जैसे प्राकृतिक संसाधनों के कुप्रबंधन और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग को हल करने के लिए अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। पानी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पंजाब दूसरों को वंचित किए बिना अपने हिस्से के पानी का उचित उपयोग करेगा। हम किसी को भी पानी की एक बूंद अन्यायपूर्वक तरीके से नहीं लेने देंगे। हम भाई कन्हैया जी के वारिस हैं, लेकिन हम किसी को भी अपना पानी लूटने नहीं देंगे।

ड्रग्स और अपराध पर अपनी सरकार की कार्रवाई पर प्रकाश डालते हुए सीएम मान ने कहा कि ड्रग सप्लायर और गैंगस्टर को बख्शा नहीं जाएगा। ड्रग तस्करी से लाभ कमाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी, “इन मुनाफाखोरों ने हजारों परिवारों को बर्बाद कर दिया और अपने लिए आलीशान घर बनाए। उन्हें माफ़ी नहीं किया जा सकता। अब ऐसे सभी लोगों को बुलडोजर का सामना करना पड़ेगा।

सीएम मान ने पंजाबियों के बीच एकता के महत्व पर कहा, “हमारी धरती हर फसल के लिए उपजाऊ है, लेकिन यहां नफरत के बीज नहीं पनप सकते। भाईचारा हमारी ताकत है।” उन्होंने विपक्षी दलों की विभाजनकारी राजनीति की निंदा की, खास तौर पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और धर्म का दुरुपयोग करने वाले लोगों की। उन्होंने कहा कि 3.5 करोड़ पंजाबियों के मुख्यमंत्री होने के नाते मेरा कर्तव्य है कि मैं हर किसी के मुद्दों को संबोधित करूं चाहे उनका वोट किसी को भी जाए।

मान ने भ्रष्टाचार के कई मामलों में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु की संलिप्तता का जिक्र किया और कहा कि बरी होने के उनके झूठे दावों के बावजूद, टेंडर घोटाले और परिवहन अनियमितताओं से संबंधित कई मामले अभी भी अदालत में चल रहे हैं। मान ने आशु पर अहंकार और आम लोगों की दुर्दशा को नजरअंदाज करने एवं निजी लाभ के लिए अपने पद का नाजायज़ फायदा उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रष्ट और अहंकारी नेताओं के लिए पंजाब की राजनीति में कोई जगह नहीं है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से 19 जून को संजीव अरोड़ा को वोट देने की अपील की ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि लुधियाना वेस्ट आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में और समृद्ध बने। उन्होंने कहा कि जब आप संजीव अरोड़ा को चुनेंगे तो लुधियाना जीतेगा। यह सिर्फ एक चुनाव की बात नहीं है। यह आपके बच्चों के भविष्य की भी बात है।

संजीव अरोड़ा ने कहा – विधायक बनने के बाद तेजी से काम पूरा के लिए पहले से चार गुना ज्यादा मेहनत करूंगा

इन कार्यक्रमों के दौरान आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने पिछले तीन वर्षों में राज्यसभा सांसद के रूप में अपनी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को याद किया और लुधियाना पश्चिम के लोगों से उन्हें अपना विधायक चुनने की अपील की। उन्होंने मतदाताओं को आश्वासन दिया कि अगर वे निर्वाचित होते हैं, तो वे विकास को गति देने और निर्वाचन क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए पहले से चार गुना अधिक मेहनत करेंगे।

संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान की कई प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने हलवारा हवाई अड्डे के पूरा होने की सफलतापूर्वक देखरेख की, जिससे क्षेत्र के विकास में काफी तेजी आने की उम्मीद है। उन्होंने प्रदूषण को कम करने और यातायात की भीड़ को कम करने के लिए एलिवेटेड रोड के निर्माण में तेजी लाई, समय पर पूरा होने को सुनिश्चित करने के लिए कई सरकारी विभागों के साथ मिलकर काम किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सिधवां नहर पर चार नए पुलों के निर्माण में मदद की और वाहनों की भीड़ को कम करने के लिए एनएचएआई के साथ मिलकर लुधियाना में 700 नए पार्किंग स्थल बनवाए।

अरोड़ा ने ईएसआई अस्पताल में आईसीयू और आपातकालीन सेवाओं के पूर्ण पुनरुद्धार का भी नेतृत्व किया और सिविल अस्पताल को विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा में बदलने और उसका जीर्णोद्धार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने फोकल प्वाइंट क्षेत्र में सड़कों के लिए काम किया और पहले चरण में लुधियाना रेलवे स्टेशन के उन्नयन का नेतृत्व किया। वहीं शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 19 सुपर सेक्शन मशीनें लगाई गईं और 75 वर्षों से लंबित संपत्ति पंजीकरण के मुद्दों को भी हल किया जिससे 1,600 परिवारों को उनके घरों के सफलतापूर्वक स्वामित्व के अधिकार हासिल हुए। इसके अलावा, उनके हस्तक्षेप के कारण एक स्थानीय स्कूल को ₹1.5 करोड़ और एक स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाने के लिए ₹17 करोड़ आवंटित किए गए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

आप ने उपचुनाव के लिए केजरीवाल, मान, सिसोदिया समेत 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की

Next Post

Vande Bharat Launch पर Omar Abdullah का Emotional बयान – “मेरा तो Demotion हो गया!”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

3 November History

3 November History: जहांगीर की ताजपोशी से लाइका की उड़ान तक

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Cyclone Murasu Alert

Cyclone Murasu Alert: 14 मीटर तक लहरें, आप कितने तैयार हैं?

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates 3 November 2026

Breaking News Live Updates 3 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: मंगलवार को आपकी राशि के लिए क्या संकेत

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Chetan Singh Jauramajra

Punjab MLA Resignation: दो सीटें खाली, जौड़ामाजरा को नोटिस, अब क्या?

सोमवार, 2 नवम्बर 2026
Punjab DA Arrear

Punjab DA Arrear: आपका 22,818 करोड़ बकाया, सरकार ने माना सच

सोमवार, 2 नवम्बर 2026
Next Post
Vande Bharat Launch

Vande Bharat Launch पर Omar Abdullah का Emotional बयान – "मेरा तो Demotion हो गया!"

PM Narendra Modi waves the Tiranga as he inaugurates Chenab bridge Anji Bridge in Jammu and Kashmir

PM Modi ने फहराया तिरंगा, फिर Vande Bharat को दिखाई Green Signal – Kashmir को बड़ी सौगात!

Lucknow Metro

Lucknow Metro के नीचे दरिंदगी! CCTV में कैद हुआ बच्ची को उठाता Deepak Verma

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।