रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - किस्मत बदल जाएगी! इस धार्मिक ग्रंथ या चालीसा के दान से होगी धन वर्षा, जानिए ‘कालचक्र’ का अचूक उपाय

किस्मत बदल जाएगी! इस धार्मिक ग्रंथ या चालीसा के दान से होगी धन वर्षा, जानिए ‘कालचक्र’ का अचूक उपाय

धार्मिक पुस्तकों का दान करके कैसे दूर करें जीवन की हर परेशानी, हर ग्रह दोष का है अलग उपाय

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 12 दिसम्बर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, काम की बातें, धर्म
A A
0
Religious Books Donation Astrology
105
SHARES
698
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Religious Books Donation Astrology : धार्मिक ग्रंथों में बहुत शक्ति है और इनका पाठ करने से जीवन में अच्छे बदलाव आते हैं। लेकिन सिर्फ पाठ ही नहीं बल्कि इन किताबों को लोगों में बांटकर भी अपनी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। कौन सी परेशानी के लिए कौन सी धार्मिक किताब मंदिर में बांटनी चाहिए यह जानना बेहद जरूरी है।


ज्ञान दान है सबसे बड़ा दान

हमारे यहां बहुत तरह के दान बताए गए हैं। अन्नदान है, वस्त्र दान है, गौ दान है, स्वर्ण दान है, भूमि दान है और कन्यादान है। इसी में एक ज्ञान दान भी है और एक अभय दान भी है। सबसे पहले नंबर पर अभय दान आता है क्योंकि इससे बड़ा कोई दान नहीं है। अगर कोई आदमी डर के मारे जीते जी मरने जैसा हो गया है और आप उसका डर दूर कर दो तो यही अभय दान है।

गौ दान करोगे तो गाय एक दिन मर जाएगी। भूमि दान करोगे तो जमीन एक दिन छूट जाएगी। अन्नदान करोगे तो वह बाद में शौच बन जाएगा। वस्त्रदान करोगे तो एक दिन फट जाएगा। लेकिन ज्ञान दान ऐसा है जो अगर मिल गया तो आप उसे अपने बच्चों को सिखाओगे और आपका बच्चा अपने बच्चों को सिखाएगा। यह लगातार चलने वाली चीज है इसलिए ज्ञान दान दूसरे नंबर पर आता है।


घर में रखें ये धार्मिक किताबें

बचपन से सुनते आए हैं कि किताबें जमा करने वाला एक दिन विद्वान जरूर बन जाता है। अगर आप बिना किसी खास भाव के भी अपने घर में एक गीता की किताब रख लें, एक रामचरितमानस रख लें, एक श्रीमद्भागवत महापुराण रख लें, एक वाल्मीकि रामायण रख लें और एक भक्तमाल की किताब रख लें तो जब कभी आप जिंदगी की मुश्किलों से थकोगे और मन परेशान होगा तो उस किताब तक आपका हाथ जरूर जाएगा।

किताब के एक दो पन्ने उलटोगे और जो पढ़ोगे वह आपके दिमाग में बैठ जाएगा। इस तरह ना चाहते हुए भी अगर अच्छी किताबों को पढ़ोगे तो एक दिन वह आपको उनकी तरफ खींच ले जाएंगी।


हर सनातनी के घर में होनी चाहिए ये चीजें

हर सनातन धर्म मानने वाले के घर में एक तुलसी का पौधा होना चाहिए। एक दाहिनी तरफ घूमने वाला शंख होना चाहिए। एक स्फटिक का श्री यंत्र होना चाहिए। एक पारे का शिवलिंग होना चाहिए। गणेश जी, हनुमान जी और लक्ष्मी जी की मूर्ति या तस्वीर होनी चाहिए।

इसी के साथ घर में श्री रामचरितमानस होनी चाहिए। श्रीमद्वाल्मीकि रामायण होनी चाहिए। भक्तमाल नाम की किताब होनी चाहिए। गीता प्रेस की साधक संजीवनी गीता होनी चाहिए। यह गीता इतनी कमाल की है कि अगर इसका एक भी श्लोक पढ़कर स्वामी रामसुखदास जी की पूरी टीका पढ़ ली तो जिंदगी में रोशनी ही रोशनी हो जाती है।


ग्रह दोष और उनके लिए कौन सी किताब दान करें


सूर्य ग्रह खराब हो तो क्या करें

अगर सरकारी नौकरी के लिए योग्य हैं लेकिन एक दो नंबर से नौकरी नहीं मिल रही है या प्राइवेट नौकरी में भी परेशानियां ही परेशानियां मिल रही हैं तो सूर्य कमजोर हो सकता है। अगर सिर दर्द की समस्या है या हर समय हल्का बुखार 99 डिग्री पर बना रहता है या संतान नहीं हो रही है तो भी सूर्य का दोष हो सकता है।

ऐसे में हरिवंश पुराण की किताब लेकर पहले खुद एक महीने में उसका पूरा पाठ करें। उसके बाद उसे सुंदर लाल कपड़े में बांधकर कुछ दक्षिणा के साथ रविवार को किसी अच्छे वेद जानने वाले को दान करें। रोज सूर्य भगवान के लिए “ओम घृणि सूर्य नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। पशु-पक्षियों के लिए पीने के पानी का इंतजाम करें और घर से बाहर जाते समय गुड़ खाकर और पानी पीकर निकलें।


चंद्रमा खराब हो तो ये उपाय करें

जिन लोगों का चंद्रमा कमजोर है उनकी सेहत खराब रहती है और पैसों के मामले में भी नुकसान होता है। सर्दी जुकाम की हमेशा तकलीफ रहती है और पेट की बीमारियां घेरे रहती हैं। ऐसे में सोमवार को शिव मंदिर में शिव चालीसा, शिव पुराण या शिव रक्षा स्त्रोत की किताबें अच्छे लोगों को दान करें।

सबसे आसान तरीका यह है कि 10 से 20 शिव चालीसा की किताबें लेकर एक अच्छा सा लकड़ी का स्टैंड बनवाकर शिव मंदिर में रख दें। जो लोग मंदिर जाएंगे वे किताब उठाकर पढ़ेंगे और फिर वहीं रख देंगे। इससे बहुत पुण्य मिलता है। सोमवार को सफेद कपड़े के साथ मिश्री किसी अच्छे व्यक्ति को दान करें। कांच के गिलास में दूध और पानी पीने से बचें और चांदी का सिक्का अपनी जेब में रखें।


मंगल ग्रह खराब हो तो ये करें

अगर मंगल खराब है तो सबसे पहले डर बहुत रहता है। हर चीज से डर लगता है और डरने पर पसीना आने लगता है, पैर कांपने लगता है। अंधेरे में डर लगता है और अकेले रहने में भी डर लगता है। खराब मंगल से कायरता आती है।

वहीं अगर मंगल पाप ग्रहों के साथ हो जाए तो आदमी अपराधी किस्म का भी हो सकता है। परिवार में लड़ाई झगड़े होते रहते हैं, भाई-बहनों में बनती नहीं, शादीशुदा जिंदगी में कड़वाहट रहती है और घर में चोरी की घटनाएं होती हैं।

ऐसे में मंगलवार को हनुमान मंदिर में 10 किताबें हनुमान चालीसा की खरीदकर एक लकड़ी का स्टैंड बनवाकर उस पर इज्जत से रखें। मंगलवार को तंदूर की रोटी कुत्तों को खिलाएं और ज्यादा परेशानी है तो गाय के बछड़े को गुड़ और रोटी खिलाएं। याद रखें कि मंगलवार को कभी कर्ज ना लें क्योंकि मंगलवार को कर्ज लेने वाले कभी कर्ज से बाहर नहीं निकल पाते। हां अगर कर्ज चुकाना है तो मंगलवार से शुरू करें तो जल्दी मुक्त हो जाएंगे।


बुध ग्रह कमजोर हो तो ये उपाय करें

बुध बुद्धि का ग्रह है। जिन बच्चों की कुंडली में बुध सूर्य के बहुत पास हो या अस्त हो उनमें ऑटिज्म की बीमारी होती है। जिन बच्चों में ध्यान लगाने में कमी है, जो पढ़ते हैं लेकिन भूल जाते हैं, जो चिड़चिड़े हैं या बोलने में दिक्कत है जैसे हकलाना या तुतलाना तो यह कमजोर बुध का असर है। वहीं अगर बोलने में दम है, बात में वजन है और अपनी बात रखने की कला है तो बुध बहुत अच्छा है।

अगर दांत या सिर से तकलीफ है, मुंह से बदबू आती है, चर्म रोग है या अल्जाइमर या सफेद दाग जैसी बीमारी है तो गणेश जी की पूजा करें और मां दुर्गा की भी पूजा करें। श्रीमद्भगवत गीता, गणेश चालीसा और गणेश अथर्वशीर्ष की किताबें दान करें। लेकिन ध्यान रखें कि ये किताबें किसी अभक्त को ना दें बल्कि किसी सात्विक और समझदार व्यक्ति को दें। घर के पूर्व दिशा में लाल झंडा लगाएं और चौड़े पत्ते वाले पौधे गमले में लगाएं।


बृहस्पति ग्रह खराब हो तो ये करें

अगर पिताजी की सेहत हमेशा खराब रहती है, झूठे आरोप लगते हैं, इज्जत को नुकसान हो रहा है, शादी में देर नहीं अंधेर हो रही है, शादीशुदा जिंदगी में झगड़ा है या ऊंची पढ़ाई में रुकावट आ रही है तो बृहस्पति कमजोर हो सकता है।

ऐसे में विष्णु सहस्रनाम का रोज सुबह-शाम पाठ करें। श्रीमद्भागवत महापुराण का एक बार हिंदी में पूरा पाठ करें और ब्रह्म पुराण का दान करें। रोज केसर और मलयागिरी चंदन घिसकर राम दरबार में राम जी, लक्ष्मण जी, सीता जी और हनुमान जी को तिलक लगाएं और फिर वही तिलक अपने माथे पर लगाएं। बृहस्पतिवार को 600 ग्राम भुने हुए चने किसी मंदिर में दान करें।


शुक्र ग्रह कमजोर हो तो ये करें

अगर आर्थिक हालत लगातार बिगड़ती जा रही है या राजनीति में बार-बार हार रहे हैं तो शुक्रवार को दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती या मार्कण्डेय पुराण किसी अच्छे व्यक्ति को दान करें।

रोज श्री सूक्तम और कनकधारा स्त्रोत का सुबह-शाम पाठ करें। जो लोग किसी सिद्ध पीठ में जाकर 108 बार श्री सूक्तम और 108 बार कनकधारा स्त्रोत का पाठ करते हैं वे जिंदगी भर की गरीबी की होली जला देते हैं। जो लोग पूरे नवरात्र इन मंत्रों का पाठ करते हैं और श्री यंत्र का अभिषेक करते हैं वे हमेशा लक्ष्मी की कृपा से भरे रहते हैं।

शुक्रवार को आलू उबालकर छीलकर ठंडा करके उस पर हल्दी लगाकर गाय को खिलाएं। मंदिर में कांसे का दीपक दान करें जिसमें नौ या पांच बत्तियां हों।


शनि ग्रह की साढ़ेसाती या ढैया हो तो ये करें

शनि तब तक परेशान नहीं करते जब तक आपने किसी गरीब का हक नहीं छीना हो, किसी मजदूर को अपमानित नहीं किया हो या किसी विकलांग को नुकसान नहीं पहुंचाया हो। शनि न्याय के देवता हैं और आपकी जिंदगी का हिसाब-किताब करने के लिए साढ़ेसाती, ढैया और महादशा के रूप में आते हैं।

अगर आपने किसी के साथ गलत नहीं किया है तो शनि कुछ नहीं बिगाड़ेंगे। लेकिन अगर गलती की है तो शनि का समय आने पर ऐसा हिसाब होगा कि बुरी हालत हो जाएगी।

शनिवार को शनि चालीसा, सुंदरकांड और लांगूल स्त्रोत की किताब किसी अच्छे वेद जानने वाले को दान करें। शनि वज्र पिंजर कवच या महाकाल शनि मृत्युंजय स्त्रोत का पाठ करें। शनिवार को गरीबों में कपड़े और काले कंबल बांटें।


राहु ग्रह खराब हो तो ये उपाय करें

राहु अमीरी का ग्रह है लेकिन अगर खराब हो तो मुसीबतें भी देता है। अगर सेहत खराब रहती है, दवाइयों का असर नहीं होता, झूठे आरोप लगते हैं और इज्जत को नुकसान पहुंचता है तो राहु दोष हो सकता है।

ऐसे में पूरी ताकत लगाकर दुर्गा चालीसा का 100 पाठ कम से कम 100 दिनों तक करें तो खराब से खराब राहु भी ठीक हो जाएगा। अगर थोड़ा राहु खराब है तो रोज दुर्गा सप्तशती में जो दिव्य कवचम है उसका सुबह-शाम पाठ करें।

अगर महिला हैं और तबीयत खराब रहती है तो जब रोटी बनाएं तो पहले तवे पर थोड़ा दूध छिड़कें और फिर रोटी बनाएं। फटे पुराने कपड़े या जूते ना पहनें और ना ही घर में रखें।


केतु ग्रह खराब हो तो ये करें

अगर बेकार में तनाव रहता है, बच्चों से दुख मिल रहा है, सेहत खराब रहती है और कमाई से ज्यादा खर्च हो रहा है तो केतु का दोष हो सकता है।

ऐसे में गणेश चालीसा का पाठ करें और गणेश सहस्रनामावली की किताब दान करें। रोज गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।


तनाव और डिप्रेशन से बचने का उपाय

जब भी चंद्रमा पाप ग्रहों के बीच में या उनके साथ या उनकी नजर में होता है तो लोग चिंता और डिप्रेशन के शिकार होते हैं। ऐसे लोगों में हीन भावना भरी होती है।

इसे ठीक करने के लिए गायत्री मंत्र की तीन माला जाप करें। या चंद्रमा का मंत्र “दधि शंखम तुषाराभम क्षीरोदार्णव संभवम नमामि शशिनं सोमं शंभोर मुकुट भूषणम” की 10 माला रोज करें। या भगवान शिव का ध्यान करें क्योंकि वही तनाव मिटाने में समर्थ हैं।

पहले हमारे यहां हर परिवार सुबह-शाम एक साथ बैठकर सीताराम सीताराम करता था। आज यह बंद हो गया है इसलिए तनाव बढ़ गया है।


12 दिसंबर 2025 का राशिफल


आज का शुभ मुहूर्त

आज 12 दिसंबर 2025 शुक्रवार है। पौष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 2:56 तक है और उसके बाद नवमी शुरू होगी। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र कल सुबह 5:50 तक रहेगा। प्रीति योग सुबह 11:12 तक है और उसके बाद आयुष्मान योग होगा। राहुकाल सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक है। गुलिक काल सुबह 9:40 तक है। यमगंड काल दोपहर 2:50 से शाम 4:08 तक है। इन समयों में नया काम शुरू नहीं करना चाहिए।


मेष राशि

आपका राशि स्वामी मंगल भाग्य भाव में है और धन भाव का स्वामी शुक्र अष्टम भाव में है। जमीन-जायदाद में पैसा लगाएंगे तो फायदा होगा। अपने बड़े अधिकारियों को नजरअंदाज ना करें और जीवनसाथी के व्यवहार पर ध्यान दें। थोड़ी थकान और आलस महसूस हो सकती है। पुरानी अपमान वाली बातें याद करने की कोशिश ना करें। गायत्री मंत्र का सुबह-शाम जाप करें। शुभ अंक 7, शुभ रंग पीला।


वृषभ राशि

आपका राशि स्वामी शुक्र अस्त है जो कमजोर हालत है। चंद्रमा केतु के साथ है इसलिए अपनी संपत्ति का ध्यान रखें। साझेदारी के लिए दिन अच्छा है। रिश्तों में दूरी ना आने दें। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। अकेलापन परेशान कर सकता है। धर्म स्थान में दर्शन करें। शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल।


मिथुन राशि

बृहस्पति वापस आपकी राशि में आ गए हैं और वक्री हैं। धन भाव का स्वामी चंद्रमा केतु के साथ ग्रहण में है। पैसों में धोखाधड़ी से बचें। लालच में आकर कहीं पैसा ना लगाएं। अपनी कमियां पहचानें और सुधारें। जीवनसाथी की जरूरतों पर ध्यान दें। राहु यात्रा वाले भाव में है तो बहुत जरूरी ना हो तो यात्रा टालें। गाय को हरा चारा खिलाएं। शुभ अंक 3, शुभ रंग केसरिया।


कर्क राशि

आपका राशि स्वामी चंद्रमा केतु के साथ ग्रहण में है। आज पैसे की सख्त जरूरत पड़ सकती है। लापरवाही करेंगे तो छवि बिगड़ सकती है। अपनी इच्छाओं को ना दबाएं। मन शांत रखें और उलझनों से बचें। दिखावे से दूर रहें। जरूरतमंदों में अन्नदान करें। शुभ अंक 7, शुभ रंग बादामी।


सिंह राशि

धन भाव का स्वामी बुध आपके राशि स्वामी सूर्य के साथ है इसलिए परिस्थिति कैसी भी हो पैसा आएगा। अच्छे प्रस्तावों पर सोच-समझकर फैसला लें। परिवार में कोई मन दुखा सकता है। छोटी बातों को दिल से ना लगाएं। बेकार की यात्राओं से बचें। चमेली के तेल का दीपक जलाएं। शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला।


कन्या राशि

आपके चौथे भाव में मंगल है। जमीन खरीदनी है तो सोच-समझकर खरीदें। सामने वाले की बातों पर आंख बंद करके भरोसा ना करें। साथ काम करने वालों पर जल्दी भरोसा ना करें वरना नौकरी पर असर पड़ सकता है। रिश्तों में जल्दबाजी ना करें। गुस्सा आए तो दांत भींचकर मन में 10 बार सीताराम बोलें। गणेश मंदिर में दूर्वा और मोदक चढ़ाएं। शुभ अंक 2, शुभ रंग बादामी।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026

तुला राशि

आपकी राशि में कोई ग्रह नहीं है लेकिन दूसरे भाव में सूर्य, शुक्र, बुध हैं और तीसरे में मंगल और छठे में शनि है। पैसों का जोखिम ना लें। काम-धंधे में कामयाबी मिलेगी। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। बच्चों की सेहत बिगड़ सकती है। कुछ फैसले अकेले लेने पड़ेंगे। माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं। शुभ अंक 9, शुभ रंग केसरिया।


वृश्चिक राशि

आपकी राशि में सूर्य, शुक्र, बुध हैं लेकिन चंद्रमा केतु के साथ दसवें भाव में है। कोई बड़ा फैसला लेना हो तो तीन-चार बार सोचें। काम में झगड़ा हो सकता है। दोस्तों से संभलकर बात करें। सेहत का साथ मिलेगा। झूठ बोलने से बचें वरना फंस सकते हैं। मसूर की दाल और गुड़ दान करें। शुभ अंक 1, शुभ रंग भूरा।


धनु राशि

आपकी राशि में मंगल है और बृहस्पति की नजर है। बिना सोचे-समझे ज्यादा पैसे खर्च ना करें। बड़ी रकम कहीं लगाने से पहले सोचें वरना गलती हो सकती है। अपनी योजना सिर्फ जीवनसाथी को बताएं और किसी को नहीं। रिश्तों में उत्साहित रहें लेकिन ज्यादा नहीं। बुरी आदतें छोड़ें। बेकार के झगड़े से दूर रहें। मां लक्ष्मी की पूजा करें। शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी।


मकर राशि

आपका राशि स्वामी शनि तीसरे भाव में है। शेयर बाजार में पैसा ना लगाएं वरना नुकसान होगा। जीवनसाथी की सेहत प्रभावित रह सकती है। रिश्तों को बोझ ना समझें क्योंकि सब आपका साथ देंगे। ज्यादा तनाव सेहत बिगाड़ सकता है। छवि को नुकसान पहुंच सकता है। पक्षियों को दाना डालें। शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला।


कुंभ राशि

आपकी राशि में राहु है इसलिए लापरवाही में सामान मत खोइए। सम्मान मिलने में देर हो सकती है लेकिन तड़पिए नहीं। रिश्तों में जिद से नुकसान हो सकता है। काम का तनाव सेहत बिगाड़ सकता है। रिश्तों में भरोसे की कमी हो सकती है। सूर्य को जल दें। शुभ अंक 9, शुभ रंग हरा।


मीन राशि

आपकी राशि में शनि हैं और धन भाव का स्वामी मंगल अपने भाव को देख रहा है। किसी पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। साथ काम करने वालों पर ज्यादा भरोसा ना करें। परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पुरानी बीमारी को नजरअंदाज ना करें। समस्याएं हैं तो निराश ना हों बल्कि हल ढूंढें। इत्र का दान करें। शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद।


‘मुख्य बातें (Key Points)’
  • ज्ञान दान सबसे बड़े दानों में आता है क्योंकि यह पीढ़ी दर पीढ़ी चलता है
  • हर ग्रह दोष के लिए अलग-अलग धार्मिक किताबें दान करने का नियम है
  • किताब दान करते समय ध्यान रखें कि वह किसी सात्विक और भक्त व्यक्ति को ही मिले
  • मंदिर में किताबें रखने के लिए लकड़ी का स्टैंड बनवाकर इज्जत से रखें
  • शनि तभी परेशान करते हैं जब आपने किसी गरीब, मजदूर या विकलांग का हक मारा हो

 

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब बनेगा ‘अगली सिलिकॉन वैली’! CM मान ने UK से मिलाया हाथ, मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का प्लान

Next Post

Cold Wave Update: इंदौर में शिमला जैसी ठंड, 4.5 डिग्री पहुंचा पारा, दिल्ली-UP कांपे

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 12 April

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: चंद्रमा के भाव विश्लेषण और राशिफल

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
Cold Wave Update:

Cold Wave Update: इंदौर में शिमला जैसी ठंड, 4.5 डिग्री पहुंचा पारा, दिल्ली-UP कांपे

Aman Arora

मजीठा हलके में कांग्रेस का चुनाव बहिष्कार उनकी हार का प्रत्यक्ष सबूत: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

Kumbh Rashi 2026 Prediction

Kumbh Rashi 2026 Prediction: शनि की साढ़ेसाती और राहु का खतरनाक खेल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।