LIVE | ...
शनिवार, 21 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - डिलीवरी बॉय से इश्क, 4 साल तक बनाए संबंध… पुलिस वाले की पत्नी का ऐसे हुआ खौफनाक अंत

डिलीवरी बॉय से इश्क, 4 साल तक बनाए संबंध… पुलिस वाले की पत्नी का ऐसे हुआ खौफनाक अंत

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 20 मार्च 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
डिलीवरी बॉय से इश्क और संबंध, पुलिस वाले की बीवी का ऐसे हुआ खौफनाक अंत
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

छत्तीसगढ़, 20 मार्च (The News Air) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पांच मार्च को हुई पुलिस वाले की पत्नी की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. हत्यारोपी को यूपी के भदोही जिले से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का पुलिस वाले की पत्नी के साथ अवैध संबंध था. चार से वह उसके घर आ जा रहा था. जब पुलिस वाले की पत्नी ने शादी का दबाव बनाया तो उसकी हत्या कर दी.

यह भी पढे़ं 👇

Yada Surkhpuria AAP

Yada Surkhpuria AAP में शामिल, कबड्डी स्टार की नई पारी शुरू

शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
20 November History

20 November History: एक ही तारीख, दुनिया के 10 बड़े मोड़

शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
Cyclone Akvan

Cyclone Akvan: बड़ा अलर्ट, 20 नवंबर दोपहर तक तट पर दस्तक संभव

शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 20 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026

दोपहर के करीब 3:00 बजे के आसपास का वक्त था, इसी बीच में एक डिलीवरी बॉय आता है और घर के बाहर लगी घंटी बजाता है. घंटी बजते ही महिला बाहर निकलती है तो वह पार्सल देकर सिग्नेचर कराता है. उसके बाद जैसे ही जाने के लिए चलता है, तभी कहता है कि मैडम साहब घर पर हैं या बाहर. महिला जवाब देती है कि साहब तो ड्यूटी पर गए हैं. तभी वह प्यास लगने की बात कहते हुए एक गिलास पानी मांगता है तो महिला उसको घर के अंदर बुला लेती है. डिलीवरी बॉय अंदर जाता है और जब तक उसका मन करता है, वह घर के अंदर रहता है. यह पहली बार नहीं था,

लगातार कई सालों से ऐसे ही चला आ रहा था. एक दिन सोशल मीडिया पर एक खबर आती है कि एक पुलिस वाले की बीवी का कत्ल हो गया. पुलिस ने इस घटनाक्रम का खुलासा करने के लिए जी-जान लगा दी. अब जाकर उस कातिल को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार करने के बाद वो कातिल बार-बार एक ही बात कह रहा था कि मैं पकड़ा कैसे गया, बस मुझे यह बता दो? जबकि पुलिस उससे कहती है कि पहले यह बताओ कि कत्ल कैसे और क्यों किया?

घर भर में फैला हुआ था खून : मामला छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का है. यहां पर शिशुपाल नाम का एक पुलिसवाला 6 मार्च 2024 को अपनी पत्नी को लगातार फोन कर रहा था, लेकिन वह नहीं उठा रही थी. कई बार फोन करने के बाद भी जब उसको कोई जवाब नहीं मिला तो वह परेशान हो गया. उसने पड़ोसी को फोन करके अपनी बीवी से बात कराने को कहा. पड़ोसी ने जब जाकर देखा तो घर के बाहर ताला लगा हुआ था. वह घर के अंदर झांककर देखा है तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए. दरअसल, घर के आंगन में जगह-जगह खून फैला हुआ था. पड़ोसी ने तुरंत पुलिसवाले को फोन किया और कहा कि भाई साहब घर में कुछ न कुछ गड़बड़ है. आनन-फानन में पति ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई.

घर का ताला तोड़कर अंदर घुसी पुलिस : घर के बाहर का ताला लगा हुआ था तो पुलिस ने वीडियोग्राफी कराई. ताले को तोड़कर पुलिस अंदर गई. घर में एक महिला अर्धनग्न अवस्था में थी और पूरे घर के अंदर खून फैला हुआ था. ऐसा लग रहा था कि किसी धारदार हथियार से उस महिला पर कई बार ताबड़तोड़ वार किए गए हैं, जिसकी वजह से उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि महिला को पहले धक्का दिया गया, जिससे उसके सिर पर चोट लगी और उसके बाद लगातार किसी धारदार हथियार से वार किया गया.

UP के भदोही जिले से आरोपी को किया गिरफ्तार : अब पुलिस के सामने सवाल था कि हत्या क्यों की और किसने की? पुलिस उसके पति की CDR निकलवाती है. साथ ही महिला के मोबाइल का भी CDR निकलवाती है. मामले की जांच-पड़ताल में धीरे-धीरे करके दिन बीतने लगे. 5 मार्च 2024 को यह घटना होती है और 6 तारीख को इसका पता चलता है, लेकिन कातिल पुलिस के हाथ नहीं लगता. आसपास के CCTV कैमरे, महिला के मोबाइल की CDR सभी की जांच की जाती है, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगती. लगभग 10 दिन के बाद 15 मार्च 2024 को पुलिस उत्तर प्रदेश के भदोई जिले से एक युवक को पकड़ती है. इसका नाम जय सिंह उर्फ राहुल था. पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ करती है.

मुंबई में इलेक्ट्रीशियन की नौकरी करता था आरोपी : पुलिस पूछताछ में राहुल ने बताना शुरू किया कि करीब चार साल पहले जब टिकटॉक हुआ करता था तो जोली नाम की महिला अपना वीडियो बनाकर उस पर अपलोड करती थी. राहुल भी अपना वीडियो बनाया करता था. उस समय वह मुंबई में रहकर इलेक्ट्रीशियन की नौकरी करता था. इसकी भी शादी हो चुकी थी. दोनों एक-दूसरे के वीडियो मर्ज करते थे और इससे इन दोनों की दोस्ती हो जाती है. महिला उससे मिलने की बात कहती है तो वह मुंबई से सीधा रायपुर पहुंच जाता है. महिला का पति पुलिस में था तो वह पुलिस कॉलोनी में रहती थी, इसलिए उसे डर था कि अगर राहलु को यहां पर आते कोई देख लेगा तो उसके पति को बात पता चल सकती है. ऐसे में वह राहुल को डिलीवरी बॉय की यूनिफॉर्म पहनकर आने को कहती है.

शादी का दबाव बना रही थी महिला : राहुल अब डिलीवरी बॉय बनकर आता है और उसके बाद दोनों घर पर ही एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं. चार साल से लगातार ऐसे ही चल रहा था और आसपास के किसी भी व्यक्ति को इसका कोई शक नहीं था. राहुल 5 मार्च 2024 को मुंबई के एयरपोर्ट से जहाज पकड़कर शाम 6:30 बजे रायपुर पहुंचता है. रायपुर आने के बाद इस महिला के पास जाता है और अचानक बुलाने का कारण पूछता है तो वह उससे शादी करने की बात कहती है. यही नहीं जोली उसको धमकाती है कि अगर वह शादी के लिए मना करेगा तो उसके खिलाफ पुलिस में कई सालों से यौन शोषण का मामला दर्ज कराएगी, इसके बाद राहुल काफी परेशान हो जाता है.

महिला को धक्का दिया, फिर कैंची से किए कई वार : जोली उससे पहले भी यह बात कह चुकी थी और उसको शक था कि इस बार भी उसने इसलिए बुलाया है तो वह इस बार पूरी तैयारी के साथ आया था. उसने अपना मोबाइल बंद किया हुआ था. घर में एंट्री करने से पहले खुद को ऊपर से नीचे तक ढका हुआ था, ताकि कोई पहचान भी न सके. उसने इसके बाद महिला को धक्का दिया और पास में पड़ी हुई कैची से बहुत बार उस पर वार किए. वह लगभग 6:30 बजे घर में प्रवेश करता है और 9:00 बजे घर से निकलता है. उसे वापस मुंबई जाना था, लेकिन लेट होने के कारण उसकी फ्लाइट छूट जाती है. वह सीधा स्टेशन पहुंचता है और वहां से ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश में अपने गांव पहुंच जाता है.

आरोपी राहुल तक कैसे पहुंच पाई पुलिस? : उसने पुलिस को सारी घटना बता दी तो अब पुलिस की बारी थी कि राहुल को बताया जाए कि उसको कैसे पकड़ा? पुलिसवालों ने कहा कि तुमने सबकुछ बड़े शातिर तरीके से किया और तुमको पकड़ना आसान नहीं था, लेकिन तुम घर से निकलने से पहले अपना हवाई जहाज का टिकट वहां पर ही भूल गए थे. कई दिनों तक हमारी नजर भी उस पर नहीं गई, लेकिन बाद में वह हमारे हाथ लगा तो हमने हवाई अड्डे का CCTV कैमरा खंगाला, साथ ही मुंबई से जानकारी जुटाई. वहां से पता चला कि तुम अपने गांव गए हो, इसके बाद टीम ने तुमको तुम्हारे गांव से उठा लिया.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Krafton India ने स्थानीय स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाने के लिए गेमिंग Incubator पेश किया

Next Post

Vietnam में स्थास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी,इस वर्ष खसरे के 42 मामले आए सामने

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Yada Surkhpuria AAP

Yada Surkhpuria AAP में शामिल, कबड्डी स्टार की नई पारी शुरू

शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
20 November History

20 November History: एक ही तारीख, दुनिया के 10 बड़े मोड़

शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
Cyclone Akvan

Cyclone Akvan: बड़ा अलर्ट, 20 नवंबर दोपहर तक तट पर दस्तक संभव

शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 20 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: धनु-मीन सबसे आगे, आपकी राशि का हाल?

शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
Hardayal Singh Kamboj

Hardayal Singh Kamboj: पंजाब भाजपा को बड़ी मजबूती, सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल

गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
Next Post
Vietnam में स्थास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी,इस वर्ष खसरे के 42 मामले आए सामने

Vietnam में स्थास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी,इस वर्ष खसरे के 42 मामले आए सामने

सद्गुरु की दिल्ली के अपोलो में आपातकालीन मस्तिष्क सर्जरी हुई

सद्गुरु की दिल्ली के अपोलो में आपातकालीन मस्तिष्क सर्जरी हुई

.सनराइजर्स हैदराबाद क्यों है आईपीएल जीतने की दावेदार, जानिए यहां

SRH Playing 11, IPL 2024: छक्के चौकों की बारिश के लिए तैयार रहिए...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।