LIVE | ...
सोमवार, 17 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Lok Sabha Session 2024 : बिरला के सामने सुरेश… स्पीकर पर नहीं बनी सहमति, विपक्ष ने भी उतारा उम्मीदवार

Lok Sabha Session 2024 : बिरला के सामने सुरेश… स्पीकर पर नहीं बनी सहमति, विपक्ष ने भी उतारा उम्मीदवार

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 25 जून 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
om-birla
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Lok Sabha Session 2024: आज दोपहर 3 से 4 बजे के बीच राहुल गांधी ,अखिलेश, डिंपल यादल लोकसभा सदस्यता की शपथ लेंगे. पहले दिन संसद सत्र में 266 सांसदों ने शपथ ली. सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शपथ ली. शपथ ग्रहण के बाद कल नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा, जबकि गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी.

18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो चुकी है. 3 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र के दूसरे दिन यानी आज भी नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी. सत्र के पहले दिन 262 सांसदों ने शपथ ली. आज दोपहर 3 से 4 बजे के बीच राहुल गांधी, अखिलेश यादव और डिंपल यादव समेत 270 सांसद लोकसभा सदस्यता की शपथ लेंगे. इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद पद की शपथ ली. वहीं, आज लोकसभा के स्पीकर के चुनाव के लिए नाम तय किया जाएगा.

Lok Sabha Session Live Updates:
  • सरकार और विपक्ष के बीच स्पीकर पर सहमति नहीं बन पाई है. NDA के बाद INDIA ने भी स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार उतार दिया है. विपक्ष ने के सुरेश को स्पीकर पद के लिए INDIA का उम्मीदवार बनाया है. वहीं बीजेपी ने एक बार फिर इस पद के लिए ओम बिरला का नाम आगे किया है. एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला ने अपने स्पीकर पद के लिए नामांकन कर दिया है.
  • कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने राजनाथ सिंह से मुलाकात की.
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि राजनाथ सिंह का कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को फोन आया था. राजनाथ जी ने कहा हमारे स्पीकर को सपोर्ट करें. इस पर खरगे जी ने कहा कि हम समर्थन करेंगे, लेकिन डिप्टी स्पीकर विपक्ष का होना चाहिए. राजनाथ सिंह ने कल शाम को कहा था कि कॉल दोबारा करेंगे. नरेंद्र मोदी जी को कोई कंस्ट्रक्टिव कॉपरेशन नहीं चाहते हैं. वह कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं. इनको ये बदलना पड़ेगा.
  • सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि जल्द ही सब कुछ सामने आ जाएगा. विपक्ष की मांग थी कि लोकसभा का उपसभापति विपक्ष का होना चाहिए. हमारी पार्टी की राय भी यही है.
  • ओम बिरला 11:30 लोकसभा सचिवालय में नॉमिनेशन फाइल करेंगे.
  • संसद के पीएमओ में चल रही बैठक से संसदीय कार्यमंत्री किरन रिजिजू और ओम बिरला बाहर निकल आए हैं.
  • बीजेपी की तरफ से लोकसभा स्पीकर पद के लिए ओम बिरला का नाम तय हुआ है. 11 बजे नामांकन करेंगे.
  • थोड़ी देर में संसद भवन में पीएम मोदी के रूम में बैठक होगी. अमित शाह, जेपी नड्डा, ओम बिरला पहुंच गए हैं.
  • सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को दे सकती है.
    एनडीए के स्पीकर उम्मीदवार के नामांकन को लेकर सुबह 11:15 बजे सभी नेता इकट्ठा होंगे. सभी नेता एक साथ नामांकन पत्र-प्रस्ताव दाखिल करने के लिए जाएंगे.
  • स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नाम पर आम राय बनाने को लेकर सरकार ने पहल की है. सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के प्रमुख नेताओं से बात की. उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव और ममता बेनर्जी से बात की.
संसद में सांसदों का दिखा निराला अंदाज

देश के अलग-अलग हिस्से से चुनकर आने वाले सांसदों ने हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत के साथ-साथ अपनी मातृभाषा में शपथ ग्रहण की. पहले दिन 16 सांसदों ने संस्कृत में पद की शपथ ली, जिसमें दिवंगत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी, बांसुरी स्वराज भी शामिल रहीं.

यह भी पढे़ं 👇

16 August in History

16 August in History: Elvis Presley Death Anniversary, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026

बिहार के दरभंगा और मधुबनी से आने वाले सांसदों ने सिर पर पाग बांधकर मैथिली भाषा में शपथ ली. वहीं, दक्षिण के कई सांसदों ने स्थानीय वेशभूषा में सदस्यता की शपथ ली. संसद में बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद गुरुवार को राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. विपक्ष ने प्रोटेम अध्यक्ष की नियुक्ति के अलावा नीट-यूजी पेपर लीक और दूसरे प्रतियोगी परीक्षाओं के स्थगित होने के मामले में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, जिससे सदन में हंगामे के आसार हैं.

इंडिया ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन

बीते दिन शक्ति प्रदर्शन के लिए इंडिया ब्लॉक के सांसद संसद परिसर में एकत्रित हुए. उन्होंने संविधान की प्रतियां थाम रखी थीं और “लोकतंत्र बचाओ” के नारे लगाए. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेता राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय, डीएमके के टीआर बालू समेत विपक्षी नेता संसद परिसर में उस स्थान पर एकत्र हुए, जहां कभी गांधी प्रतिमा हुआ करती थी. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी सांसदों के साथ शामिल हुईं. संविधान की प्रतियां हाथ में थामे उन्होंने “संविधान अमर रहे”, “हम संविधान बचाएंगे”, “हमारे लोकतंत्र को बचाओ” जैसे नारे लगाए.

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह संविधान पर “हमला” कर रहे हैं. ये हमला उन्हें स्वीकार्य नहीं है और इसीलिए उन्होंने संविधान को हाथ में लेकर शपथ ली. गांधी ने कहा कि हमारा संदेश जनता तक पहुंच रहा है और कोई भी ताकत भारत के संविधान को नहीं छू सकती और हम इसकी रक्षा करेंगे. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता महात्मा गांधी के आशीर्वाद से 18वीं लोकसभा में पहुंचे हैं.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Parliament Session 2024 Day-2: पहली बार लोकसभा स्पीकर पद पर होगा चुनाव,

Next Post

भारत में लॉन्च हुआ Meta AI, WhatsApp, Insta और Facebook को होगा फायदा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

16 August in History

16 August in History: Elvis Presley Death Anniversary, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026
Chandigarh Sealed

Chandigarh Sealed: कौमी इनसाफ मोर्चा के प्रदर्शन से पहले चारों ओर से घेरा, 1000+ सुरक्षाकर्मी तैनात

शनिवार, 15 अगस्त 2026
1158 Professors Protest

1158 Professors Protest: Independence Day पर CM Bhagwant Mann घेराव, 150 हिरासत में

शनिवार, 15 अगस्त 2026
Next Post
Meta AI

भारत में लॉन्च हुआ Meta AI, WhatsApp, Insta और Facebook को होगा फायदा

शेयर बाजार

रेवाड़ी में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर कारोबारी को ठगा, डेढ़ करोड़ रुपए की धोखाधड़ी

Meta AI

शिवसेना यूबीटी के सांसद ने शपथ में लिया बाल ठाकरे का नाम, प्रोटेम स्पीकर महताब ने रोका

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।