मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - वर्ष 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले में शहीद सुरक्षाकर्मियों को लोक सभा ने दी श्रद्धांजलि

वर्ष 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले में शहीद सुरक्षाकर्मियों को लोक सभा ने दी श्रद्धांजलि

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 13 दिसम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
शहीद सुरक्षाकर्मियों
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (The News Air) वर्ष 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए बहादुर सुरक्षाकर्मियों को लोक सभा ने बुधवार को मौन रह कर श्रद्धांजलि दी। लोक सभा ने संसद भवन पर हुए इस कायरतापूर्ण हमले को विफल करने के दौरान शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान का स्मरण किया, उन्हें श्रद्धांजलि दी और साथ ही शहीदों के परिवारों के प्रति सहानुभूति के साथ और दृढ़ता के साथ खड़े होने की बात भी कही।

बुधवार को सुबह 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आतंकी हमले को याद करते हुए कहा, “आज हम 13 दिसंबर 2001 की उस दुखद घटना का स्मरण करते हैं जब कुछ आतंकवादियों ने हमारे संसद भवन पर हमला किया था और हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आघात करने का प्रयास किया था। आज के दिन हम उन सशस्त्र बलों की बहादुरी को भी नमन करते हैं जिन्होंने हमारे लोकतंत्र के प्रतीक संसद भवन पर हुए इस कायरतापूर्ण हमले को विफल कर दिया था। आज हम संसद सुरक्षा सेवा, दिल्ली पुलिस सेवा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उन आठ सुरक्षाकर्मियों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान का भी स्मरण करते हैं जिन्होंने इस हमले को विफल करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। इस आतंकवादी हमले में एक सीपीडब्ल्यूडी कर्मी भी शहीद हुए थे। यह सभा उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करती है। यह सभा उन शहीदों के परिवारों के प्रति सहानुभूति के साथ और दृढ़ता के साथ खड़ी है। इस अवसर पर हम आतंकवाद का डटकर सामना करने के अपने संकल्प को भी दोहराते हैं तथा अपने राष्ट्र की एकता,अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए पुनः शपथ की पुष्टि करते हैं।”

इसके बाद लोक सभा ने मौन रहकर उन बहादुर शहीद सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले, भारत के लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर संसद भवन पर 13 दिसंबर, 2001 को हुए आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को नमन करने के लिए संसद भवन परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था।

संसद भवन परिसर में आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति एवं राज्य सभा सभापति जगदीप धनखड़, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सोनिया गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी सहित केंद्रीय मंत्रियों,सवर्तमान एवं पूर्व सांसदों ने संसद पर हुए आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 7 April 2026: Big Breaking, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
April 7 History

April 7 History: जब बदल गया था दुनिया का इतिहास, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में दो Western Disturbance का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान आतंकी हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों के परिजनों से भी मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “आज, हम 2001 में संसद हमले में शहीद हुए बहादुर सुरक्षाकर्मियों को याद करते हैं और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। खतरे के सामने उनका साहस और बलिदान हमारे देश की स्मृति में हमेशा अंकित रहेगा।”

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

आईटी दिग्गजों के पिछड़ने से सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा लुढ़का

Next Post

एमपी में भाजपा के यादव कार्ड ने यूपी में बढ़ाई सपा की चिंता

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 7 April 2026: Big Breaking, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
April 7 History

April 7 History: जब बदल गया था दुनिया का इतिहास, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में दो Western Disturbance का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 7 April 2026

Aaj Ka Rashifal 7 April 2026: वृश्चिक-मकर राशि वालों का दिन शानदार

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Iran War Update

Iran War Update: तेहरान में बड़ा हमला, IRGC खुफिया प्रमुख Majid Khademi की मौत, 25 से ज्यादा हलाक

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Next Post
एमपी में भाजपा

एमपी में भाजपा के यादव कार्ड ने यूपी में बढ़ाई सपा की चिंता

टेक प्लेटफॉर्म लेलाह

अथिया शेट्टी के साथ फैशन-टेक प्लेटफॉर्म लेलाह का नया कैंपेन

मस्क के एक्स

मस्क के एक्स की विज्ञापन हिस्सेदारी में गिरावट, इस साल आधा अरब कम होगी कमाई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।