LIVE | ...
सोमवार, 22 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Actress Deepika Padukone की तरह 35 की उम्र के बाद प्रेगनेंसी का है प्लान?

Actress Deepika Padukone की तरह 35 की उम्र के बाद प्रेगनेंसी का है प्लान?

डाइटिशियन से जानें क्या खाएं

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 1 मार्च 2024
in NEWS-TICKER, मनोरंजन
A A
0
Actress Deepika Padukone
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 1 मार्च (The News Air)  एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 38 साल की उम्र में प्रेगनेंसी का प्लान बनाया है. देखा जाए तो 35 की उम्र के बाद बेबी कंसीव करने में कई कॉम्पलिकेशन्स होते हैं. ऐसे में खानपान का ज्यादा रखना जरूरी है. डायटिशियन से जानिए आपको अपनी डाइट में किन चीजों का ख्याल रखना चाहिए, क्या खाना चाहिए और क्या नहीं.

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह के घर आने वाले सितंबर में नई खुशियां आने वाली हैं. दरअसल, दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं और उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शेयर की है. हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर में बेटे ने जन्म लिया है. यहां सवाल ये है कि दीपिका पादुकोण ने 35 की उम्र के बाद प्रेगनेंट होने का प्लान बनाया है. भारत में इस उम्र के बाद प्रेगनेंसी थोड़ी मुश्किल मानी जाती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक 35 की उम्र के पड़ाव को पार करने के बाद कंसीव करने में कई दिक्कतें आती हैं. इसके बावजूद अगर महिला प्रेगनेंसी कंसीव कर लेती है तो उसे सेहत के प्रति ज्यादा सतर्क रहना चाहिए.

कहीं आप भी तो दीपिका पादुकोण की तरह 35 की उम्र के बाद बेबी प्लानिंग तो नहीं कर रही हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस उम्र में प्रेगनेंट होने के बाद आपको अपनी डाइट में क्या-क्या बदलाव करने चाहिए. साथ ही डायटिशियन से जानिए कि किस तरह का खानपान समस्या पैदा कर सकता है.

यह भी पढे़ं 👇

historical

June 21 History: आज ही के दिन बना था अमेरिकी संविधान, ब्राजील ने जीता था तीसरा वर्ल्ड कप

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 21 जून 2026
Monsoon Update 2026

Monsoon Update 2026: 23 जून तक 6 राज्यों में मानसून, बंगाल-सिक्किम में भारी बारिश अलर्ट

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates 21 June 2026

Breaking News Live Updates 21 June 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 21 जून 2026

क्या कहती हैं एक्सपर्ट : जयपुर की डायटिशियन सुरभि पारीक ने इस संदर्भ में अहम जानकारियां टीवी9 के साथ साझा की. वे बताती हैं कि इस उम्र में अगर प्रेगनेंसी का फैसला लिया है तो खानपान में गलती नहीं होनी चाहिए. एक्सपर्ट कहती हैं कि गर्भव्यस्था के दौरान एक महिला को बाहर के खाने से परहेज करना चाहिए. सुबह-सुबह ओट्स या पोहा जैसे हेल्दी ब्रेकफास्ट को करना चाहिए. एक्सपर्ट सुरभि बताती हैं कि प्रेगनेंसी के पीरियड में हेल्दी फैट्स जैसे नट्स और सीड्स और आयरन और फोलिक एसिड जरूर लेने चाहिए क्योंकि इससे बच्चे की ब्रेन ग्रोथ में फायदा मिलता है.

इसके अलावा जरूरत से ज्यादा वेट गेन से बचना चाहिए क्योंकि इससे डायबिटीज या दूसरी हेल्थ प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ता है. डायटिशियन सुरभि कहती हैं कि अगर अल्कोहल या सिगरेट की आदत है तो इनसे तुरंत दूरी बना लें.

कैसे हो ब्रेकफास्ट : बैलेंस डाइट में प्रेगनेंट महिला को हेल्दी ब्रेकफास्ट करना चाहिए. सुबह-सुबह लिक्विड डाइट से बचें क्योंकि इस कारण मतली या उल्टी की दिक्कत हो सकती है. इसकी जगह आप नट्स या सीड्स का सेवन कर सकती हैं. इसके बाद नाश्ते में मिल्क लें जो लो फैट हो इसके साथ अनाज का एक पॉर्शन भी लेना चाहिए जो पर्याप्त मात्रा में एनर्जी देता है. इसके बाद आप 11 बजे के आसपास कोकोनट वाटर और फ्रूट्स लें सकती हैं क्योंकि इनके जरिए शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स की पूर्ति हो पाती है.

लंच में खाएं ये चीजें : एक्सपर्ट बताती हैं कि डाइट को एज और वेट के हिसाब से बैलेंस रखना चाहिए. हालांकि कार्ब्स में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स के लिए साबुत अनाज, मोटा अनाज, सब्जियां और फ्रूट्स पर फोकस करना चाहिए. शुगर या रिफाइंड फ्लोर से मिलने वाले कार्ब्स से वेट गेन की प्रॉब्लम हो सकती है. लंच में दो पतली चपाती और सब्जी जरूर रखें. इसके अलावा सलाद और दही का रायता जरूर शामिल करें.

इवनिंग स्नैक : एक्सपर्ट सुरभि पारीक कहती हैं कि शाम के समय स्नैक के लिए महिलाएं रोस्टेड मखाना को खा सकती हैं. वैसे इस टाइम भी नट्स या सीड्स को खाना बेस्ट साबित हो सकती है. इससे शरीर में कैल्शियम की जरूरत को पूरा करने में मदद मिलती है.

डिनर में क्या खाएं : एक्सपर्ट के मुताबिक नाइट में डिनर लाइट रखना चाहिए. प्रेगनेंसी ही नहीं हमें नॉर्मल लाइफ में भी छोटे-छोटे मील्स का रुटीन फॉलो करना चाहिए. इसके अलावा बिल्कुल भी बैड रेस्ट पर नहीं रहना है. हां अगर कॉम्लिकेशन्स होने के चलते डॉक्टर ऐसा कहें तो इसे जरूर फॉलो करें. प्रेगनेंसी के दौरान फिजिकली एक्टिव रहें. इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह पर एक्सरसाइज या हल्का व्यायाम करें. स्लो वॉक भी रुटीन में शामिल किया जा सकता है.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बिहार में RJD को फिर लगा झटका, विधायक भरत बिंद एनडीए में हुए शामिल

Next Post

MAH Nursing CET 2024 रजिस्ट्रेशन डेट 15 मार्च तक बढ़ी, देखें ऑफिशियल नोटिस

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

historical

June 21 History: आज ही के दिन बना था अमेरिकी संविधान, ब्राजील ने जीता था तीसरा वर्ल्ड कप

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 21 जून 2026
Monsoon Update 2026

Monsoon Update 2026: 23 जून तक 6 राज्यों में मानसून, बंगाल-सिक्किम में भारी बारिश अलर्ट

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates 21 June 2026

Breaking News Live Updates 21 June 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 21 जून 2026
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 21 जून 2026: साल का सबसे बड़ा दिन, जानें आपकी किस्मत क्या कहती है

रविवार, 21 जून 2026
AAP Protest

Punjab में AAP का बड़ा प्रदर्शन: Fake Video Controversy में SAD और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

शनिवार, 20 जून 2026
Next Post
MAH Nursing CET 2024 registration date extended

MAH Nursing CET 2024 रजिस्ट्रेशन डेट 15 मार्च तक बढ़ी, देखें ऑफिशियल नोटिस

60 करोड़ की गाड़ियां,150 करोड़ का कारोबार..तंबाकू बेच कैसे बना अरबपति?

16 करोड़ की रॉल्स रॉयस, 150 करोड़ का कारोबार… तंबाकू बेच कैसे बनाया इतना बड़ा एंपायर?

TMC प्रवक्ता कुणाल घोष बने बागी, सोशल मीडिया प्रोफाइल से हटाई तृणमूल की पहचान

TMC प्रवक्ता कुणाल घोष बने बागी, सोशल मीडिया प्रोफाइल से हटाई तृणमूल की पहचान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।