LIVE | ...
रविवार, 13 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ‘पेड़ों के हत्यारे एलजी’ दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के केजरीवाल सरकार के प्रयासों को लगा रहे ग्रहण- आप

‘पेड़ों के हत्यारे एलजी’ दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के केजरीवाल सरकार के प्रयासों को लगा रहे ग्रहण- आप

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 14 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
AAP Neha Kakkar
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 14 जुलाई (The News Air):आम आदमी पार्टी ने अवैध तरीके से सैकड़ों पेड़ काट कर दिल्लीवालों को वायु प्रदूषण में धकेलने की भाजपा और एलजी की साजिश पर गहरी चिंता जताई है। ‘‘आप’’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने एलजी को ‘पेड़ों का हत्यारा’ बताते हुए कहा कि उन्होंने रिज क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट की बिना अनुमति के 1100 पेड़ कटवा कर दिल्ली को वायु प्रदूषण मुक्त बनाने के केजरीवाल सरकार के प्रयासों को ग्रहण लगाने का काम किया है। दिल्ली की हवा साफ करने के लिए सरकार ने पिछले 10 वर्षों मे करोड़ों पेड़ लगाकर ग्रीन कवर 23 फीसद से ज्यादा कर दिया है। इसके अलावा, इंडस्ट्री को पीएनजी में शिफ्ट किया, 1800 ई-बसें चलाई, 24 घंटे बिजली दी और 6 सिटी फॉरेस्ट भी विकसित कर रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड खुद कहता है कि एक परिपक्व पेड़ साल में 22 किलो कार्बन डाई ऑक्साइड खींचता है और दो लोगों की ऑक्सीजन की जरूरतें पूरी करता है। ऐसे में एलजी को बताना चाहिए कि वो किस पूंजीपति मित्र को फायदा पहुंचाने के लिए बिना परमिशन लिए पेड़ काटने के निर्देश दिए?

आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि बीते 10 वर्षों में आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए अनेकों लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म कदम उठाए हैं। इस लॉन्ग टर्म पॉलिसी के तहत आज दिल्ली की सभी इंडस्ट्री सीएनजी से पीएनजी ईंधन पर आ चुकी हैं। आज दिल्ली में एक प्रगतिशील इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी है, जिसके तहत दिल्ली में, पूरे देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदे गए हैं। केजरीवाल सरकार ने पूरी दिल्ली में अब तक 1800 चार्जिंग स्टेशन बनाए हैं। लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर सब्सिडी दी जाती है। दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में करीब 1800 बसें पूरी तरह से इलेक्ट्रिक हैं, जिससे काफी हद तक प्रदूषण पर नियंत्रण पाया गया है। इसके अलावा दिल्ली में लोगों को 24 घंटे बिजली मिलती है, जिससे जनरेटर और इनवर्टर का इस्तेमाल बिल्कुल खत्म हो चुका है।

प्रियंका कक्कड़ ने आगे बताया कि इसी लॉन्ग टर्म पॉलिसी के तहत केजरीवाल सरकार पिछले 10 वर्षों में दिल्ली के ग्रीन कवर को ऐतिहासिक ऊंचाई पर ले गई है। आज दिल्ली का ग्रीन कवर 23 फीसद से ज्यादा है। बीते 4 सालों में ही दिल्ली में करीब 2 करोड़ पेड़ लगाए जा चुके हैं। दिल्ली में कुल 17 सिटी फॉरेस्ट मौजूद हैं और अब दिल्ली सरकार इसमें 6 अन्य सिटी फॉरेस्ट और शामिल करने जा रही है। शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास, आईटीओ चुंगी पार्ट-2 के पास, मुखमेलपुर, शिकारपुर, आया नगर और जौनापुर में सिटी फॉरेस्ट बनाए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए लगातार काम कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली के एलजी ने एक ईको सेंसिटिव जोन में सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बिना चोरी-छिपे 1100 पेड़ कटवा दिए। जबकि वहां एक भी पेड़ काटने के लिए सुप्रीम कोर्ट की अनुमति जरूरी होती है। बिना कोर्ट की इजाजत के उस सतबरी रिज एरिया से एक भी पेड़ काटना गैरकानूनी है।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि केंद्र सरकार का प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कहता है कि एक व्यक्ति के जीवन के लिए पेड़ कितने जरूरी हैं। बोर्ड की वेबसाइट का ‘ट्री एंड एनवायरनमेंट’ कॉलम कहता है कि एक परिपक्व पेड़ साल में 22 किलो कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करता है। साथ ही, ये पेड़ ऑक्सीजन छोड़ते हैं। एक पेड़ दो लोगों की सालाना ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त होता है। ये वायु को साफ करने के साथ-साथ जमीन और भूजल को भी साफ रखते हैं। पेड़ों की जड़ें बारिश के पानी को फिल्टर करने और मिट्टी में जरूरी खनिजों को अवशोषित करने का काम करती हैं। इसलिए आज के समय में दिल्ली में एक भी पेड़ काटना दिल्लीवालों के साथ अत्याचार है। एलजी साहब पेड़ों के हत्यारे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि एलजी ने 3 फरवरी को सतबरी रिज एरिया का दौरा किया और पेड़ काटने के मौखिक निर्देश दिए, जबकि वो इसकी अनुमति नहीं दे सकते है। सवाल उठता है कि उन्होंने अपने किस पूंजीपति मित्र को फायदा पहुंचाने के लिए खुद जाकर निर्देश दिए? जब यह मामला सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में आया तो उसने कई बार एलजी को फटकार लगाई और कहा कि आप अपने आप को कोर्ट मानने लगे हैं। केस की तीन सुनवाईयों तक एलजी ने लगातार सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया। वहीं, भाजपा दिल्लीवालों को यह बोलकर गुमराह करने में लगी रही कि दिल्ली सरकार ने इसकी इजाजत दी थी, जो कि संभव ही नहीं है क्योंकि इसकी अनुमति केवल सुप्रीम कोर्ट दे सकता है।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब एलजी दिल्ली के फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने नेताजी नगर, पूर्वी किदवई नगर, और नॉरोजी नगर में लगातार पेड़ कटवाए हैं। केंद्र सरकार को पूर्वी किदवई नगर में 9000 पेड़ लगाने थे, लेकिन एलजी ने वहां 1600 पेड़ काट दिए। इसी तरह, उन्होंने नॉरोजी नगर में 1302 पेड़ काट दिए, जबकि वहां उन्हें 14650 पौधे लगाने थे, वो नहीं लगाए गए। एलजी लगातार दिल्ली के पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लेकिन सवाल उठता है कि वे ऐसा क्यों और किसके कहने पर कर रहे हैं? वो सुप्रीम कोर्ट को क्यों गुमराह कर रहे हैं? भाजपा दिल्ली की जनता को क्यों गुमराह कर रही है? अगर एलजी दिल्ली के लिए कुछ अच्छा नहीं कर सकते तो कम से कम दिल्लीवालों को नुकसान पहुंचाना बंद करें।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

46 सालों के बाद खोला गया जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, की गईं विशेष तैयारियां

Next Post

BIG BREAKING: GTB अस्पताल में फायरिंग से दहली दिल्ली, वार्ड में घुसकर युवक ने मरीज को मारी गोली, मौत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Jain Community Wealth Secret

Jain Community Wealth Secret: 500 साल पुराना नियम बना अमीरी का राज!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Next Post

BIG BREAKING: GTB अस्पताल में फायरिंग से दहली दिल्ली, वार्ड में घुसकर युवक ने मरीज को मारी गोली, मौत

बैग फ्री डे

Punjab के फाजिल्का में सरकारी प्राथमिक स्कूलों में ‘बैग फ्री डे’ की शुरूआत

शेयर

₹71 का शेयर लगातार कर रहा मालामाल, कल फोकस में रहेंगे इन कंपनी के शेयर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।