रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त

पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त

पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 29 अप्रैल 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
BIGGEST HEROIN SEIZURE OF 2024 IN PUNJAB
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़/जलंधर, 29 अप्रैल (The News Air) साल 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त करते हुए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के तीन सदस्यों को 48 किलो हेरोइन और 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत गिरफ़्तार करके इस ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सतनाम सिंह उर्फ बब्बी निवासी गाँव ढंडियां, नवांशहर जो मौजूदा समय में होशियारपुर के सुभाष नगर में रह रहा है; उसकी बेटी अमन रोज़ी और उसके जमाई हरदीप सिंह के रूप में हुई है। हेरोइन और ड्रग मनी ज़ब्त करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उनके पास से तीन लग्जरी कारों, जिनमें टोयोटा इनोवा, महेन्द्रा एक्सयूवी और हुंडयी वर्ना शामिल हैं, ज़ब्त करने के साथ-साथ उनके कब्ज़े से कैश काउंटिंग मशीन भी बरामद की है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस ड्रग सिंडिकेट का नेटवर्क 5 देशों-ईरान, अफगानिस्तान, तुर्की, पाकिस्तान और कैनेडा और स्थानीय नेटवर्क दो राज्यों -जम्मू-कश्मीर और गुजरात में फैला हुआ है और यह सिंडिकेट सरहद पार और अंतर-राज्यीय नशा तस्करी में शामिल है।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि हेरोइन की इस खेप को भारत में भेजने के लिए गुजरात के समुद्री मार्ग और जम्मू-कश्मीर के मैदानी रास्ते का प्रयोग किया गया था।

डीजीपी ने बताया कि तुर्की आधारित हेरोइन समग्लर, जिसकी पहचान नवप्रीत सिंह उर्फ नव के रूप में हुई है, इस सिंडिकेट का मास्टरमाईंड है। जि़क्रयोग्य है कि 2021 में दिल्ली पुलिस के स्पैशल सैल द्वारा ज़ब्त की गई 350 किलो हेरोइन की तस्करी में नवप्रीत शामिल था।

उन्होंने कहा कि इस मामले के अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) जालंधर स्वपन शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुस्तैदी से कार्यवाही करते हुए वाई-प्वाइंट भगत सिंह कॉलोनी बाईपास के नज़दीक विशेष नाका लगाया गया और चैकिंग के दौरान टोयोटा इनोवा कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर पी.बी.08-डी.एस.-2958सी, को रुकने का इशारा किया गया। उन्होंने आगे बताया कि चालक सतनाम सिंह उर्फ बब्बी ने मौके से भागने की कोशिश की, परन्तु पुलिस टीमों ने उसको काबू कर लिया और उसके वाहन की तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर रखे थैले में छुपाकर रखी 8 किलो हेरोइन बरामद हुई।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026

सीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मुलजिम सतनाम ने खुलासा किया कि उसकी बेटी अमन रोज़ी वित्तीय रिकॉर्ड की देखरेख करती थी और उसका जमाई हरदीप सिंह अलग-अलग जिलों में हेरोइन के वितरण का काम करता था और आने-जाने के लिए वह अक्सर अलग-अलग वाहनों का प्रयोग करता था।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दोनों संदिग्धों को नकोदर, जालंधर रोड से काबू कर लिया और उनके कब्ज़े से 40 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी, दो वाहन और कैश काऊंटिंग मशीन बरामद की।

उन्होंने बताया कि अधिक पूछताछ से पता लगा है कि साल 2017 में नशे से सम्बन्धित मामले में होशियारपुर जेल में कैद के दौरान दोषी सतनाम सिंह ने नशे के बड़े सरगना के साथ हाथ मिलाया और ज़मानत मिलने के उपरांत बड़ी मात्रा में हेरोइन मंगवानी शुरू कर दी।

बताने योग्य है कि साल 2023 में, सतनाम के पुत्र मनजीत सिंह को भी जम्मू में एक अन्य ड्रग केस के सम्बन्ध में गिरफ़्तार किया गया था, जिसके स्वरूप बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों, पैसे, वाहनों और अन्य सामान की बरामदगी हुई थी।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Deepfake Videos: आम जनता से PM मोदी तक, हर कोई डीपफेक से परेशान,

Next Post

एक झटके में लखपति बन गई ये मॉडल, बाल बेचकर कमा लिए 25 लाख

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 12 April

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: चंद्रमा के भाव विश्लेषण और राशिफल

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
मॉडल

एक झटके में लखपति बन गई ये मॉडल, बाल बेचकर कमा लिए 25 लाख

अरविंदर सिंह लवली को मिल रहा कांग्रेस के पूर्व विधायकों का समर्थन

अरविंदर सिंह लवली को मिल रहा कांग्रेस के पूर्व विधायकों का समर्थन

UGC NET June 2024 परीक्षा की डेट बदली, अब 18 जून को होगा एग्जाम

UGC NET June 2024 परीक्षा की डेट बदली, अब 18 जून को होगा एग्जाम

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।