LIVE | ...
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने के लिए व्यापक अभियान की शुरुआत

लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने के लिए व्यापक अभियान की शुरुआत

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 28 नवम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Punjab Bus Terminal PPP Model 2026
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 28 नवम्बर, (The News Air) राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की दर कम करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज राज्य में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक बहु-आयामी रणनीति तैयार की। उन्होंने यातायात उल्लंघनों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाने पर ज़ोर दिया और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

पंजाब भवन में आयोजित पंजाब राज्य सड़क सुरक्षा परिषद (पीएसआरएससी) की 15वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए स. लालजीत सिंह भुल्लर ने विभागीय कार्यों की निगरानी के लिए अनिवार्य मासिक समीक्षा बैठकें आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि लक्ष्यों को पूरा करने में विफल विभागों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न विभागों की कार्यवाही रिपोर्ट पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यदि मासिक बैठक के दौरान किसी विभाग की कार्यवाही रिपोर्ट में कोई कमी पाई जाती है और विभाग निर्धारित लक्ष्यों को पूरा नहीं करता है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग को विशेष रूप से ट्रॉमा सेंटरों में स्टाफ की कमी को पूरा करने और सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों की बचाव दर बढ़ाने के लिए व्यापक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, परिवहन विभाग ने पटियाला, रूपनगर, एसएएस नगर, एसबीएस नगर और श्री फतेहगढ़ साहिब जैसे पांच उच्च जोखिम वाले (रेड ज़ोन) ज़िलों में सीसीटीवी निगरानी का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का निर्णय लिया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस परियोजना का विस्तार चरणबद्ध तरीके से पूरे राज्य में किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए चंडीगढ़ की तर्ज पर ऑनलाइन चालान प्रणाली पर भी विचार किया जाना चाहिए।

परिवहन मंत्री ने एक अहम निर्णय लेते हुए सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) की स्थापना के लिए 55 करोड़ रुपए जारी करने की मंजूरी दी। इस बल को 144 हाइवे पेट्रोल वाहनों से लैस किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक आकलन से पता चला है कि एसएसएफ की शुरुआत के बाद से अब तक सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में 45.5 प्रतिशत की कमी आई है। इस बल की सहायता के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीद के लिए अतिरिक्त 7 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए गए।

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के सुझाव पर, राज्यभर में सुधारे गए सभी ब्लैक स्पॉट्स का थर्ड-पार्टी ऑडिट कराने के निर्णय पर भी बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से संबंधित मामलों को संभालने वाली स्वतंत्र एजेंसी, जैसे कि आईआईटी दिल्ली का ट्रांसपोर्टेशन रिसर्च एंड इंजरी प्रिवेंशन सेंटर (जो डब्ल्यूएचओ के तहत सड़क सुरक्षा के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस है) और भारत सरकार के रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज के अंतर्गत सूचीबद्ध पीईसी, चंडीगढ़, सड़क सुरक्षा ऑडिटर को राज्यभर में पहचाने गए ब्लैक स्पॉट्स का थर्ड-पार्टी ऑडिट करने का कार्य सौंपा जाएगा ताकि इन ब्लैक स्पॉट्स के सुधार के परिणामों और प्रभावों का पता लगाया जा सके।

उन्होंने कहा कि सुधार किए गए ब्लैक स्पॉट्स का थर्ड-पार्टी ऑडिट और परिणामों की पहचान के तरीकों और प्रक्रिया के मूल्यांकन की भी आवश्यकता है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने से अपेक्षित परिणाम मिले हैं या नहीं।

यह भी पढे़ं 👇

Supreme-court

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: Rajbir Singh Ghuman गिफ्तारी से बचे, ED-CBI पर रोक

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Bhagwant Mann on Bandi Singhs Release

Bhagwant Mann ने Bandi Singhs की रिहाई के लिए उठाया बड़ा कदम, Jagtar Singh Hawara को जल्द मिल सकती है पैरोल

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Punjab Vigilance Bureau

Punjab Vigilance Bureau की बड़ी कार्रवाई: सितंबर में 6 Cases में 8 लोगों को रंगे हाथों किया काबू

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Kerala Assembly CEC Resolution

Kerala Assembly ने पास किया ऐतिहासिक प्रस्ताव: CEC Gyanesh Kumar को हटाने की मांग

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

बैठक के दौरान आईआईटी दिल्ली, आईआईटी मद्रास और सीआरआरआई पुणे जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं से सड़क सुरक्षा ऑडिट में सड़कों की देखभाल करने वाले विभागों (एसडीओ और उससे ऊपर) के अधिकारियों का प्रशिक्षण; आगामी महीने में पंजाब में ‘सेफर रोड्स फॉर एवरीवन’ (सेफ) योजना पर राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित करने; ई-डीएआर के तहत पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्रों की मैपिंग और वित्त विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा पर लीड एजेंसी पंजाब में पदों का पुनर्गठन करने जैसे प्रमुख नीतिगत निर्णय लिए गए।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) श्री डी.के. तिवारी, डायरेक्टर जनरल लीड एजेंसी आर. वेंकट रत्नम, एडीजीपी (ट्रैफिक) ए.एस. राय, एसटीसी जसप्रीत सिंह, स्टेट हेल्थ एजेंसी की सीईओ श्रीमती बबीता, एनएचएआई के मैनेजर (तकनीकी) सुधीर नैथन, लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर एन.पी. शर्मा, स्थानीय सरकार विभाग के चीफ इंजीनियर  राजिंदर राय, अतिरिक्त एसटीसी  सुखविंदर कुमार और ऑटोमोबाइल इंजीनियर रणप्रीत सिंह भियोरा शामिल थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अमृतसर के 450 वर्षीय स्थापना दिवस के लिए स्पीकर ने की बैठक

Next Post

पंजाब सरकार ने डिफॉल्टर मोटर वाहन डीलरों से पोज़ेशन टैक्स की वसूली तेज़ की

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Supreme-court

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: Rajbir Singh Ghuman गिफ्तारी से बचे, ED-CBI पर रोक

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Bhagwant Mann on Bandi Singhs Release

Bhagwant Mann ने Bandi Singhs की रिहाई के लिए उठाया बड़ा कदम, Jagtar Singh Hawara को जल्द मिल सकती है पैरोल

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Punjab Vigilance Bureau

Punjab Vigilance Bureau की बड़ी कार्रवाई: सितंबर में 6 Cases में 8 लोगों को रंगे हाथों किया काबू

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Kerala Assembly CEC Resolution

Kerala Assembly ने पास किया ऐतिहासिक प्रस्ताव: CEC Gyanesh Kumar को हटाने की मांग

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
AbhijeetDeepke #SavitriBai #Condolences

Deepke का गंभीर आरोप: दादी की मौत पर Delhi Police ने ढाया ‘मानसिक यातना’

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
High Court

Punjab सरकार पर HC की कार्रवाई, DA Arreares न देने पर मिला Criminal Contempt Notice

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Next Post
Laljit Bhuller

पंजाब सरकार ने डिफॉल्टर मोटर वाहन डीलरों से पोज़ेशन टैक्स की वसूली तेज़ की

AAP Protest

दिल्ली की बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर "आप" सांसदों का संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन

Hardeep Singh Mundian

बड़े शहरों की तर्ज पर हर शहर में बनेगी अर्बन एस्टेट: मुँडियां

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।