मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिमंडल द्वारा मजदूर वर्ग को मजदूर दिवस की सौगात,

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिमंडल द्वारा मजदूर वर्ग को मजदूर दिवस की सौगात,

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • प्राकृतिक आपदाओं से नुक्सानी फसलों से प्रभावित कृषि श्रमिकों को 10 प्रतिशत मुआवजे की घोषणा
  • फसल पालने के लिए खून-पसीना बहाकर काम करने वाले मजदूर वर्ग को होगा लाभ

लुधियाना, 28 अप्रैल (The News Air): मजदूर दिवस (1 मई) पर श्रमिक वर्ग को तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब मंत्रिमंडल ने प्राकृतिक आपदाओं से खराब हुई फसलों के कुल मुआवजे पर 10 प्रतिशत मुआवजा कृषि श्रमिकों को देने की घोषणा की है।
यह निर्णय आज यहां सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमण्डल की बैठक में लिया गया।
कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने विस्तार से बताया कि इस प्रमुख उद्देश्य उन खेत मजदूरों की मदद करना है जो प्राकृतिक आपदाओं का सामना करते हुए इस तरह के मुआवजे से वंचित रह जाते है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ-साथ खेत मजदूरों को भी प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी।भगवंत मान ने कहा कि 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की यह सौगात पूरे मजदूर वर्ग के लिए है जो फसल उगाने के लिए खेतों में अपना खून-पसीना बहाते है।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार बड़े पैमाने पर श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी ताकि उन्हें केंद्र और राज्य की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि ठीक ढंग से रजिस्ट्रेशन ना होने के कारण अधिकतर योजनाओं का लाभ ही नहीं मिल पाता है लेकिन अब यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक योजना का लाभ श्रमिक वर्ग तक पहुंचाया जाए। भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने इस नेक काम को लगन से लागू करने की दिशा में गंभीरता से काम नहीं किया।

पंजाब सिविल सचिवालय के बाहर -सरकार तुहाडे द्वार- कार्यक्रम शुरू
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने आज स्थानीय सर्किट हाउस में कैबिनेट बैठक कर अपना प्रमुख कार्यक्रम ‘सरकार तुहाडे द्वार- शुरू किया है और इस कदम का उद्देश्य लोगों के कल्याण और राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि अब मंत्रिमंडल केवल सचिवालय के कमरों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि राज्य भर के गांवों, कस्बों और शहरों में बैठकें की जाएंगी ताकि लोगों को आसानी हो।भगवंत मान ने कहा कि इससे जहां एक ओर प्रदेश के विकास को गति मिलेगी, वहीं दैनिक प्रशासनिक कार्यों में लोगों को सुविधा होगी।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने अधिकारियों विशेषकर डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस कप्तान को अपने-अपने क्षेत्रों में दौरे बढ़ाने के निर्देश पहले ही दे दिए है।उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह है कि लोगों को अपना दैनिक प्रशासनिक कार्य करने के लिए इधर-उधर न भागना पड़े। भगवंत मान ने कहा कि सरकार ऐसी योजनाओं के माध्यम से लोगों को उनके घर तक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।
लोकल आडिट विंग के 87 विभिन्न केडर पदों पर भर्ती की स्वीकृति
मंत्रिमंडल ने स्थानीय लेखापरीक्षा विंग के विभिन्न केडरों में सीधी भर्ती के 87 पदों को भरने को भी मंजूरी दी।
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि इससे जूनीयिर लेखाकार की 60 , एक सैक्शन अधिकारी, एक जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, तीन स्टेनो टाइपिस्ट और 22 क्लर्कों की भर्ती का मार्ग साफ होगा। इससे पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई), शहरी स्थानीय सरकारों (यूएलबी), बच्चों के लिए फंड और विश्वविद्यालयों के पूर्व-आडिट/पोस्ट-आडिट कार्य में सुविधा होगी। इससे राज्य सरकार भारत सरकार के वित्त आयोग से अनुदान आसानी से प्राप्त कर सकेगी।
पंजाब राज्य खेल सेवा नियमावली, 2023 के पुन: गठन को हरी झंडी
कैबिनेट ने राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पंजाब राज्य खेल (ग्रुप-ए, ग्रुप-बी और ग्रुप सी) सेवा नियम, 2023 में संशोधन को मंजूरी दी। खेल विभाग में विभिन्न केडर (ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी) में नई भर्ती इन नई अधिसूचित नियमों के अनुसार होगी। इसी प्रकार खेल विभाग में विभिन्न केडर में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को सेवाकाल में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

अमृतसर जिले के रामदास को नया ब्लॉक बनाने की मंजूरी
पंजाब मंत्रिमंडल ने अमृतसर जिले के अजनाला ब्लॉक की 75 पंचायतों को एक नया ब्लॉक रामदास बनाने के लिए मंजूरी दे दी है। रामदास ब्लार बनाकर इन 75 गांवों में विकास गतिविधियों को गति दी जाएगी। इसी तरह कैबिनेट ने इस नवसृजित ब्लाक के कामकाज को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए यहां ब्लाक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) का पद सृजित करने को भी मंजूरी दी।
पी.ए.यू में शिक्षकों के पे-स्केल में संशोधन को हरी झंडी
एक अन्य जनसमर्थक फैसले में कैबिनेट ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में 1 जनवरी, 2016 से शिक्षकों के पे-स्केल में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इन शिक्षकों के वेतन व पेंशन का भुगतान अप्रैल, 2023 से किया जाएगा। इससे पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने से उन्हें काफी लाभ होगा।

यह भी पढे़ं 👇

Supreme Court Live-in Relationship

Supreme Court Live-in Relationship: 15 साल साथ रहे, बच्चा भी है, तो रेप कैसे? SC ने किया बड़ा सवाल

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
RBI New Banking Rules

RBI New Banking Rules: आरबीआई ने लागू किए 14 सख्त नियम, Bad Loans की पहचान में बड़ा बदलाव

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Gold Silver Price

Gold Silver Price: सोने-चांदी में तेज गिरावट, 29 अप्रैल के US Fed फैसले पर टिकी निगाहें

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Heatwave Alert

Heatwave Alert: गर्मी से झुलस रहा दिमाग, डॉक्टर ने दिया चौंकाने वाला बयान

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026

‘दा पंजाब एडवोकेट जनरल (ग्रुप-ए) सर्विस रूल्स-2023’ को मंज़ूरी
कैबिनेट ने ‘दा पंजाब एडवोकेट जनरल (ग्रुप-ए) सर्विस रूल्स-2023’ के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इन सेवा नियमों के बनने से एडवोकेट जनरल के दफ्तर में कार्यरत ग्रुप-ए के अधिकारियों की सेवाएं नियमित की जा सकेंगी। इस निर्णय से व्यापक जनहित में इस प्रतिष्ठित कार्यालय में कार्यालय का कार्य अधिक प्रभावी एवं सुगम हो जाएगा।
रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के वार्षिक प्रशासनिक रिपार्ट को मंजूरी
कैबिनेट ने रक्षा बल कल्याण विभाग, पंजाब की साल 2021-22 की सालाना प्रशासनिक रिपोर्ट को मंज़ूरी दे दी है।
कैदियों की अग्रिम रिहाई के मामले भेजने की अनुमति
कैबिनेट ने प्रदेश की जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे छह बंदियों की जल्द रिहाई के लिए केस भेजने को मंजूरी दे दी है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 163 के तहत कैबिनेट की मंजूरी के बाद, विशेष माफी/जल्दी रिहाई के मामलों को भारत के संविधान के अनुच्छेद 161 के तहत विचार/स्वीकृति के लिए पंजाब के राज्यपाल को भेजा जाएगा।
इसी प्रकार, भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘आजादी का महोत्सव’ के दूसरे चरण के रूप में कैबिनेट ने राज्य की जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों की शीघ्र रिहाई को मंजूरी दे दी है। श्रेणी-6 के अंतर्गत आने वाले 14 बंदियों को भेजने की अनुमति दी गई है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 163 के तहत कैबिनेट की मंजूरी के बाद, विशेष माफी/जल्दी रिहाई के मामलों को भारत के संविधान के अनुच्छेद 161 के तहत विचार/स्वीकृति के लिए पंजाब के राज्यपाल को भेजा जाएगा।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

चीन के प्रधानमंत्री ने किया पाकिस्तान के पीएम को फोन, कंगाली में कर्ज नहीं तो क्या दिया

Next Post

जालंधर उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Supreme Court Live-in Relationship

Supreme Court Live-in Relationship: 15 साल साथ रहे, बच्चा भी है, तो रेप कैसे? SC ने किया बड़ा सवाल

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
RBI New Banking Rules

RBI New Banking Rules: आरबीआई ने लागू किए 14 सख्त नियम, Bad Loans की पहचान में बड़ा बदलाव

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Gold Silver Price

Gold Silver Price: सोने-चांदी में तेज गिरावट, 29 अप्रैल के US Fed फैसले पर टिकी निगाहें

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Heatwave Alert

Heatwave Alert: गर्मी से झुलस रहा दिमाग, डॉक्टर ने दिया चौंकाने वाला बयान

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
LPG Cylinder Price

LPG Cylinder Price: 1 मई से बदल जाएंगे LPG Booking के नियम, जानें क्या होगा नया

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Bhagwant Mann Europe Visit

Bhagwant Mann Europe Visit: पंजाब को ₹1300 करोड़ बूस्ट, हॉलैंड-फिनलैंड ने खोले नए दरवाजे

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Next Post
जालंधर उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका!

जालंधर उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका!

श्रद्धालुओं

लुधियाना में श्रद्धालुओं की बस का एक्सीडेंट: साइकिल सवार को कुचलते हुए डिवाइडर से टकराई; एक की मौत, कई सवारी घायल

Tumm Ho Soulmate Mere Song Out

Tumm Ho Soulmate Mere Song Out: हिमेश रेशमिया का ‘तुम हो सोलमेट मेरे’ गाना हुआ रिलीज, निष्ठा शर्मा ने दी अपनी सुरीली आवाज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।