सोमवार, 16 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - कोलकाता की घटना बेहद संवेदनशील, दोषियों को कड़ी सजा दिलाकर नजीर पेश करे सीबीआई – संजय सिंह

कोलकाता की घटना बेहद संवेदनशील, दोषियों को कड़ी सजा दिलाकर नजीर पेश करे सीबीआई – संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 18 अगस्त 2024
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 18 अगस्त (The News Air) आम आदमी पार्टी ने कोलकाता के एक मेडिकल कालेज में महिला डॉक्टर की यौन हिंसा के बाद हत्या को एक बार बेहद संवेदनशील बताते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की वकालत की है। “आप” के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने रविवार को कहा कि दोषियों को ऐसी सजा दी जानी चाहिए जो देश में एक नजीर बने। यह घटना हर किसी को परेशान करने वाली है। सीबीआई को चाहिए कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लेकर जाए और दोषियों को बेहद सख्त सजा दिलवाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ हो रही यौन हिंसा के खिलाफ पूरे देश में एक व्यापक जागरूकता अभियान चलना चाहिए और राजनीतिक दलों को भी ऐसे मामलों में अपनी संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए।

पश्चिम बंगाल स्थित कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना बेहद दुखदायी और परेशान करने वाली है। उस जूनियर डॉक्टर के साथ जो दरिंदगी हुई है उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। अब यह मामला सीबीआई के पास है और मुख्य आरोपी की गिरफ़्तारी हो चुकी है। इस मामले से जो लोग भी जुड़े हैं, उन सब पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही सीबीआई मामले को जल्द से जल्द फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषियों को सजा दिलाए। इस मामले में जो कार्रवाई हो, वह बेहद ही सख़्त और ऐसी हो कि वह एक उदाहरण बने, जैसा निर्भया के मामले में हुआ था।

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा महिलाओं के लिए नए सेफ्टी प्रोग्राम लॉन्च करने के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में व्यापक स्तर पर और घर-घर में काम करने की जरूरत है। क्योंकि आज बाहर सड़कों, मेडिकल कॉलेज और अन्य जगहों पर महिलाओं के साथ हिंसा होने के साथ-साथ घरों के अंदर भी उनके साथ यौन हिंसा हो रही है। इसे रोकने के लिए बहुत व्यापक अभियान और जागरुकता फैलाने की जरूरत है। यह बेहद संवेदनशील मामला है। सभी पार्टियों को इसपर राजनीति करने से बचना चाहिए। इसे राजनीति का खेल बनाने से कुछ हासिल नहीं होगा। निश्चित रूप से इसमें सभी को संवेदनशीलता का परिचय देना होगा।

यह भी पढे़ं 👇

PNG LPG Connection Rule

PNG LPG Connection Rule: सरकार का बड़ा आदेश, दोनों कनेक्शन रखना अब बंद

सोमवार, 16 मार्च 2026
Operation Entebbe

Operation Entebbe: जब इजराइली कमांडो ने 4000 KM दूर दुश्मन के घर घुसकर बंधकों को छुड़ाया

सोमवार, 16 मार्च 2026
Women Voters Missing

Women Voters Missing from Electoral Rolls: 1.54 करोड़ महिलाओं के नाम कटे, लोकतंत्र पर बड़ा संकट

सोमवार, 16 मार्च 2026
SC Menstrual Leave Petition Rejected

SC Menstrual Leave Petition Rejected: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मेंस्ट्रुअल लीव की मांग, कहा महिलाओं को नुकसान होगा

सोमवार, 16 मार्च 2026
केंद्र की भाजपा सरकार लेटरल इंट्री के जरिए दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहती है – संजय सिंह

केंद्र सरकार द्वारा लेटरल एंट्री के जरिए यूपीएससी में भर्ती के विषय पर संजय सिंह ने कहा कि मैं बार-बार कह चुका हूं कि भाजपा आरक्षण विरोधी पार्टी है। भाजपा पूरे देश में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण ख़त्म करना चाहती है। ये दो इस देश की जनता ने भाजपा को 240 पर रोककर संविधान और आरक्षण को बचा लिया। अगर भाजपा की 300 सीटें भी आ जाती तो ये ज्वाइंट सेशन बुलाकर देश का संविधान बदल देते और आरक्षण को समाप्त कर देते। इसलिए अब इस देश की जनता को भी समझना होगा। अब एनडीए के साथी टीडीपी, जदयू और आरएलडी, चिराग़ पासवान और चंद्रबाबू नायडू, जयंत चौधरी समेत अन्य लोगों को भी सोचना चाहिए कि वह किसके साथ हैं। क्योंकि ये लोग इसी राजनीति से आए हैं और हमेशा आरक्षण की वकालत करते आए हैं। आज इसके सामने आरक्षण खत्म किया जा रहा है। भाजपा को लेटरल एंट्री का सपना अचानक कैसे आ गया? वो कहां से यह व्यवस्था ला रही है? इस देश के पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों को सरकारी नौकरी में जो आरक्षण की व्यवस्था मिला है, भाजपा एक नया फार्मूला लागू करके उसे खत्म करना चाहती है। ये ठीक नहीं है।

यूपी की भाजपा सरकार ने शिक्षक भर्ती घोटाले में हजारों छात्रों का जीवन बर्बाद किया – संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि अभी उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में घोटाला हुआ था, मैंने सबसे पहले वो मामला प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए और फिर संसद में उठाया था कि इसमें करीब 18 से 22 हजार छात्रों का जीवन बर्बाद किया गया है, उनका आरक्षण खाया गया है। पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के बावजूद इसे नहीं सुना जा रहा था। यब बिल्कुल खुली किताब की तरह है और इस में कुछ भी छिपा नहीं है। भाजपा इस देश से आरक्षण की व्यवस्था को खत्म करना चाहती है।

अभी ये वक्फ बोर्ड की जमीन कब्जाना चाहते है, अगला नंबर गुरुद्वारा, चर्च, दलितों आदिवासियों का होगा – संजय सिंह

वक्फ बोर्ड पर बनी जेपीसी की कमेटी पर संजय सिंह ने कहा कि 22 अगस्त को उसकी बैठक होनी है। इस मीटिंग में मैं अपनी बात रखूंगा। हमारे विरोध का कारण स्पष्ट है कि चाहे किसी भी धर्म का व्यक्ति अगर गुरुद्वारे, मंदिर, मस्जिद, चर्च या धर्मशाला के लिए अगर अपनी जमीन दान दी है तो केंद्र सरकार उसमें दखल देने वाली कौन होती है? यह मामला यहां रुकने वाला नहीं है। अगला नंबर गुरुद्वारा, चर्च, आदिवासी और दलितों की जमीनों पर कब्जा किया जाएगा। भाजपा का मकसद ही जमीनों पर कब्जा करना है। इन्होंने अयोध्या में भारतीय सेना की 13 हजार एकड़ जमीन उठाकर अपने मित्र अडानी को दे दी। इनका मक़सद पूरे देश की संपत्ति को अपने मित्र अदाणी के नाम करना है। यह केवल वक्फ तक रुकने वाला नहीं है। इसलिए सबको सावधान होने की जरूरत है। कल ये लोग मंदिर की जमीन पर बी कब्जा कर सकते हैं। भाजपाई इस देश की सत्ता पर बैठे हुए महाधूर्त लोग हैं। यह इस देश का नहीं अपने दोस्तों का भला करना चाहते हैं। ये लोग किसानों की जमीन नहीं ले पाए। किसान एक साल से धरने पर बैठे हैं, वरना उन तीन काले कानून के जरिए अब तक किसानों की जमीनों कब्जा कर ली गई होती। इन्होंने रेल, सेल की जमीन कब्जा ली, अब ये वक्फ, मंदिर, गुरुद्वारा, चर्च, दलितों और आदिवासियों की जमीन कब्जा करेंगे।

Previous Post

पंजाब में बासमती की फसल में 12.58 प्रतिशत की वृद्धि

Next Post

19 अगस्त को दिखेगा सुपरमून, जानें समय, स्थान और देखने का तरीका

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

PNG LPG Connection Rule

PNG LPG Connection Rule: सरकार का बड़ा आदेश, दोनों कनेक्शन रखना अब बंद

सोमवार, 16 मार्च 2026
Operation Entebbe

Operation Entebbe: जब इजराइली कमांडो ने 4000 KM दूर दुश्मन के घर घुसकर बंधकों को छुड़ाया

सोमवार, 16 मार्च 2026
Women Voters Missing

Women Voters Missing from Electoral Rolls: 1.54 करोड़ महिलाओं के नाम कटे, लोकतंत्र पर बड़ा संकट

सोमवार, 16 मार्च 2026
SC Menstrual Leave Petition Rejected

SC Menstrual Leave Petition Rejected: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मेंस्ट्रुअल लीव की मांग, कहा महिलाओं को नुकसान होगा

सोमवार, 16 मार्च 2026
Today in History 16 March

Today in History 16 March: खानवा का युद्ध, पहला लिक्विड रॉकेट और माई लाई नरसंहार समेत आज के दिन बना इतिहास

सोमवार, 16 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 16 March 2026

Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भाग्यफल

सोमवार, 16 मार्च 2026
Next Post
19 अगस्त को दिखेगा सुपरमून, जानें समय, स्थान और देखने का तरीका

19 अगस्त को दिखेगा सुपरमून, जानें समय, स्थान और देखने का तरीका

Hero MotoCorp को मिला 17 करोड़ रुपये का GST नोटिस, जानिए कंपनी ने इस पर क्या कहा

Hero MotoCorp को मिला 17 करोड़ रुपये का GST नोटिस, जानिए कंपनी ने इस पर क्या कहा

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।