• About
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact
🔆 सोमवार, 22 दिसम्बर 2025 🌙✨
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • स्पेशल स्टोरी
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

तीन महारथी और तीसरी लैंडिंग! इसरो के ‘पुष्पक’ से हमारा सीना चौड़ा करने वाले वैज्ञानिकों को जानिए

The News Air by The News Air
सोमवार, 24 जून 2024
A A
0
तीन महारथी और तीसरी लैंडिंग! इसरो के ‘पुष्पक’ से हमारा सीना चौड़ा करने वाले वैज्ञानिकों को जानिए
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Follow us on Google News

नई दिल्‍ली, 24 जून (The News Air) इसरो ने रविवार को तीसरे रीयूजेबल लॉन्च वीइकल की लैंडिंग (लेक्स-03) में सफलता पाकर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल कर लिया। इससे अंतरिक्ष वाहन के कक्षा में दोबारा प्रवेश के परीक्षण का मार्ग प्रशस्त हो गया। यह वाहन अब तक प्रयोगों के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन के आकार का छह गुना होगा।

इस मिशन ने अधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लॉन्च वीइकल की ऑटोनोमस लैंडिंग कैपिबलिटी का प्रदर्शन किया। यह अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की बहुत बड़ी उपलब्धि का द्योतक है। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में आयोजित LEX-03 मिशन ने अंतरिक्ष से लौटने वाले वाहन के लिए उच्च गति वाली लैंडिंग स्थितियों और दृष्टिकोण इंटरफेस का अनुकरण किया। इस मिशन से भविष्य के ऑर्बिटल रीएंट्री मिशनों के लिए महत्वपूर्ण एडवांस्ड गाइडेंस एल्गोरिदम को मान्यता मिल गई।

यह भी पढे़ं 👇

22 December 2025 Rashifal

22 December 2025 Rashifal: कर्क और मकर को 100% शुभ दिन, मिथुन सावधान रहें

रविवार, 21 दिसम्बर 2025
Javed Akhtar vs Mufti Nadvi Debate

‘यूनिवर्स बनाने से पहले खुदा क्या कर रहा था?’ Javed Akhtar vs Mufti Nadvi में जोरदार बहस

रविवार, 21 दिसम्बर 2025
Kultar Sandhwan PC

Veer Baal Diwas: साहिबजादों की शहादत का नाम बदलने की मांग, स्पीकर संधवां ने पीएम को दी बड़ी सलाह!

रविवार, 21 दिसम्बर 2025
Addiction Home Remedy

Addiction Home Remedy: अदरक और ₹5 की यह दवा छुड़वा देगी सालों पुरानी शराब-सिगरेट की लत!

रविवार, 21 दिसम्बर 2025

मिशन में इनर्शियल सेंसरों, रेडार अल्टीमीटर, फ्लश एयर डेटा सिस्टम, स्यूडोलाइट सिस्टम और नाविक सहित मल्टिसेंसर फ्यूजन टेक्नॉलजी का उपयोग किया गया।मिशन को विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के नेतृत्व में सफलता मिली, लेकिन लेक्स-03 को इसरो के विभिन्न केंद्रों, भारतीय वायु सेना, कई एयरोस्पेस अनुसंधान संस्थानों और औद्योगिक भागीदारों का सहयोग शामिल था। इसरो की इस ऐतिहासिक सफलता के लिए मिशन डायरेक्टर जे. मुथुपंडियन और वीइकल डायरेक्टर बी कार्तिक को योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

वहीं, वीएसएससी के एडवांस्ड टेक्नॉलजी और सिस्टम प्रोग्राम के प्रोग्राम डायरेक्ट सुनील पी ने किया। मिशन डायरेक्टर जे मुथुपंडियन आरएलवी के प्रॉजेक्ट डायरेक्टर भी थे। वहीं, वीइकल डायरेक्टर बी कार्तिक इसके डिप्टी प्रॉजेक्ट डायरेक्टर थे। इन सबके प्रयासों ने स्पेस रिसर्च और टेक्नॉलजी डेवलपमेंट के क्षेत्र में इसरो की प्रतिष्ठा आसमान छू गई। आइए अमेरिका के बाद यह उपलब्धि अब भारत के नाम करवाने वाले इन तीन वैज्ञानिकों के बारे में जानते हैं…

सुनील पी: कार्यक्रम निदेशक, एडवांस्ड टेक्नॉलजी एंड सिस्टम्स प्रोग्राम, वीएसएससी

सुनील पी ने आरएलवी पुष्पक मिशन के लिए टीम का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम निदेशक के रूप में वो विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) में उन्नत प्रौद्योगिकी और प्रणाली कार्यक्रम की देखरेख करते हैं, जिससे इसरो की परियोजनाओं में अत्याधुनिक तकनीकों का एकीकरण और निष्पादन सुनिश्चित होता है। आरएलवी पुष्पक मिशन में उनके नेतृत्व ने इसकी सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे रीयूजेबल लॉन्च वीइकल टेक्नॉलजी में इसरो की दक्षता साबित हो गई।

जे मुथुपंडियन: परियोजना निदेशक, आर.एल.वी. और मिशन निदेशक

जे मुथुपंडियन ने आरएलवी प्रोग्राम के लिए परियोजना निदेशक और आरएलवी पुष्पक मिशन के लिए मिशन निदेशक की बड़ी जिम्मेदारी निभाई। उनकी जिम्मेदारियों में आरएलवी प्रॉजेक्ट के विकास की देखरेख, मिशन के उद्देश्यों का प्रबंधन और इसके सफल समापन को सुनिश्चित करना शामिल था। परियोजना प्रबंधन और मिशन निष्पादन में मुथुपंडियन की विशेषज्ञता मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक थी। जे. मुथुपंडियन का करियर जर्नी पारंपरिक सीमाओं से परे एक आकर्षक यात्रा है। उनकी शैक्षिक पृष्ठभूमि से पता चलता है कि वे विविध रुचियों वाले व्यक्ति हैं, जिसकी शुरुआत नेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल, नागोर से हुई। इसके बाद उन्होंने तंजावुर के वल्लम स्थित प्रिस्ट यूनिवर्सिटी से ज्योतिष में एमए की पढ़ाई की, जो ब्रह्मांड के प्रति उनके शुरुआती आकर्षण को दर्शाता है।

बी. कार्तिक: उप परियोजना निदेशक, आरएलवी और वाहन निदेशक

बी कार्तिक ने आरएलवी कार्यक्रम के लिए उप परियोजना निदेशक का पद संभाला और आरएलवी पुष्पक मिशन के लिए वाहन निदेशक की भूमिका निभाई। इस भूमिका में वो वाहन के तकनीकी पहलुओं, जिसमें मिशन के दौरान इसका डिजाइन, विकास और प्रदर्शन शामिल है, के लिए जिम्मेदार थे। मिशन की चुनौतियों का सामना करने और इसकी सफलता सुनिश्चित करने में कार्तिक की तकनीकी सूझबूझ और नेतृत्व महत्वपूर्ण था।

पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

Related Posts

22 December 2025 Rashifal

22 December 2025 Rashifal: कर्क और मकर को 100% शुभ दिन, मिथुन सावधान रहें

रविवार, 21 दिसम्बर 2025
Javed Akhtar vs Mufti Nadvi Debate

‘यूनिवर्स बनाने से पहले खुदा क्या कर रहा था?’ Javed Akhtar vs Mufti Nadvi में जोरदार बहस

रविवार, 21 दिसम्बर 2025
Kultar Sandhwan PC

Veer Baal Diwas: साहिबजादों की शहादत का नाम बदलने की मांग, स्पीकर संधवां ने पीएम को दी बड़ी सलाह!

रविवार, 21 दिसम्बर 2025
Addiction Home Remedy

Addiction Home Remedy: अदरक और ₹5 की यह दवा छुड़वा देगी सालों पुरानी शराब-सिगरेट की लत!

रविवार, 21 दिसम्बर 2025
Indian Railways Fare Hike

26 दिसंबर से महंगी होगी ट्रेन टिकट, जानें Indian Railways Fare Hike का पूरा गणित

रविवार, 21 दिसम्बर 2025
IRCTC New Ticket Booking Rules

ट्रेन टिकट बुकिंग का नियम बदला, 29 दिसंबर से बिना Aadhaar Link नहीं मिलेगी सीट!

रविवार, 21 दिसम्बर 2025
0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2025 THE NEWS AIR

GN Follow us on Google News

  • About
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • पंजाब
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
    • नौकरी
    • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • हेल्थ
    • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • स्पेशल स्टोरी
  • राज्य
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें

© 2025 THE NEWS AIR