रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - खट्टर सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया, हरियाणा से दिल्ली में आ रहा पराली का धुंआ- प्रियंका कक्कड़

खट्टर सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया, हरियाणा से दिल्ली में आ रहा पराली का धुंआ- प्रियंका कक्कड़

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 6 नवम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
aap
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– सोनीपत, पानीपत, रोहतक में जलाई जा रही पराली का धुंआ दिल्ली में आ रहा है, लेकिन खट्टर सरकार ने इसे कम करने का कोई उपाय नहीं कर रही- प्रियंका कक्कड़

– हरियाणा में जल रही पराली दिल्ली से मात्र 100 किमी दूर है, जबकि पंजाब में जल रही पराली 500 किमी दूर है- प्रियंका कक्कड़

– केंद्र सरकार हरियाणा को फंड देती है, ताकि पराली जलने की घटनाओं में कमी लाई जा सके, लेकिन खट्टर सरकार कुछ नहीं करती- प्रियंका कक्कड़

– पंजाब को केंद्र सरकार से फंड नहीं मिलता है, फिर भी पिछले एक साल में 50-67 फीसद कम पराली जली है- प्रियंका कक्कड़

– खट्टर सरकार ने पराली के लिए कोई डंपिंग ग्राउंड नहीं बनाया, जबकि सिर्फ एक साल में पंजाब की ‘‘आप’’ सरकार ने 9 बना दिए- प्रियंका कक्कड़

– सीएम केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने 23.6 फीसद ग्रीन कवर बढ़ा दिया है, जबकि हरियाणा में मात्र 3.6 फीसद है- प्रियंका कक्कड़

– हरियाणा से अभी भी प्रतिबंधित ईंधन से चलने वाली बसें दिल्ली में प्रवेश कर रही हैं- प्रियंका कक्कड़

– दिल्ली में इंडस्ट्री पीएनजी पर चलती है और 24 घंटे बिजली आती है, जबकि हरियाणा में पावर कट के चलते लोग जनरेटर इस्तेमाल करते हैं- प्रियंका कक्कड़

– दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय प्रदूषण के मुद्दे पर हरियाणा के पर्यावरण मंत्री से मिलने का समय मांग रहे हैं, लेकिन वो नहीं दे रहे हैं- प्रियंका कक्कड़

नई दिल्ली, 06 नवंबर (The News Air) हरियाणा से पराली का धुंआ दिल्ली में आने को लेकर आम आदमी पार्टी ने खट्टर सरकार को आड़े हाथ लिया। सोमवार को ‘‘आप’’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हरियाणा में 2014 से खट्टर की सरकार है, लेकिन उसने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए वहां किसान पराली जलाने को मजबूर हैं। सोनीपत, पानीपत व रोहतक में जल रही पराली का धुंआ दिल्ली में आ रहा है। पराली जलने की घटनाएं कम करने के लिए केंद्र सरकार हरियाणा को भी फंड देती है। इसके बाद भी खट्टर सरकार कुछ नहीं करती है। वहीं, पंजाब को केंद्र से कोई फंड नहीं मिलता है। फिर भी पंजाब में पिछले एक साल में 50-67 फीसद कम पराली जली है। उन्होंने कहा कि हरियाणा से अभी भी प्रतिबंधित ईंधन से चलने वाली बसें दिल्ली में प्रवेश कर रही हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय हरियाणा के पर्यावरण मंत्री से मीटिंग का समय मांग रहे हैं, लेकिन वो नहीं दे रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि खट्टर सरकार प्रदूषण के मुद्दे पर कितनी गंभीर है।

आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने वायु प्रदूषण के मुद्दे पर पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि देश में अरविंद केजरीवाल इकलौते नेता हैं जो प्रदूषण के खिलाफ लगातार लघु और दीर्घकालिक कदम उठाते हैं और उसको लागू करवाते हैं। इसी वजह से इस साल दिल्ली में पिछले 8 सालो में सबसे बेहतर हवा थी। आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में इस बार 31 फीसद प्रदूषण कम हुआ है। केंद्र सरकार को भी संसद पलट पर रखे गए अपने आर्थिक सर्वे 2022-23 में स्वीकारना पड़ा है कि दिल्ली में इस बार पिछले 8 सालों में सबसे बेहतर हवा थी।

उन्होंने कहा कि सीएक्यूएम के आंकड़े दिखाते हैं कि पंजाब में पिछले साल के मुकाबले इस साल 50-67 फीसद पराली कम जली है। पंजाब में वर्तमान में जो पराली जल रही है, वो दिल्ली से करीब 500 किलोमीटर दूर है और हरियाणा में जल रही पराली 100 किलोमीटर दूर है। दिल्ली के सबसे करीब हरियाणा है। इसलिए इसकी समीक्षा करना जरूरी है कि 2014 से खट्टर सरकार ने प्रदूषण को लेकर हरियाणा में क्या कदम उठाए?

यह भी पढे़ं 👇

LPG Price Update

LPG Price Update – एलपीजी कनेक्शन और 5KG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026 – यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द, अप्रैल अंत तक घोषणा

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Trump Attack on China

Trump Attack on China – ईरान को हथियार भेजने पर चीन को Trump की कड़ी चेतावनी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Gold-Silver Rate Today

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी में आएगी जबरदस्त तेजी, जानें 2026-27 का पूरा आउटलुक

रविवार, 12 अप्रैल 2026

‘‘आप’’ प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अब जाकर हरियाणा सरकार 100 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने पर विचार कर रही है, अभी ली नहीं है। हरियाणा में अभी भी दिल्ली में प्रतिबंधित ईंधन वाली बसें चल रही हैं। वहां सभी बसें बीएस-3 और बीएस-4 की हैं। हरियाणा से बीएस-3 और बीएस-4 बसें दिल्ली में प्रवेश कर रही हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय लगातार पत्र लिखकर हरियाणा सरकार को इन बसों का दिल्ली में प्रवेश रोकने की मांग कर रहे हैं। इसी तरह, खट्टर सरकार ने हरियाणा में चल रही इंडस्ट्री को कोई सहूलियत नहीं दी है कि वो दिल्ली की तरह पीएनजी पर स्वीच कर पाएं। हरियाणा की अधिकतर इंडस्ट्री एनसीआर में हैं और उनका भी प्रदूषण दिल्ली में आ रहा है। हरियाणा सरकार 2023 में भी अपने नागरिकों को 24 घंटे बिजली देने में असमर्थ रही है। हरियाणा में पावर कट बहुत लंबे होते हैं और लोगों को डीजल जेनरेटर का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में इंडस्ट्री की क्या हालत होगी, समझा जा सकता है।

‘‘आप’’ प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि 2014 में आई खट्टर सरकार अभी तक पराली का भी कोई समाधान नहीं निकाल पाई है। अगर पंजाब सरकार एक साल में ही पराली जलने में 50-67 फीसद की कमी लाकर दिखाया है तो हरियाणा की खट्टर सरकार 2014 से यह करने में विफल क्यों रही है? हरियाणा सरकार 16 हजार बेलर मशीलों की रिपेयरिंग के लिए 23 नवंबर 2023 को टैंडर खोलेगी। ऐसे में ये मशीनें किसानों को कब मिल पांएगी। हरियाणा सरकार किसानों पर सिर्फ मुकदमें दर्ज करना जानती है।

‘‘आप’’ प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार को बताना चाहिए कि क्या उसने किस इंडस्ट्री के साथ कोई समझौता किया है जो पेपर व गत्ते बनाने के लिए पराली लेगी। पंजाब की ‘‘आप’’ सरकार ने भटिंडा में 9 जगहों पर पराली डंपिंग ग्राउंड बनाए हैं, जहां किसानों से पराली लेकर वहां डंप की जाती है, ताकि आगे इंडस्ट्री उसका इस्तेमाल कर पाएं। वहीं, हरियाणा में ऐसा कोई डंपिंग ग्राउंड नहीं है।

उन्होंने कहा कि ग्रीन कवर के मामले में दिल्ली में पूरे देश में पहले स्थान पर है। दिल्ली में 23.6 फीसद ग्रीन कवर है और 2025 तक इसे बढ़ाकर 27 फीसद तक करने का लक्ष्य है। केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवालों के साथ मिलकर ग्रीन कवर को बढ़ाया है। वहीं, हरियाणा में ढेरों पेड़ काटे गए हैं और वहां केवल 3.6 फीसद ही ग्रीन कवर है।

‘‘आप’’ प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हरियाणा की खट्टर सरकार को शर्म आनी चाहिए कि वो अपने किसानों और नागरिकों के लिए कुछ नहीं कर पाई। हरियाणा से हर साल आ रहे पराली के धुंए को दिल्ली के लोग क्यों झेलें। दिल्ली से सोनीपत, पानीपत, रोहतक बिल्कुल सटे हुए हैं। यहां बहुत जगहों पर पराली जलाई जा रही है। खट्टर सरकार ने अभी तक लघु या दीर्घकालिक कोई भी उपाय नहीं किया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय हरियाणा के पर्यावरण मंत्री से लगातार मिलने का समय मांग रहे हैं, लेकिन वो मीटिंग करने के लिए तैयार नहीं हैं। खट्टर सरकार से इसलिए भी सवाल किए जाने चाहिए क्योंकि केंद्र सरकार हरियाणा सरकार को मशीनें खरीदने के लिए फंड मिलता है, ताकि पराली जलना कम किया जा सके। केंद्र से यह फंड दिल्ली और पंजाब सरकार को नहीं मिलता है। हरियाणा सरकार केवल सड़कों को रिपेयर करती है और कहती है कि वो प्रदूषण पर काम कर रही है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

केजरीवाल का दिल्ली सरकार के 80 हजार कर्मचारियों को दीपावली तोहफा

Next Post

दिवाली पर केजरीवाल सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों को मिली सौगात

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

LPG Price Update

LPG Price Update – एलपीजी कनेक्शन और 5KG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026 – यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द, अप्रैल अंत तक घोषणा

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Trump Attack on China

Trump Attack on China – ईरान को हथियार भेजने पर चीन को Trump की कड़ी चेतावनी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Gold-Silver Rate Today

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी में आएगी जबरदस्त तेजी, जानें 2026-27 का पूरा आउटलुक

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

बड़ी खबर: Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में निधन, देश शोक में

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
दिवाली पर केजरीवाल सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों को मिली सौगात

दिवाली पर केजरीवाल सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों को मिली सौगात

कृष्ण जन्मभूमि का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मथुरा में भी सर्वे की मांग को लेकर दाखिल हुई याचिका

पत्रकारों के डिवाइस जब्त करना गंभीर मामला : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से दिशानिर्देश लाने को कहा

कैटरीना

रश्मिका के बाद अब कैटरीना का डीपफेक फोटो वायरल, बिकिनी में दिखाई दीं एक्ट्रेस

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।