LIVE | ...
गुरूवार, 2 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - खड़गे ने नई सीडब्ल्यूसी का किया गठन : थरूर, पायलट, प्रियंका शामिल (लीड-1)

खड़गे ने नई सीडब्ल्यूसी का किया गठन : थरूर, पायलट, प्रियंका शामिल (लीड-1)

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 20 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
सीडब्ल्यूसी
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 20 अगस्त (The News Air) कई महीनों के सस्पेंस को खत्म करते हुए, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के गठन की घोषणा की। इसमें शशि थरूर, सचिन पायलट, प्रियंका गांधी समेत कई अन्‍य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

राजस्थान में विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले इसमें पायलट को शामिल किया गया।

जबकि पैनल में 39 सामान्य सदस्य शामिल हैं। इसमें 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य, कुछ राज्य प्रभारी और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। सूची में पदेन सदस्यों के रूप में युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ, महिला कांग्रेस और सेवा दल के अध्यक्ष भी शामिल हैं।

यह भी पढे़ं 👇

PM Modi

PM Modi Punjab Visit जल्द, विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

गुरूवार, 2 जुलाई 2026
Ram Mandir Corruption

Ram Mandir Corruption का बड़ा खुलासा: 40 दिन में 70 बार चोरी, ₹80 लाख बरामद

गुरूवार, 2 जुलाई 2026
WhatsApp

WhatsApp Username Feature पर सरकार का बड़ा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला

गुरूवार, 2 जुलाई 2026
VB-GRAM-G

40 लाख महिलाओं के खाते में आए पैसे, ₹1000-1500 महीना, क्या यह स्कीम सही है या गलत

गुरूवार, 2 जुलाई 2026

50 साल से कम उम्र में 50 फीसदी के फॉर्मूले के तहत भी पायलट, के पटेल और गौरव गोगोई जैसे नेताओं को जगह मिली है.

सुप्रिया श्रीनेत, अलका लांबा, दीपेंद्र हुडा, प्रिनीति शिंदे, यशोमति ठाकुर, जोथिमनी और अन्य को भी इसी फॉर्मूले के तहत शामिल किया गया है।

पार्टी ने एक बयान में कहा, ”कांग्रेस अध्यक्ष ने सीडब्ल्यूसी का गठन किया है।”

इसमें खड़गे के अलावा, पार्टी की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, पार्टी के दिग्गज नेता ए.के. एंटनी, अंबिका सोनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी. चिदंबरम, तारिक अनवर, मुकुल वासनिक, आनंद शर्मा, कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अजय माकन का नाम है।

नई सीडब्ल्यूसी में पायलट, थरूर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रियंका गांधी का नाम भी शामिल है.

39 सदस्यीय सीडब्ल्यूसी सूची में पार्टी नेता ललथनहवला, अशोकराव चव्हाण, गइखंगम, एन रघुवीरा रेड्डी, ताम्रध्वज साहू, अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, जितेंद्र सिंह, दीपक बाबरिया, जगदीश ठाकोर, जीए मीर,, अविनाश पांडे, दीपा दास मुंशी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, गोगोई, सैयद नसीर हुसैन, कमलेश्वर पटेल और केसी वेणुगोपाल शामिल हैं।

इसके अलावा पार्टी ने वीरप्पा मोइली, हरीश रावत, पवन कुमार बंसल, मोहन प्रकाश, रमेश चेन्निथला, बी.के. हरिप्रसाद, प्रतिभा सिंह, मनीष तिवारी, तारिक हमीद कर्रा, दीपेंद्र सिंह हुडा, गिरीश राया चोदनकर, टी. सुब्बारामी रेड्डी, के. राजू, चंद्रकांत हंडोरे, मीनाक्षी नटराजन, फूलो देवी नेताम, दामोदर राजा नरसिम्हा और सुदीप रॉय बर्मन स्‍थाई आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया है।

पार्टी ने विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में पल्लम राजू, खेरा, गणेश गोदखल, कोडिकुनिल सुरेश, यशोमति ठाकुर, श्रीनेत, शिंदे, लांबा और वामशी चंद रेड्डी को शामिल किया है।

प्रदेश प्रभारी ए चेल्लाकुमार, भक्त चरण दास, अजॉय कुमार, हरीश चौधरी, राजीव शुक्ला, मनिकम टैगोर, सुखविंदर रंधावा, मानिकराव ठाकरे, रजनी पटेल, कन्हैया कुमार, गुरदीप सप्पल, सचिन राव, देवेंदर यादव और मनीष चतरथ को भी जगह मिली है।

पिछले साल अक्टूबर में खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लगभग 10 महीने बाद नई सीडब्ल्यूसी की घोषणा की गई है।

गौरतलब है कि सीडब्ल्यूसी में शामिल किए गए थरूर ने खड़गे के खिलाफ पार्टी का अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था।

पायलट को 39 सदस्यीय पैनल में शामिल किया गया है, जिसे राजस्थान चुनाव से पहले लोकप्रिय नेता को संतुष्ट करने के एक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

पायलट ने 2020 में अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था, इसके बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस प्रमुख के पद से हटा दिया गया था।

जबकि, पैनल में शामिल अन्य नए लोगों में दीपा दास मुंशी और सैयद नसीर हुसैन शामिल हैं।

दास मुंशी पश्चिम बंगाल से पूर्व सांसद और दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत प्रिय रंजन दास मुंशी की पत्नी हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

रूस का चंद्र मिशन विफल, लूना-25 की चंद्रमा पर क्रैश लैंडिंग

Next Post

गृह मंत्रालय ने हिमाचल बाढ़ राहत के लिए 200 करोड़ रुपये जारी करने को दी मंजूरी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

PM Modi

PM Modi Punjab Visit जल्द, विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

गुरूवार, 2 जुलाई 2026
Ram Mandir Corruption

Ram Mandir Corruption का बड़ा खुलासा: 40 दिन में 70 बार चोरी, ₹80 लाख बरामद

गुरूवार, 2 जुलाई 2026
WhatsApp

WhatsApp Username Feature पर सरकार का बड़ा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला

गुरूवार, 2 जुलाई 2026
VB-GRAM-G

40 लाख महिलाओं के खाते में आए पैसे, ₹1000-1500 महीना, क्या यह स्कीम सही है या गलत

गुरूवार, 2 जुलाई 2026
SIR Voter List

Voter List SIR: पंजाबियों के लिए जरूरी जानकारी, वोट बचाने का तरीका

गुरूवार, 2 जुलाई 2026
Punjab Cabinet

Punjab Cabinet: 14,000 गैर-कानूनी कॉलोनियों को बड़ी राहत, SIR के लिए फीस माफ

गुरूवार, 2 जुलाई 2026
Next Post
हिमाचल बाढ़

गृह मंत्रालय ने हिमाचल बाढ़ राहत के लिए 200 करोड़ रुपये जारी करने को दी मंजूरी

विशाखापट्टनम

विशाखापट्टनम के पास घाटी में बस गिरी, दो लोगों की मौत

चुनाव

शिवराज अभी मुख्यमंत्री, चुनाव के बाद पार्टी तय करेगी : अमित शाह

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।