मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - खड़गे ने मोदी से पूछा, आप ‘इंडिया’ से क्यों डरते हैं?

खड़गे ने मोदी से पूछा, आप ‘इंडिया’ से क्यों डरते हैं?

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 17 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Congress
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 17 अगस्त (The News Air) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह अहंकारी हैं, मगर डरे हुए हैं।

खड़गे ने मोदी के खुद को गरीब आदमी का बेटा होने के दावे को लेकर भी उन पर तंज कसा और कहा, “अगर हर कोई आपकी तरह गरीब होता और 10 लाख रुपये का सूट पहनता तो भारत एक महान और समृद्ध देश होता।”

खड़गे ने आज यहां आयोजित महिला कांग्रेस के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘प्रतिज्ञा उज्ज्‍वल भारत की’ को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से यह संकल्प लेने का आह्वान किया कि चाहे कुछ भी करना पड़े, देश को भाजपा सरकार से छुटकारा दिलाना है, क्‍योंकि इस पार्टी ने समाज के सभी वर्गों को निराश किया है, चाहे वे अल्पसंख्यक हों, महिलाएं हों, युवा हों, गरीब हों या छात्र हों।

यह कहते हुए कि मोदी अहंकारी होने के साथ डरे भी हुए हैं, उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री “एक अकेला सब पे भारी” कहकर दावा करते हैं कि पूरे विपक्ष के लिए वह अकेले ही काफी हैं। मगर सच्‍चाई यह है कि वह विपक्षी गठबंधन ‘भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया)’ से डरेे हुए हैं, इसलिए देखादेखी एनडीए बनाने में लगे हुए हैं और इंडिया के नेताओं को बदनाम करने और उन पर आधारहीन आरोप लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वह अपने हर भाषण में ज्‍यादा समय इंडिया पर बोलने के लिए मजबूर हो गए हैं।”

राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, “अगर वह खुद को अकेले ही विपक्ष से मुकाबला करने के लिए पर्याप्त समझते हैं, तो इंडिया से क्यों डरते हैं और हमेशा डर के मारे रोते रहते हैं।”

खड़गे ने कहा, ”मोदी अक्सर यह दावा करते रहे हैं कि विपक्ष उन्हें स्वीकार नहीं कर रहा है और बर्दाश्त नहीं कर रहा है, क्योंकि वह एक ‘गरीब आदमी के बेटे’ हैं। काश हर भारतीय उनकी तरह गरीब होता जो 10 लाख रुपये का कोट पहन सकता।”

उन्होंने मोदी को याद दिलाया, ”गुजरात के 12 साल के मुख्यमंत्री और नौ साल के प्रधानमंत्री के रूप में हमने आपको काफी सहन किया है और फिर भी आप कहते हैं कि आपको बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है। आपको बर्दाश्त ही तो किया जा रहा है, मगर यह मत भूलिए कि बर्दाश्त करने की भी एक सीमा होती है।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी को ‘मनमाने ढंग से’ और ‘साजिश रचकर’ सांसद के तौर पर अयोग्य ठहराए जाने का भी जिक्र किया।

उन्‍होंने कहा, “राहुल गांधी ने एक अभियान भाषण के दौरान किसी जाति या समुदाय विशेष का नाम लिए बिना केवल एक उपनाम का उल्लेख किया था। इसके लिए उन्हें अधिकतम दो साल की सजा दी गई और 24 घंटे के भीतर उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। … और दूसरी तरफ हमारा बड़ा दिल देखिए कि पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने पति राजीव गांधी के हत्यारों को माफ कर दिया।“

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 7 April 2026: Big Breaking, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
April 7 History

April 7 History: जब बदल गया था दुनिया का इतिहास, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में दो Western Disturbance का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

खड़गे ने भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा, “एक तरफ सोनिया गांधी जैसी करुणा से भरी महिला और नेता हैं और दूसरी तरफ ऐसे नेता हैं, जो उन लोगों को मारते हैं और जेल में डालते हैं जो केवल उनके गलत काम का विरोध करते हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि मोदी सरकार किस तरह विपक्षी नेताओं के खिलाफ झूठे और निराधार आरोप लगाने के बाद प्रवर्तन निदेशालय, आयकर और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। वह ऐसा इसलिए कर रही है, क्‍योंकि एकजुट विपक्ष से डरी हुई है।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और खुद उन्हें ईडी ने तलब किया है। खड़गे ने कहा, ”लेकिन हम इन चीजों से डरेंगे नहीं। कांग्रेस पार्टी डरेगी नहीं और लड़ती रहेगी। यह कुर्बानी लेने वाली नहीं, देने वाली पार्टी है और इतिहास इसका गवाह है।”

पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं, जिनमें देशभर के लगभग 4,000 ब्लॉक अध्यक्ष, जिला और राज्य अध्यक्ष शामिल थे, से जोरदार अपील करते हुए खड़गे ने कहा, अगर वे भाजपा से छुटकारा पाने का संकल्प लें, तो वे उन्हें सबक सिखा सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि पहले महिलाओं को अतिरिक्त लाभ मिलता था, क्योंकि महिला मतदाता पुरुष मतदाताओं की तुलना में एक प्रतिशत अधिक हैं।

उन्होंने कहा, “यह पंडित जवाहरलाल नेहरू, अंबेडकर और अन्य नेताओं की प्रगतिशील दृष्टि और दूरदर्शिता थी, जिन्होंने आजादी के तुरंत बाद महिलाओं को सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के माध्यम से वोट देने का समान अधिकार दिया।”

खड़गे ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया जैसे विकसित देशों ने भी आजादी के समय महिलाओं को समान मतदान का अधिकार नहीं दिया था और उन्हें यह अधिकार बहुत बाद में मिला।

उन्होंने कहा, ”एक सफाई कर्मचारी और एक पूंजीपति दोनों को समान अधिकार प्राप्त है, यही हमारेे लोकतंत्र और संविधान की ताकत है, जिसे मौजूदा सराकर खत्‍म करने पर तुली हुई है।”

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

राहुल गांधी 2 दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

Next Post

बद्रीनाथ हाईवे : पुरसारी के पास पड़ी बड़ी-बड़ी दरारें, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 7 April 2026: Big Breaking, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
April 7 History

April 7 History: जब बदल गया था दुनिया का इतिहास, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में दो Western Disturbance का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 7 April 2026

Aaj Ka Rashifal 7 April 2026: वृश्चिक-मकर राशि वालों का दिन शानदार

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Iran War Update

Iran War Update: तेहरान में बड़ा हमला, IRGC खुफिया प्रमुख Majid Khademi की मौत, 25 से ज्यादा हलाक

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Next Post
Badrinath

बद्रीनाथ हाईवे : पुरसारी के पास पड़ी बड़ी-बड़ी दरारें, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

BJP Protest

भाजपा ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ दिल्ली विधानसभा के पास किया प्रदर्शन

मां मेरा क्या कसूर! मैंने तो अभी आंखें भी नहीं खोली थी फिर मुझे क्यों फेंका...

मां मेरा क्या कसूर! मैंने तो अभी आंखें भी नहीं खोली थी फिर मुझे क्यों फेंका...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।