LIVE | ...
शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - केजरीवाल की गारंटी, सरकारी स्टाफ के लिए सर्वेंट रजिस्टेशन पोर्टल और स्टाफ हॉस्टल बनाएंगे

केजरीवाल की गारंटी, सरकारी स्टाफ के लिए सर्वेंट रजिस्टेशन पोर्टल और स्टाफ हॉस्टल बनाएंगे

जब कोई अफसर, सांसद या मंत्री आवास छोड़ता है तो उनका स्टाफ सड़क पर आ जाता है, ऐसे में वह स्टाफ हॉस्टल में रह सकेगा - केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 30 जनवरी 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Arvind Kejriwal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 30 जनवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकारी अफसरों, सांसदों और मंत्रियों के यहां काम करने वाले स्टाफ के लिए 7 गारंटी दी है। उन्होंने कहा कि हम सरकार में आने पर सरकारी स्टाफ के लिए सर्वेंट रजिस्टेशन पोर्टल बनाएंगे, जहां ये नौकरी तलाश सकेंगे। स्टाफ हॉस्टल बनाएंगे ताकि जब कोई अफसर, सांसद या मंत्री आवास छोड़ता है और उनका पूरा स्टाफ सड़क पर आ जाता है तो वह नौकरी मिलने तक हॉस्टल में रह सके। इनके काम के घंटे और सैलरी पर कानून बनाएंगे। दिल्ली सरकार के ईडब्ल्यूएस के मकान और मोबाइल मोहल्ला क्लीनिक उपलब्ध कराए जाएंगे। ऑटो चालकों की तरह इन्हें भी 10 लाख का लाइफ व 5 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, बेटी की शादी के लिए एक लाख और बच्चों को स्कॉलरशिप देंगे। साथ ही ‘‘आप’’ सांसद इनकी आवाज संसद में भी उठाएंगे, ताकि केंद्र सरकार के अधीन आने वाले काम कराए जा सकें।

सरकरी अफसर, सांसद और मंत्रियों के यहां काम करने वाले ज्यादातर स्टाफ को सैलरी नहीं मिलती- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि सरकारी आवासों में काम करने वाले सर्वेंट की बहुत सारी समस्याएं हैं। किसी भी सरकारी अफसर, एमपी और मंत्री को बंगला दिया जाता है तो उसके साथ सर्वेंट क्वाटर होता है। सर्वेंट क्वार्टर में उन लोगों को रखा जाता है जो सरकारी अफसर, एमपी और मंत्री के घर में काम करते हैं। जाहिर तौर पर उनके घर पर काम करने वाले स्टाफ को तनख्वाह मिलनी चाहिए। लेकिन 70-80 फीसदी स्टाफ को तनख्वाह नहीं दी जाती है। उन्हें सर्वेंट क्वार्टर देकर फ्री में काम करने के लिए कहा जाता है। वह स्टाफ एक तरह से बंधुआ मजदूर बन जाता है।

कई अफसरों, सांसदों और मंत्रियों ने सर्वेंट क्वार्टर को किराए पर दे दिया है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई अफसरों, एमपी और मंत्रियों ने सर्वेंट क्वार्टर किराए पर चढ़ाए हुए हैं जोकि एक अपराध है और इसके लिए जेल हो सकती है। एक एमपी और ऑफिसर जब ट्रांसफर हो जाता है तो उसके यहां काम करने वाला स्टाफ बेघर हो जाता है। क्योंकि जब तब वह घर किसी और को अलॉट नहीं होता, तब तक उस स्टाफ को निकाल दिया जाता है। जब कोई नया अधिकारी, सांसद या मंत्री वहां आता है, तो जरूरी नहीं है कि वह उनको ही रखे। इससे वह स्टाफ सड़क पर आ जाता है। यह बहुत अस्थाई सी व्यवस्था है। 2-3 साल तक उनके दिमाग यह डर बना रहता है कि आगे उनको रखा जाएगा या नहीं। जब वो सड़क पर आ जाते हैं तो उनके बच्चों का क्या होगा?

सर्वेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल सरकारी स्टाफ को नौकरी तलाशने में मदद करेगा- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आज इन लोगों के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से 7 गारंटियां एलान कर रहा हूं। पहला, सर्वेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल बनाएंगे। इसमें जो लोग अपनी सर्विसेज उपलब्ध कराना चाहते हैं, वह अपने आप को रजिस्टर कर सकते हैं। साथ ही, सरकारी आवास में ऑफिसर या मंत्री को नया स्टाफ चाहिए तो वे भी अपने आप को इस पोर्टल पर रजिस्टर कर सकते हैं। इससे जो स्टाफ काम ढूंढ रहा है और जिन्हें स्टाफ की जरूरत है, वे इस पोर्टल के जरिए एक-दूसरे से संपर्क कर सकते हैं। इससे बहुत सारे लोगों की समस्याएं दूर हो सकती हैं।

आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली में काम करने वाले सर्वेंट्स वर्ग के लिए नई योजनाएँ लाएँगे— जैसे रजिस्ट्रेशन पोर्टल, सरकारी कार्ड, सर्वेंट हॉस्टल, EWS मकानों में प्राथमिकता, मोबाइल क्लीनिक और तय काम के घंटे इत्यादि।

सर्वेंट्स वर्ग ना सिर्फ़ हमारे घरों की देखभाल करते हैं,… https://t.co/9Fxoi5w4PC

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 30, 2025

श्रमिकों की तरह सरकारी स्टाफ को भी सारी सुविधाएं मिलेंगी- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कि हमने जैसे एक श्रमिक कार्ड बनाया है, वैसे ही एक सरकारी पर्सनल स्टाफ कार्ड बनाया जाएगा। श्रमिक कार्ड के ऊपर कई योजनाओं की सुविधाएं मिलती हैं वैसे ही सरकारी पर्सनल स्टाफ को भी सारी सुविधाएं दी जाएंगी। एक सर्वेंट हॉस्टल बनाया जाएगा। किसी व्यक्ति को अगर निकाल दिया जाता है या उनके ऑफिसर और मंत्री का ट्रांसफर हो जाता है तो स्टाफ सड़क पर आ जाता है। ऐसे में कुछ साल के लिए वे अस्थायी तौर पर उस होस्टल में रह सकते हैं, जब तक उन्हें नौकरी नहीं मिल जाती है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के ईडब्ल्यूएस मकान हैं, जो सस्ते और आसान किस्तों पर दिए जाते हैं। यह मकान सर्वेंट या स्टाफ को भी मुहैया कराएं जाएंगे ताकि उन्हें इसका फायदा मिल सके। पर्सनल स्टाफ के स्वास्थ्य के लिए मोबाइल मोहल्ला क्लीनिक लगाए जाएंगे। इनके काम के घंटे, तनख्वाह और वर्किंग कंडीशन पर नियम कानून कायदे बनाए जाएंगे। हमने अभी ऑटो चालक, ई रिक्शा, टैक्सी ड्राइवरों के लिए 10 लाख रुपए लाइफ इंश्योरेंस, 5 लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस, उनकी बेटी की शादी के लिए 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि और बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप की सुविधाओं का ऐलान किया था। ये चारों सुविधाएं सरकारी सर्वेंट को भी दी जाएंगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “आप” सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा बड़े पुरजोर तरीके से इनकी आवाज को संसद के अंदर भी उठाएंगे और इस बारे में केंद्र सरकार से भी बात करेंगे। क्योंकि ये लोग अधिकतक केंद्र सरकार के दायरे में आने वाले अफसरों और मंत्रियों के यहां काम करते हैं। हमने जितने भी एलान किए हैं ये दिल्ली सरकार के अंडर आते हैं, ये काम हम करा देंगे। जो काम केंद्र सरकार के अंडर आते हैं, उनके लिए हम केंद्र सरकार के सामने इनके मुद्दे उठाएंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Mizoram Cancer Rate

Mizoram Cancer Rate: दिल्ली-मुंबई नहीं, यहां सबसे ज्यादा कैंसर के मरीज!

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Punjab DA Crisis

Punjab DA Crisis: 15 दिन की Deadline से पहले Supreme Court की तैयारी!

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Badal Attack: 90 मिनट Surgery के बाद जिंदगी से खतरा टला

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
India Military

TATA Vs Mahindra: ₹1 लाख करोड़ की Military Aircraft Deal में टक्कर

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026

सर्व दलीय बैठक में सरकारी स्टाफ का मुद्दा उठा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई- संजय सिंह

इस दौरान “आप” सांसद संजय सिंह ने कहा कि ऑल पार्टी मीटिंग में इन लोगों का मुद्दा उठा था लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। संसद का सत्र शुरू हो रहा है, वहां “आप” का हर सांसद मजबूती के साथ इनके मुद्दे को उठाएगा। मैं पूरी तरह से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की तरफ से आश्वस्त करता हूं।

सरकारी स्टाफ के मुद्दे को संसद में मजबूती से उठाएंगे- राघव चड्ढा

“आप” सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि 31 जनवरी से भारत की संसद का सत्र शुरू होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी के हर सांसद सर्वेंट के मुद्दे बुलंद तरीके से सदन में रखेंगे, सरकार के कानों तक पहुंचाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि इन पर जल्द से जल्द सकारात्मक कार्रवाई हो।

केवल अरविंद केजरीवाल ने ही हमारे बारे में सोचा, धन्यवाद- जगमोहन

इस दौरान सरकारी स्टाफ यूनियन के पदाधिकारी जगमोहन ने कहा कि केवल अरविंद केजरीवाल हैं जिन्होंने हमारे बारे में इतना सोचा। इन्होंने हमारी समस्याएं सुनीं, इसके लिए मैं इनका बहुत आभारी हूं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

OpenAI के CEO भारत में! Sam Altman की PM Modi से Secret Meeting?

Next Post

महाकुंभ 2025 में छतनाग घाट के पास Tent City में लगी भीषण आग

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mizoram Cancer Rate

Mizoram Cancer Rate: दिल्ली-मुंबई नहीं, यहां सबसे ज्यादा कैंसर के मरीज!

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Punjab DA Crisis

Punjab DA Crisis: 15 दिन की Deadline से पहले Supreme Court की तैयारी!

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Badal Attack: 90 मिनट Surgery के बाद जिंदगी से खतरा टला

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
India Military

TATA Vs Mahindra: ₹1 लाख करोड़ की Military Aircraft Deal में टक्कर

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
History

14 August in History: जब दुनिया बदल गई, पाकिस्तान बना और WWII खत्म हुआ

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Red Alert,

भारी बारिश Alert: IMD ने जारी किया मौसम चेतावनी, इन राज्यों में Red Alert, जानें अगले 2 हफ्ते का हाल

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Next Post
Chhatnag Ghat

महाकुंभ 2025 में छतनाग घाट के पास Tent City में लगी भीषण आग

Salwan Momika Murder

Salwan Momika Murder: कुरान जलाने वाले Salwan Momika की हत्या, दुनियाभर में भड़का गुस्सा!

Swati Maliwal Arrested

Swati Maliwal Arrested: केजरीवाल के घर के बाहर कूड़ा फेंकने पहुंची, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।