शनिवार, 16 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - राजस्थान को केजरीवाल की गारंटी, ‘‘आप’’ की सरकार देगी 24 घंटे और मुफ्त बिजली

राजस्थान को केजरीवाल की गारंटी, ‘‘आप’’ की सरकार देगी 24 घंटे और मुफ्त बिजली

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 4 सितम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Arvind Kejriwal and mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– सभी सरकारी स्कूल शानदार बनाकर सबको मुफ्त व अच्छी शिक्षा देंगे और कच्चे टीचर पक्के किए जाएंगे- अरविंद केजरीवाल

– सबको शानदार व मुफ्त इलाज देंगे, सरकारी अस्पतालों को शानदार बनाएंगे और मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे- अरविंद केजरीवाल

– दिल्ली की तरह राजस्थान में डोरस्टेप डिलीवरी ऑफ सर्विसेज लागू करेंगे, किसी को रिश्वत नहीं देनी पड़ेगी- अरविंद केजरीवाल

– शहीदों को एक करोड़ की सम्मान राशि, महिलाओं को एक हजार महीना, युवाओं को रोजगार और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे- अरविंद केजरीवाल

– पूरे देश में एक भी पार्टी नहीं है, जो कहे कि स्कूल-अस्पताल बनवा दूंगा, यह सिर्फ आम आदमी पार्टी कहती है- अरविंद केजरीवाल

– नौ साल प्रधानमंत्री रहने के बाद मोदी जी वन नेशन-वन इलेक्शन के नाम पर वोट मांग रहे हैं, इससे लोगों को क्या लेना है?- अरविंद केजरीवाल

– देश को वन नेशन-वन एजुकेशन, वन नेशन-वन इलाज चाहिए, जहां अमीर-गरीब सबको एक जैसी शिक्षा और इलाज मिले- अरविंद केजरीवाल

– वन नेशन-वन इलेक्शन हुआ तो पांच साल बाद 5 हजार रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा और मोदी जी उस पर 200 रुपए की छूट दे देंगे- अरविंद केजरीवाल

– इन्हें काबू करना है तो देश में हर तीन महीने में कहीं न कहीं चनाव होने चाहिए, तभी ये लोग जनता के बारे में कुछ न कुछ करते रहेंगे- अरविंद केजरीवाल

– प्रधानमंत्री कहते हैं कि सभी एयरपोर्ट, कोयला खदानें, पोर्ट और बिजली की कंपनियां एक दोस्त को दे दो- अरविंद केजरीवाल

– 2024 में ऐसा प्रधानमंत्री चुनना जो 140 करोड़ लोगों का हो, ऐसा प्रधानमंत्री मत चुनना जो सिर्फ एक दोस्त का हो- अरविंद केजरीवाल

– अरविंद केजरीवाल वादे नहीं, गारंटी देते हैं, वादे करके लोग मुकर जाते हैं, लेकिन केजरीवाल की गारंटी पूरी होती है- भगवंत मान

– चुनाव नजदीक हैं, अब ये लोग लॉलीपॉप देंगे- भगवंत मान

– ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जयपुर में टाउनहॉल को किया संबोधित

नई दिल्ली/राजस्थान, 04 सितंबर (The News Air) : राजस्थान में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो वहां की जनता को भी दिल्ली व पंजाब की तरह 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिलेगी। राजस्थान के जयपुर में आयोजित टाउनहॉल के दौरान ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गारंटी देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देगी और सारे पुराने बिल माफ करेगी। सभी को मुफ्त व शानदार शिक्षा और इलाज दिया जाएगा। पूरे देश में एक भी ऐसी पार्टी नहीं है, जो कहे कि स्कूल-अस्पताल बनवा दूंगा, यह सिर्फ आम आदमी पार्टी कहती है। उन्होंने ‘वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर प्रधानमंत्री को घेरते हुए कहा कि लोगों को वन नेशन-वन इलेक्शन से क्या लेना है? लोगों को वन नेशन-वन एजुकेशन और वन नेशन-वन इलाज चाहिए, जहां अमीर और गरीब सबको एक जैसी शिक्षा व इलाज मिले। नेता जनता से इसीलिए डरते हैं, क्योंकि उन्हें चुनाव में जनता के बीच जाना पड़ता है। अगर इन्हें क़ाबू करना है तो देश में हर तीन महीने में कहीं न कहीं चुनाव होने चाहिए। तभी ये लोग जनता के बारे में कुछ न कुछ करते रहेंगे।

दिल्ली चुनाव में मैंने कहा था कि काम किया है, तभी वोट देना, ये कहने की किसी में हिम्मत नहीं है- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान ने सोमवार को राजस्थान के जयपुर में टाउनहॉल को संबोधित किया। इस अवसर पर ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी इकलौती पार्टी है, जो काम की बात करती है। ‘‘आप’’ एक ईमानदार, राष्ट्रवादी और देशभक्त पार्टी है और हमारी जिंदगी का एक-एक पर देश के लिए न्यौछावर है। आजादी के बाद 75 में एक भी ऐसी पार्टी नहीं आई जिसने आपके बच्चों के लिए स्कूल-अस्पताल बनाने के नाम पर वोट मांगा हो। क्योंकि किसी पार्टी को जनता से कोई लेना-देना नहीं है। इनको राज करते हुए 10-15 साल हो जाते हैं, फिर भी आकर एक और मौका मांगते हैं। इन लोगों ने इतने पैसे कमा लिए हैं कि इनकी सात पुश्तें घर बैठे खाएंगी। पांच साल सरकार चलाने के बाद मैंने 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता से कहा था कि अगर मैंने काम किया है, तभी मुझे वोट देना। आज ये कहने की किसी पार्टी के नेता में हिम्मत नहीं है। क्योंकि इन्होंने कोई काम नहीं किया है।

नौ साल प्रधानमंत्री रहने के बाद मोदी जी ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ पर वोट मांग रहे हैं- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 9 साल प्रधानमंत्री रहने के बाद मोदी जी ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ पर वोट मांग रहे हैं। इससे देश की जनता को क्या लेना-देना है? जनता को वन नेशन-वन इलेक्शन से कुछ नहीं मिलेगा। अगर 9 साल प्रधानमंत्री रहने के बाद कोई आदमी आकर ‘वन नेशन-वन इलेक्शन कहे तो इसका मतलब उसने कोई काम नहीं किया है। वन नेशन-वन इलेक्शन की बजाय वन नेशन-वन एजुकेशन होना चाहिए। करोड़पति और किसान के बेटे को एक जैसी शिक्षा मिलनी चाहिए, तब देश की तरक्की होगी। देश में वन नेशन-वन इलाज होना चाहिए। गरीब और अमीर को एक जैसा शानदार इलाज मिलना चाहिए।

प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि 140 करोड़ लोगों का एक ही दोस्त होना चाहिए- अरविंद केजरीवाल

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 16 May 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे तेज

शनिवार, 16 मई 2026
Southwest Monsoon

Southwest Monsoon 2026 केरल में 26 मई को, लू का कहर जारी

शनिवार, 16 मई 2026
Shani Jayanti

बड़ा दिन: Shani Jayanti 2026 आज, जानें राशिफल और खास उपाय

शनिवार, 16 मई 2026
Petrol-Diesel

बड़ा झटका: Petrol-Diesel ₹3 महंगा, क्या महंगाई से निपटने को तैयार है देश

शुक्रवार, 15 मई 2026

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने बहुत सोचा कि मोदी जी ‘वन नेशन-वन इलेक्शन क्यों कह रहे हैं? तब पता चला कि असलियत क्या है? पांच साल में नेता सिर्फ चुनाव के दौरान ही काबू में आता है। इसके अलावा कोई नेता कभी जनता के काबू में नहीं आता है। हमारे देश में हर छह महीने में चुनाव होते हैं। इसलिए मोदी जी को बड़ी तकलीफ हो रही है, क्योंकि उनको जनता के बीच जाकर कुछ कहना पड़ता है। इसलिए अब वो वन नेशन-वन इलेक्शन कह रहे हैं। अगर इन्होंने वन नेशन- वन इलेक्शन कर दिया तो रसोई गैस का सिलेंडर 5 हजार रुपए में मिलेगा और मोदी जी पांच साल बाद आकर कहेंगे कि 200 रुपए माफ दिया। 250 रुपए किलो मिल रहा टमाटर 2500 रुपए में मिलेगा। मेरी तो मांग है कि हर तीन महीने में चुनाव होने चाहिए, ताकि ये आकर कुछ तो देकर जाएंगे। वन नेशन-वन इलेक्शन होने पर ये पांच साल तक अपनी शक्ल नहीं दिखाएंगे और पूरी दुनिया में घूमते फिरेंगे। इन्होंने अभी ‘वन नेशन-वन दोस्त का एक और नारा दिया है। प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि 140 करोड़ लोगों का एक ही दोस्त होना चाहिए। प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि देश के सारे एयरपोर्ट और बिजली कंपनियां, कोयले की खदानें एक ही दोस्त को देनी चाहिए। इसलिए मेरी अपील है कि 2024 में ऐसा प्रधानमंत्री चुनना जो 140 करोड़ लोगों के लिए काम करे, ऐसा प्रधानमंत्री मत चुनना जो एक दोस्त के लिए काम करे।

2015 के चुनाव में मोदी जी ने 15-15 लाख रुपए देने को कहा था, लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2015 के चुनाव में मोदी जी आकर बोले कि 15-15 लाख रुपए सबके खाते में डालेंगे। भोली-भाली जनता ने वोट दे दिया और अपने खाते भी खुलवा लिए, लेकिन कुछ नहीं आया। बाद में अमित शाह बोले कि ये तो चुनावी जुमला था। हम चुनावी जुमले नहीं करते हैं। इसलिए हमें गारंटी देने की बात करनी पड़ी। यह केजरीवाल की गारंटी है। केजरीवाल मर जाएगा, लेकिन अपनी गारंटी पूरी करेगा। राजस्थान की जनता को गारंटी देते हुए कहा कि हम इन गारंटी को हर हाल में पूरी करेंगे। हमने दिल्ली और पंजाब में ये गारंटी पूरी की है। राजस्थान की जनता दिल्ली में अपने रिश्तेदारों और परिचितों से बात कर तसल्ली कर सकते हैं। अगर दिल्ली-पंजाब की जनता कह दे कि केजरीवाल और भगवंत मान ठीक काम नहीं कर रहा है तो एक भी वोट मत देना। अगर दिल्ली- पंजाब की जनता कहे कि हम अच्छा काम कर रहे हैं तो मेरी अपील है कि राजस्थान में आम आदमी पार्टी को एक मौका जरूर दीजिए।

बिजली की गारंटी

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजस्थान में 7-8 घंटे पॉवर कट लगते हैं। राजस्थान में बिल आते हैं, लेकिन बिजली नहीं आती है। पहले दिल्ली में भी 7-8 घंटे के पावर कट लगते थे, अब दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है और जेनरेटर व इन्वर्टर की दुकानें बंद हो गई हैं। डेढ़ साल पहले पंजाब में भी लंबे-लंबे पावर कट लगा करते थे। केवल डेढ़ साल के अंदर पंजाब में अब 24 घंटे बिजली आती है। राजस्थान वालों हमें एक मौका दे दो, राजस्थान में भी 24 घंटे बिजली देकर दिखा देंगे। इतना ही नहीं, राजस्थान में 24 घंटे बिजली आएगी और मुफ्त बिजली आएगी। दिल्ली और पंजाब के बाद राजस्थान में भी मुफ्त बिजली आएगी। हम हर परिवार को 300 यूनिट बिजली प्रतिमाह मुफ्त देंगे। इसमें राजस्थान के 90 फीसद परिवार कवर हो जाएंगे। राजस्थान में बहुत सारे लोगों के बिजली के बिल गलत आ रहे हैं और उसे ठीक करने के लिए पैसे मांगे जाते हैं। हमने दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद सारे पुराने बिल माफ कर दिए थे। राजस्थान में भी पिछले महीने तक के आए सभी पुराने बिजली के बिल माफ कर देंगे, नए बिल आने बंद हो जाएंगे और 24 घंटे बिजली आएगी।

शिक्षा की गारंटी

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपके बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी मेरी है। आपके बच्चे मेरे बच्चे हैं। आपके बच्चों को अच्छी से अच्छी और फ्री में शिक्षा दिलवाने की जिम्मेदारी मेरी है। ‘‘आप’’ के अलावा कोई पार्टी आकर आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की जिम्मेदारी नहीं लेगी। प्राइवेट स्कूल वालों ने लूट मचा रखी है। इनकी लूट बंद करेंगे। हमने पिछले 7-8 साल से दिल्ली में प्राइवेट स्कूल वालों को फीस नहीं बढाने दी है। पंजाब में भी प्राइवेट स्कूलों को फीस नहीं बढ़ाने दी है। राजस्थान में प्राइवेट स्कूलों की लूट को बंद करेंगे। सरकारी स्कूलों को दिल्ली जैसा शानदार बनाएंगे। दिल्ली में 4 लाख से अधिक बच्चों ने बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवा कर सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है। हमारे सरकारी स्कूलों के 1300 बच्चे मेडिकल और आईआईटी की परीक्षा पास की है। पहले इन्हीं स्कूलों की छत-दीवारें टूटी होती थी, पंखे नहीं होते थे, बच्चे टाट पर बैठते थे। आज उन्हीं स्कूलों की बिल्डिंग बहुत शानदार है और स्वीमिंग पूल भी है। दिल्ली में हमने गरीबों के बच्चों के लिए चमचमाते हुए स्कूल बना दिए। हम राजस्थान में सभी कच्चे शिक्षकों को पक्का करेंगे। ये लोग टीचरों से टीचिंग के अलावा सारे काम करवाते हैं, लेकिन हमारी सरकार बनने पर टीचर सिर्फ टीचिंग का काम करेंगे।

स्वास्थ्य की गारंटी

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपके परिवार के एक-एक व्यक्ति को अच्छा इलाज दिलवाने की गारंटी मेरी है। आज सरकारी अस्पतालों का बहुत बुरा हाल है। अगर कोई बीमार हो जाता है तो वो प्राइवेट अस्पताल में जाता है। प्राइवेट अस्पतालों में जाने पर व्यक्ति की जमीन और जेवर सब बिक जाते हैं। इसलिए दिल्ली में हमने अमीर-गरीब सबका इलाज मुफ्त कर दिया है। दिल्ली के सारे सरकारी अस्पतालों को वातानुकूलित बना दिया है। हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक खोल दिया है। यहां सारा इलाज और सारी दवाइयां मुफ्त है। पंजाब में भी हम यही कर रहे हैं। अब तक पंजाब में 650 मोहल्ला क्लीनिक खुल चुके हैं। अब जिला अस्पतालों की हुलिया बदल रहे हैं। राजस्थान में भी हम सारा इलाज मुफ्त करें। अगर परिवार में कोई बीमार होता है तो पैसे की चिंता मत करना, हम सारा इलाज मुफ्त करेंगे। हर गांव-मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे और सरकारी अस्पतालों को शानदार बनाएंगे।

राजस्थान होगा भ्रष्टाचार मुक्त

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजस्थान को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे। उपरोक्त कामों के लिए भ्रष्टाचार खत्म करके पैसा लाया जाएगा। सरकार में पैसे की कमी नहीं है। पिछले सात-आठ साल में एक बात सीखी है कि किसी सरकार में पैसे की कमी नहीं है। सिर्फ नीयत की कमी है। ये लोग जमकर चोरी कर रहे हैं। अगर अच्छी नीयत वाली सरकार आ जाए तो पैसे की कोई कमी नहीं है। राजस्थान में सरकार बनने पर हम भ्रष्टाचार बंद करेंगे। साथ ही, सरकारी दफ्तरों में लोगों से ली जा रही रिश्वत को भी बंद करेंगे। दिल्ली में हमने एक नंबर दे दिया है, उस नंबर पर फोन करके बता सकते हैं और दिल्ली सरकार का कर्मचारी आपके घर आकर आपका काम करके जाएंगे। आपको दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। यही व्यवस्था राजस्थान में भी करेंगे।

हर महिला को एक हजार महीना मिलेगा

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राजस्थान में 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला के खाते में एक-एक हजार रुपए हर महीने डालेंगे। दूसरी पार्टियां महिला सशक्तिकरण की सिर्फ बातें करती है। महिला सशक्तिकरण तो सिर्फ पैसे से होता है। महिलाओं की जेब में हजार रुपए आएंगे तो उससे वो बहुत कुछ कर सकती हैं।

शहीदों के परिवार को सम्मान राशि

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजस्थान पुलिस या राजस्थान का रहने वाला कोई सैनिक बॉर्डर पर शहीद होता है तो उसके परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देंगे।

कच्चे कर्मचारी पक्का होंगे

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छठीं गारंटी देते हुए कहा कि राजस्थान में जितने भी कच्चे कर्मचारी हैं, उनको पक्का किया जाएगा। पंजाब में 35 हजार कच्चे कर्मचारी थे, उसमें से हमारी सरकार ने 28 हजार कर्मचारियों को पक्का कर दिया है। बाकी कर्मचारियों को भी पक्का करेंगे। इसी तरह राजस्थान में सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।

रोजगार की गारंटी

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छह गारंटी के अलावा राजस्थान की जनता को रोजगार की गारंटी भी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमने लगभग 12 युवाओं के लिए रोजगार का इंतजाम किया है। पंजाब में 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुके हैं और लगभग 3 लाख युवाओं के लिए प्राइवेट सेक्टर में रोजगार का इंतजाम किया है। हमें रोजगार का इंतजाम करना आता है। राजस्थान के युवाओं के लिए भी हम रोजगार का इंतजाम करेंगे।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि नेता जनता से क्यों डरते हैं? क्योंकि उन्हें चुनाव में जनता के बीच जाना पड़ता है और उनके लिए कुछ करना पड़ता है। आज हर छह महीनों में देश में कहीं न कहीं चुनाव होते हैं। हर छह महीनों में इन्हें जनता में जाना पड़ता है। फिर भी इन्होंने इतनी महंगाई कर रखी है। “वन नेशन वन इलेक्शन” हो गया तो ये आपको इंसान भी नहीं समझेंगे। देख लेना, 5 साल बाद 5000 रुपए का गैस सिलिंडर मिलेगा। और फिर 5 साल बाद मोदी जी उस पर 200 रुपए की छूट दे देंगे। इन्हें क़ाबू करना है तो वन नेशन 20 इलेक्शन होने चाहिए। हर तीन महीने में देश में कहीं न कहीं चुनाव होने चाहिए। तभी ये लोग जनता के बारे में कुछ न कुछ करते रहेंगे।

आज दिल्ली के सरकारी स्कूल बिल्डिंग, पढ़ाई और रिजल्ट के मामले में प्राइवेट स्कूल से आगे हैं- भगवंत मान

इस अवसर पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल वादे नहीं करते हैं, गारंटी देते हैं। वादे करके लोग मुकर जाते हैं, लेकिन केजरीवाल की गारंटी पूरी होती है। जैसे गंगा उल्टी चल नहीं सकती है, वैसे ही केजरीवाल की दी हुई गारंटी बदल नहीं सकती। हम दिल्ली-पंजाब में केजरीवाल की गारंटियां पूरी करके यहां आए हैं। हम जो कर सकते हैं, वही कहते हैं। पूरे देश में सरकारी स्कूलों का बुरा हाल है। पहले दिल्ली में भी था। कुछ लोगों ने सरकारी स्कूलों को प्राइवेट में विलय करने का सुझाव दिए, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने तत्कालीन शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर इन स्कूलों को ठीक करने का निर्णय लिया। आज दिल्ली के सरकारी स्कूल बिल्डिंग, पढ़ाई और रिजल्ट के मामले में प्राइवेट स्कूल से आगे हैं। हमने पंजाब में शिक्षा की गारंटी लागू की और सरकारी स्कूलों के पांचवीं से 12वीं तक के बच्चे पहले स्थान पर रहे। दिल्ली में जगह कम है, फिर भी जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक बनाए। दिल्ली के स्कूलों-मोहल्ला क्लीनिकों को देखने बड़े-बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी आ चुके हैं। हमने पंजाब में भी 650 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक बना चुके हैं और 47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। दिल्ली के बाद पंजाब में भी हमने बिजली फ्री कर दी है। 90 फीसद पंजाब के लोगों का बिल जीरो आता है। अक्सर सरकारें सरकारी विभागों को घाटे में दिखाकर प्राइवेट लोगों को बेच देती हैं। जैसे प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। पंजाब में एक बंद थर्मल प्लांट को खरीदने जा रहे हैं।

सिर्फ आम आदमी पार्टी है, जो समान्य घरों से आने वाले एक वालेंटियर को भी एमएलए और मंत्री बना देती है- भगवंत मान

सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली-पंजाब का कोई जवाब देश के लिए शहीद होता है, तो हम उसके परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देते हैं। ‘‘आप’’ की सरकार राजस्थान में भी शहीदों को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देगी। ‘‘आप’’ की सरकार दिल्ली और पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त कर दिया है। पंजाब में अब तक करीब 400 लोग भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। राजस्थान को भी भ्रष्टाचार मुक्त करेंगे। पंजाब में हमने 28 हजार से अधिक कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया है। हम चार वादे करते हैं और पांच पूरे करते हैं। इसके लिए पैसे कहां से आएंगे, यह अरविंद केजरीवाल को पता है। ये लोग सिर्फ आपको लालीपॉप देंगे। अब चुनाव के कुछ महीने ही बचे हैं। अब ये लोग सिर्फ लालीपॉप ही देंगे। जैसे अभी सिलेंडर का 200 रुपए कम कर दिया है। इन पार्टियों की लॉलीपॉप चाहिए या हिसाब-किताब की समझ रखने वाले केजरीवाल की गारंटी चाहिए, फैसला आपका है। राजनीति को पैसे वालों का खेल माना जाता है, लेकिन सिर्फ आम आदमी पार्टी समान्य घरों से आने वाले एक वालेंटियर को भी एमएलए और मंत्री बना देती है। मैं इसका एक उदाहरण हूं। मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं कभी मुख्यमंत्री बनूंगा। दूसरी पार्टियों में आम घरों के युवाओं को मौका ही नहीं मिलता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

EXCLUSIVE : भारत के संविधान से ‘इंडिया’ शब्द हटा सकती है सरकार, विशेष सत्र में आ सकता है बिल

Next Post

87 लाख उपकरणों की तैनाती के साथ पेटीएम की इन-स्टोर भुगतान सेवा और मजबूत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 16 May 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे तेज

शनिवार, 16 मई 2026
Southwest Monsoon

Southwest Monsoon 2026 केरल में 26 मई को, लू का कहर जारी

शनिवार, 16 मई 2026
Shani Jayanti

बड़ा दिन: Shani Jayanti 2026 आज, जानें राशिफल और खास उपाय

शनिवार, 16 मई 2026
Petrol-Diesel

बड़ा झटका: Petrol-Diesel ₹3 महंगा, क्या महंगाई से निपटने को तैयार है देश

शुक्रवार, 15 मई 2026
Hinduism Definition

Hinduism Definition 2026: Religion या Way of Life? Supreme Court के 9 Judges ने दी अहम राय, जानें पूरा सच

शुक्रवार, 15 मई 2026
NEET Paper Leak 2026

NEET Paper Leak 2026: WhatsApp Group पर बिका 22 लाख छात्रों का भविष्य, जानें पूरा सच और समाधान

शुक्रवार, 15 मई 2026
Next Post
paytm

87 लाख उपकरणों की तैनाती के साथ पेटीएम की इन-स्टोर भुगतान सेवा और मजबूत

मथुरा में जन्माष्टमी उत्सव इसरो वैज्ञानिकों को समर्पित

मथुरा में जन्माष्टमी उत्सव इसरो वैज्ञानिकों को समर्पित

बारिश

हैदराबाद में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।